आटे की मीठी मठरी - Wheat Flour Sweet Mathri Recipe - Atta ki Meethi Mathari

सुबह शाम बच्चों को कुछ स्नेक्स और बिस्किट्स खाने को चाहिये होते हैं. मैदा के बिस्किट्स और मठरी के बजाय बच्चों के लिये आटे की मठरी कहीं अधिक अच्छी होतीं हैं.
Read - Wheat Flour Sweet Mathri Recipe - Atta ki Meethi Mathari Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Atta ki Meethi Mathari
- आटा - 1.5 कप (200 ग्राम)
- सूजी - ¼ कप
- घी - ¼ कप ( 60 ग्राम)
- चीनी - ¼ कप
- तिल - 2 टेबल स्पून
- घी - मठरी तलने के लिए
विधि - How to make Wheat Flour Sweet Mathri
कढ़ाई में 1/4 कप पानी और चीनी डालकर गरम कीजिए . चीनी के पानी में घुलने पर गैस बंद कर दीजिए और पानी को थोडा़ सा ठंडा होने दीजिए.
किसी बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए, अब इसमें सूजी, घी, तिल डाल दीजिए. अच्छी तरह से मिला लीजिए. अब आटे में चीनी का पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए, इस गूंथे हुए आटे को ढककर के 15 -20 मिनिट के लिए रख दीजिए आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.
अब गूंथे हुए आटे को अच्छी तरह से मसल-मसलकर चिकना कर लीजिए. इस तैयार किए हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर, इन्हें हथेली पर रखकर दूसरी हाथ से दबाते हुए, बढ़ाकर मठरी तैयार कर लीजिए(मठरी को बेलन से बेलकर भी बढ़ाया जा सकता है), इस गूंथे हुए आटे की लगभग 20-22 मठरियां बनकर तैयार हो जायेंगी.

कढ़ाई में घी डालकर गरम होने के लिए रख दीजिए, घी के गरम होने पर इन मठरियों को घी में डाल दीजिए तथा इनको पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिए. इन मठरियों को धीमी मीडियम आंच पर ही तलें. तली गई मठरियों को प्लेट में निकालकर रख लीजिए. इसी तरह बाकी की बची हुई सारी मठरियां तलकर निकाल लीजिए.
आटे की मीठी मटरी बनकर तैयार है. मठरियों के पूरी तरह से ठंडा होने के बाद इन्हें कंटेनर में भरकर रख दीजिए और जब आपका मन करे, मठरी निकालें और खाएं. यह मठरी 2 महिने तक उपयोग में लाई जा सकती है.
सुझाव
आटे की मीठी मठरियों को मीडियम और धींमी आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.
आटे में घी या शक्कर अधिक होने से मठरी तलते समय घी में बिखर सकती हैं.
बहुत कम गरम घी में डालकर तलने से भी मठरी घी में बिखर सकती है.
- 20 मठरी बनाने के लिये
- 55 मिनट
कमेंट (42)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पुष्पिन्दर जी, तेल या घी बहुत अधिक ठंडा होने से एसा हो जाता है.
निशा: सोनाली जी, घी में तलने पर स्वाद बहुत अच्छा आता है पर आप इसे तेल में भी तल सकती हैं.
निशा: अरूण जी, मैं जल्द ही इसे बनाने कौ कोशिश करूंगी.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जसप्रित जी, घी से स्वाद अधिक अच्छा आता है पर आप रिफाइंड का उपयोग भी कर सकते हैं.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी, इसके लिये वेबसाइट और चैनल पर गुजिया के लिये दी हुई रेसिपी देखी जा सकती है.
