आलू पूरी - Aloo Puri Recipe - Potato Poori - Alu ki puri

📅 29 अक्टूबर 2016 👁 4.8 लाख बार देखी गई 💬 34 कमेंट ★ 4.1 (2289)


देशी मसाले और उबले हुये आलू की पिट्ठी मिलाकर गुंथे हुये गेहूं के आटे से बनी आलू पूरी चाहे तो सब्जी के साथ परोसिये, चाहे यूंही चाय के साथ स्नैक के रूप में खाईये.  इसे त्यौहार पर तो बना ही सकते हैं, बच्चों के टिफिन या यात्रा-पिकनिक पर भी ले जा सकते हैं.

Read - Aloo Puri Recipe - Potato Poori - Alu ki puri Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Puri

  • गेहूं का आटा- 2 कप (300 ग्राम)
  • आलू- 2 (250 ग्राम) (उबले हुए)
  • हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • नमक- 1/2 छोटी चम्मच से ज्यादा या स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
  • अज़वायन- 1/4 छोटी चम्मच
  • तेल- पूरियां तलने के लिए

विधि - How to make Alu ki puri

आलू मसाला पूरी बनाने के लिए, उबले हुए आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए.

किसी बड़े से प्याले में गेहूं का आटा लीजिए. इसमें कद्दूकस किए हुए आलू डाल दीजिए. साथ ही साथ नमक, अज़वायन (हाथों से मसलकर), हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हरा धनिया भी डाल दीजिए. सभी सामग्री को मिला लीजिए.

आटे में 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिए. इसके बाद, इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए. (इतनी मात्रा का आटा लगाने में 1/2 कप पानी का इस्तेमाल हुआ है.) आटे को ढककर 15 से 20 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि आटा फूलकर सैट हो जाए.

20 मिनिट में आटा सैट होकर तैयार है. हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाइए और आटे को मसल-मसल कर चिकना कर लीजिए. आटे को चिकना करने के बाद, इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर लोइयां बना लीजिए. इन्हें बनाने के लिए, पहले लंबाई में आटे को बढ़ा लीजिए और फिर नींबू के आकार की लोइयां तोड़ते जाइए. (लोइयों का साइज छोटा या बड़ा अपनी इच्छानुसार रख सकते हैं .)

एक लोई उठाकर हथेलियों से मसल लीजिए. इसे गोल-गोल करते हुए थोड़ा सा दबाकर चिकना पेड़ा तैयार कर लीजिए. इसी तरह, सभी लोइयों को गोल और बाद में, हल्का सा चपटा करके पेड़े बना लीजिए. पेड़े बनाने के साथ-साथ कड़ाई में पूरियां तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में तेल डालकर गरम होने भी रख दीजिए. तैयार पेड़ों को ढककर रख दीजिए जिससे कि ये सूखे नहीं.

बेलन और चकले पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिए. एक पेड़ा उठाकर चकले पर रख लीजिए. इसे 3 से 4 इंच व्यास का पतला बेलकर पूरी बना लीजिए. ( पूरी को किनारे से बेलिए, ताकि पूरी बीच में से पतली और किनारों से मोटी न रह जाए. पूरी एक जैसी बेली हुई होनी चाहिए.)

जब तक पूरी बेलकर तैयार हुई, तब तक तेल भी गरम हो गया है. इसे चैक करने के लिए, थोड़ा सा आटा तोड़कर गरम तेल में डाल दीजिए. अगर यह तैरकर ऊपर आ जाए, तो तेल अच्छे से गरम हो चुका है. अब, कड़ाई में पूरी डाल दीजिए. इसे फुलाने के लिए कलछी से हल्का सा दबा-दबा कर सेक लीजिए. पूरी को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय कर लीजिए.

जब तक यह पूरी तलकर तैयार हो, तब तक बिल्कुल पहले वाली पूरी की भांति ही दूसरी पूरी भी बेल लीजिए. बीच-बीच में, कड़ाई में सिक रही पूरी को चैक करते रहिए. दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने के बाद, पूरी को एक प्लेट में निकाल लीजिए. (पूरी को प्लेट में निकालते समय पूरी को कलछी पर तिरछा करके कड़ाई के किनारे पर रखिए ताकि पृ्री से अतिरिक्त तेल कड़ाई में ही निकल जाए.) इसी प्रकार सभी पूरियों को बेलकर व तलकर तैयार कर लीजिए. गरम-गरम आलू मसाला पूरियां बनकर तैयार हैं.

स्वाद से भरपूर गरमागरम आलू मसाला पूरियों को अचार, दही, चटनी या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोसिए और मज़े से खाइए व खिलाइए.

सुझाव

  • आप अपने पसंदानुसार आकार की पूरी बनाने के लिए, छोटी या बड़ी लोई ले सकते हैं.
  • लोइयां मसल-मसल कर गोल और चिकनी ही तैय़ार कीजिए. ये कहीं से कटी-फटी न हों.
  • इसमें आलू का प्रयोग किया गया है, जो कि आटे में पानी छोड़ देता है. इस वजह से बाद में आटा नरम हो जाता है. इसलिए पूरी को फुलाने के लिए सख्त ही आटा लगाएं.
  • चकले और बेलन को जरा से तेल से चिकना अवश्य कर लीजिए ताकि पूरी बेलते समय चकले पर न चिपके.
  • पूरी को बेलते वक्त, इस बात का खास ख्याल रखें कि यह एक समान बेली हो. पूरी कही से पतली, कही से मोटी नही होनी चाहिए..
  • पूरी फ्राय करने के लिए अच्छे गरम तेल की आवश्यकता होती है.
  • 15 से 16 पूरियां बनाने के लिए पर्याप्त

Aloo Puri Recipe - Potato Poori - Alu ki puri

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (2289 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (34)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sandeep
madam ji, maine yeh puri diwali pe bnai, is namkeen aur masaaledaar puri ko ghr me sb ne pasand kiya. mera ek swaal hai ki singhara ko boil kaise kre? ghr me wo achhi tarah se boil nai hota. ya to kachha reh jata hai ya bahut geela ho jata hai. maine thele wale se kai baar singhara khaya hai, wo achhi tarah se pka hota hai aur us ki giri bilkul sukhi hoti hai. aap se vinti hai ki is se related bhi ek video zaroor bnaaye.
निशा: संदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद, सिघाड़े बोयल करने के लिये पके सिघाड़े यूज करें, इन्हैं माइक्रोवेव में बहुत ही आसानी से बोयल कर सकते हैं, मैं इसे जल्दी ही बनाने की कोशिश करूंगी.
Priyanka Singh
Puri is to good everyone like it. Thank you Nisha j

निशा: प्रियंका जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Honey
Very good, thank you so much.

निशा: हनी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Ritu
Really too gud...thank u so much nisha ji

निशा: रितु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.