इडली ढोकला - Idli Dhokla Recipe - South Indian Idli Dhokla Recipe

इडली ढोकला दिखने में इडली जैसा होता है लेकिन इसका स्वाद ढोकला से एकदम अलग होता है. इसे कभी भी तुरत फुरत बना कर परोसा जा सकता है.
Read - Idli Dhokla Recipe - South Indian Idli Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Idli Dhokla Recipe
- बेसन - 1 कप (150 ग्राम)
- सूजी - 1/2 कप (75 ग्राम)
- दही - 3/4 कप
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- ताजा नारियल - 2 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)
- हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- राई - 1/2 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 15-20
- चीनी - 3 छोटी चम्मच
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अदरक का पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच
- नीबू - 1
विधि - How to make South Indian Idli Dhokla Recipe
किसी बड़े प्याले में बेसन को छान कर ले लीजिए. बेसन में सूजी और दही डालकर मिला लीजिए, पानी डालकर गाढा़ घोल तैयार कर लीजिए. घोल में नमक, अदरक का पेस्ट और 2 चम्मच नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. 2 छोटे चम्मच चीनी, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर मिला लीजिए.
बेसन के घोल को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बैटर फूल कर सैट हो जाएगा.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 कप पानी डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये,
इडली स्टैन्ड निकालिये साफ कीजिये, और खानों में तेल लगाकर चिकना कीजिये.
बैटर में ईनो फ्रूट सॉल्ट डाल कर उसे अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिए और चमचे से इडली स्टैन्ड के खानों में बराबर बराबर मिश्रण भरिये, सारे खाने भर कर इन्हें इडली स्टैन्ड में लगा लीजिये. इडली पकने के लिये स्टैन्ड को पानी भरे बर्तन में रखिये. बरतन का ढक्कन बन्द कर दीजिये.

गैस मीडियम से अधिक रखें, ताकि पानी में उबाल हमेशा बना रहे. बैटर को 15 मिनिट तक भाप में पकाएं. इसके बाद इसे चैक कीजिए, इसे चैक करने के लिए पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है. इडली ढोकला बनकर तैयार है.
गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला का स्टैंड बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये और प्लेट में निकाल लीजिए.
तड़का लगायें
छोटी कढ़ाई में 2-3 छोटे चम्मच तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद करी पत्ता डाल दिजिए और हल्का सा तलिये, अब इसमें आधा कप पानी डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, इस तड़के को चम्मच से इडली ढोकले के ऊपर डालिये. हरा धनियां और कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. इडली ढोकला को टमैटो सॉस, हरे धनिये की चटनी, नारियल की चटनी या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
ढोकला का बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढा़ नहीं होना चाहिए.
ईनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से फैंटना नही है. क्योंकि ज्यादा देर चलाते रहेंगे तो, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 12 इडली ढोकला बनाने के लिये
- समय - 30 मिनिट
कमेंट (47)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रतिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्पिता जी, मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर ऎसी बहुत सी रेसिपी दी हुई हैं आप उन्हें देख सकती हैं. धन्यवाद.
Will try Idly dhokla
निशा: रेनू जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए धन्यवाद.
निशा: माधवी जी, ढोकला का बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढा़ नहीं होना चाहिए. बैटर को 10 मिनिट ढककर ज़रूर रखें, ताकि बैटर फूल जाए. ईनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से फैंटना नही है. क्योंकि ज्यादा देर चलाते रहेंगे तो, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा और स्पंजी नही बनेगा. अगली बार ढोकला बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें, आप बहुत अच्छा ढोकला बनायेंगे.
Thank you! !!!!!
निशा: रामगोविन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूपेश जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, धन्यवाद.
क्या आप नॉन व्हेज (चिकन) रेसिपी बनाना सिखा सकते हो क्या ????????
निशा: सचिन जी, माफ कीजिएगा. यह वेजीटेरियन रैसिपीज़ की वेबसाइट है. हम नान वेज डिश नही बनाते.
निशा: संकेत जी, धन्यवाद.
निशा: संकेत जी, धन्यवाद.
निशा: देवेन्दर जी, धन्यवाद.
BATTER CO KITNA THIK HONA CHAHIYE?
निशा: राजकुमार जी, घोल इतना गाढ़ा होना चाहिए कि चम्मच से गिराते समय धार की तरह न गिरकर, थक्के की तरह गिरे.
mujhe apke recipes banana bahot acha lagta hai..... Thank you for you all best recipes
निशा: फरहा जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, धन्यवाद. बच्चों के टिफिन के लिए, आप हमारी वेबसाइट पर जाकर सेन्डविच, इडली, पास्ता आदि की रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: सुप्रिया जी, ढोकला का बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढा़ नहीं होना चाहिए. ईनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से फैंटना नही है. क्योंकि ज्यादा देर चलाते रहेंगे तो, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए ढोकला बनाइए. आप अच्छा ढोकला बना पाएंगी.
निशा: दीपक जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, ढोकला का बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढा़ नहीं होना चाहिए. ईनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से फैंटना नही है. क्योंकि ज्यादा देर चलाते रहेंगे तो, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए ढोकला बनाएं.
निशा: पूजा जी, हमने दी हुई रेसिपी में 3/4 कप दही और 1/2 कप पानी का यूज किया है, और आप इसके लिये वीडियो देखें, उसमें बैटर की कनसिसटेन्सी जो दिख रही है उसी तरह की कनसिसटेन्सी का घोल बना कर तैयार करें, ट्राई कीजिये आप बहुत अच्छा इडली ढोकला बनायेंगी.
निशा: रेशमा जी, आप खाने वाला सोडा (मीठा सोडा) डालकर इडली बना सकते हैं.
निशा: अभय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: यामिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल जी, ढोकला का बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढा़ नहीं होना चाहिए. ईनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से फैंटना नही है. क्योंकि ज्यादा देर चलाते रहेंगे तो, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए ढोकला बनाएं.
I have been tried most of your recipes its completely awesome, and I definitely try this one also...
Thank you... and bless you...
निशा: आंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दर्शन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नावी जी, ढोकला को भाप में पकाया जाता है, ये गैस पर ही अच्छा बनता है.
निशा: प्रदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.