इडली ढोकला - Idli Dhokla Recipe - South Indian Idli Dhokla Recipe

📅 28 जून 2016 👁 2.6 लाख बार देखी गई 💬 47 कमेंट ★ 4.0 (3433)


इडली ढोकला दिखने में इडली जैसा होता है लेकिन इसका स्वाद ढोकला से एकदम अलग होता है.  इसे कभी भी तुरत फुरत बना कर परोसा जा सकता है.

Read -  Idli Dhokla Recipe - South Indian Idli Dhokla Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Idli Dhokla Recipe

  • बेसन - 1 कप (150 ग्राम)
  • सूजी - 1/2 कप (75 ग्राम)
  • दही - 3/4 कप
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • ताजा नारियल - 2 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल - 3-4 टेबल स्पून
  • राई - 1/2 छोटी चम्मच
  • करी पत्ता - 15-20
  • चीनी - 3 छोटी चम्मच
  • ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • अदरक का पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच
  • नीबू - 1

विधि - How to make South Indian Idli Dhokla Recipe

किसी बड़े प्याले में बेसन को छान कर ले लीजिए. बेसन में सूजी और दही डालकर मिला लीजिए, पानी डालकर गाढा़ घोल तैयार कर लीजिए. घोल में नमक, अदरक का पेस्ट और 2 चम्मच नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. 2 छोटे चम्मच चीनी, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर मिला लीजिए.

बेसन के घोल को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बैटर फूल कर सैट हो जाएगा.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 कप पानी डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये,

इडली स्टैन्ड निकालिये साफ कीजिये, और खानों में तेल लगाकर चिकना कीजिये.

बैटर में ईनो फ्रूट सॉल्ट डाल कर उसे अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिए और चमचे से इडली स्टैन्ड के खानों में बराबर बराबर मिश्रण भरिये, सारे खाने भर कर इन्हें इडली स्टैन्ड में लगा लीजिये. इडली पकने के लिये स्टैन्ड को पानी भरे बर्तन में रखिये. बरतन का ढक्कन बन्द कर दीजिये.


गैस मीडियम से अधिक रखें, ताकि पानी में उबाल हमेशा बना रहे. बैटर को 15 मिनिट तक भाप में पकाएं. इसके बाद इसे चैक कीजिए, इसे चैक करने के लिए पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है. इडली ढोकला बनकर तैयार है.

गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला का स्टैंड बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये और प्लेट में निकाल लीजिए.
तड़का लगायें

छोटी कढ़ाई में 2-3 छोटे चम्मच तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद करी पत्ता डाल दिजिए और हल्का सा तलिये, अब इसमें आधा कप पानी डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, इस तड़के को चम्मच से इडली ढोकले के ऊपर डालिये. हरा धनियां और कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. इडली ढोकला को टमैटो सॉस, हरे धनिये की चटनी, नारियल की चटनी या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव
ढोकला का बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढा़ नहीं होना चाहिए.
ईनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से फैंटना नही है. क्योंकि ज्यादा देर चलाते रहेंगे तो, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.

  • 12 इडली ढोकला बनाने के लिये
  • समय - 30 मिनिट

Idli Dhokla Recipe - South Indian Idli Dhokla Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (3433 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (47)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

KALYANI SAKARWAR
I LOVE IDLI DOOKLA
निशा: कल्यानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dr.Harjinder kaur
Luv to wat h ur recipes mam...thanku for making them so simple for us....lotttss of luv to v mam..

निशा: हरजिंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonia sharma
U r all recipe is the best

निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Chetna Grover
Hello Nisha ji!!
Maine idli dhokla bnaya hai.
Mai poochna chahti hu ke nimbu aur chini ki matra kam ya jyada hone se uske taste par koi farak pdta hai??
Aur eno salt ki jagah meetha soda daal skte hai??

निशा: चेतना जी, स्वाद पर असर तो होगा ही. आप ईनो साल्ट की जगह बेकिंग सोडा प्रयोग कर सकते हैं.
Sunita monga
Hello nisha Ji
Main better mai eno powder use Na kr ky baking powder use Krna chahti hu. Is liye aap sy puch rhi hu

निशा: सुनीता जी, कर सकती हैं.
Sunita monga
Hello nisha Ji
Please aap mughy yeh batta dy Ki better main baking soda kittna daalu.

निशा: सुनीता जी, बेकिंग सोडा नहीं डालना है.
Sunita monga
Thanks nisha Ji
Mainy 250gm besen liya hai aur Osee ky according baki ingredient liya hai. Baking soda kittna dalna hai ?
निशा: सुनीता जी, आप 3/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा ले लीजिये या 1 छोटी चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट ले लीजिये.
Sunita monga
Nisha Ji mene idly dhokla bnaya hai but WO jyada phoola nhi. Kya reason hai.

निशा: सुनीता जी, ढोकला का बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढा़ नहीं होना चाहिए.ईनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से फैंटना नही है. क्योंकि ज्यादा देर चलाते रहेंगे तो, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा
Brahm Shanker Pandey
nisha ji ye aapne jo eno fruit salt wo kya hai ? eno powder hi hai ya kuchh aur hai ?

निशा: ब्रह्म जी, ये ईनो पाउडर ही है.
Misbah
nisha mam ye eno salt kya hota hai ? eno salt k jagah par uska substitute btao k kya use kru ??]

निशा: मिस्बाह जी, आप ईनो साल्ट की जगह बेकिंग सोडा प्रयोग कर सकते हैं.
anjali
mam kya oven me b isko bana sakte hai

निशा: अंजली जी, ढोकला ओवन में नहीं बन सकता, यह भाप में पकाया जाता है.
Ritu
Thank you .. Nisha ji..

निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritu
nisha ji kya sooji ka amount bada bhi sakte hain, bina sooji ke dhokla jyada foola nahi.

निशा: रितू जी, सूजी की मात्रा बढा़ने से ये फूलेगा नहीं, आप कुछ बातों का ध्यान रखें ढोकला का बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढा़ नहीं होना चाहिए.ईनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से फैंटना नही है. क्योंकि ज्यादा देर चलाते रहेंगे तो, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलता है.
शिवम
Nisa ji Bartan kaisa lena hai

निशा: शिवम जी, आप इडली स्टेन्ड, इडली बनाने वाले बरतन का उपयोग कीजिए. मार्किट में आपको ये बरतन आसानी से बर्तन वाले की दुकान पर मिल जाएगा.
Neerja Saxena
very tastey dhokla Nisha ji!

निशा: निरजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.