Maine ye mathri banayi aapke jesi crispi nahi bani,or til saare ghir geye ,mathri me thori drare ho geyi kya karn huwa usko thodne PR aapko mathri Jedi kastha nahi dhekti
निशा: मंजू जी, आटा सही से ना गुंथा हो और मठरी को तेज आग पर तला जाए, तब ऎसा हो सकता है. आप चीनी के बराबर ही पानी लेकर चीनी के पानी में घुल जाने तक इसे कड़ाही में डालकर सीरप बनाएं और इस सीरप से आटा सख्त गूंथे.आटे को 15 से 20 मिनिट सैट होने अवश्य रखें, वरना मठरी बनाते समय दरारे पड़ती हैं. आटा सैट होने के बाद, चिकनी लोइयां बनाकर हाथों से हल्का दबाव देते हुए गोल मठरियां बनाइए और हल्के गरम तेल में धीमी और मध्यम आंच पर मठरियों को गोल्डन ब्राउन होने तक आराम से पलट-पलट कर तलिए. मठरियों में दरारे भी नही पड़ेंगी और ये खस्ता भी तैयार होंगी.
निशा: मंजू जी, मै आशा करती हूं कि आपके द्वारा बनाई गई मठरी बहुत ही अच्छी हो.
Mere pass cup nahi h to me dedh bowel aata,ek chotae cup suji,or suji jitna suger ,or suger jitna paani use ker sekti hu kya mera naap sahi h kya etni suger she mathri mithi to ho gayegi na plzzzz bataye mam
निशा: मंजू जी, अगर आप कप की जगह बाउल से नापकर आटा ले रही हैं, तो बाकी सामग्रियां भी रेसिपी में दी गई मात्रा के अनुसार उसी बाउल से नापकर लीजिए. आपने 1.5 बाउल आटा लिया है, तो 1/4 बाउल सूजी, 1/4 बाउल चीनी और 1/4 बाउल ही पानी लीजिए. घी भी 1/4 बाउल ही लीजिए.
I've tried this recipe & the taste was so good but I've doubt on 1 thing..
deep frying k time mathri golgappe ki tarah ful rhi thi why?
& can u plz tell if possible me how much calories in this.. i want high calories food
निशा: कोमल जी, अगर आटा नरम हो तो मठरी फूल सकती है, आप इसको प्रिक करके भी बना सकती हैं, मठरी बिलकुल नहीं फूलेंगी. तले हुये मीठे खाने हाइ कैलरी ही होते हैं.
निशा: भरत जी, उत्तर प्रदेश में मीठी मठरी में नमक नहीं डालते लेकिन महराष्ट्र और गुजरात में मीठी मठरी में बिलकुल थोड़ा नमक डाला जाता है, अच्छा लगता है, आप इसमें 1 पिंच नमक डाल सकते हैं.
निशा: विजय जी, हां, बिल्कुल तल सकते हैं.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhe cooking jyada ni aati but m aapki recipes try ki And i love thats. I feel ki m bhi kuch achha bana sakti hu thank you
निशा: मोहिनी जी, बिल्कुल आप अच्छा बना सकती हैं. आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Mera baby 10 months ka he uske liye kuch naye recipes boliye plz
निशा: परवीन जी, वेबसाइट पर शिशुयों के लिये आहार आर्टीकल दिया है आप आर्टीकल को पढ़े, इसमें बेबी के लिये अनेक रेसिपीज के बारे में बताया गया है, आप इन्हैं ताजा ताजा बनाकर बेबी को खिलायें.
निशा: सीमा जी, आटे में चीनी इतनी ही मात्रा में या इससे कम मात्रा में डाली जाती है, अधिक चीनी डालने से मठरी तेल में सिकते समय बिखरने लगती हैं.
Every one loves it.
निशा: नवनीत जी, धन्यवाद.
निशा: निशा जी, आप चीनी की मात्रा जितना ही गुड़ डाल सकती है.
निशा: राजा जी, ये तो घी में ही अच्छी बनती है. अगर आप घी का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो रिफान्ड तेल में बना लीजिए.
It is amazing receipe and my husband likes these sweet mathri.
I generally make it every 15 days time becose he likes fresh.
Thanks dear
krishna
निशा: कृ्ष्णा जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: रवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha jee your all recipes are very easy and tasty ,i loved it.
निशा: धन्यवाद, रीना जी.
निशा: रंजना जी, चीनी की जगह इतना ही गुड़ डालकर मठरी बनाई जा सकती हैं.
निशा: सविता जी, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: अमृता जी, धन्यवाद.
Thnks
निशा: देवानंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.