आटे की मीठी मठरी - Wheat Flour Sweet Mathri Recipe - Atta ki Meethi Mathari

📅 27 जून 2016 👁 2.3 लाख बार देखी गई 💬 42 कमेंट ★ 3.9 (2636)


सुबह शाम बच्चों को कुछ स्नेक्स और बिस्किट्स खाने को चाहिये होते हैं. मैदा के बिस्किट्स और मठरी के बजाय बच्चों के लिये आटे की मठरी कहीं अधिक अच्छी होतीं हैं.

Read - Wheat Flour Sweet Mathri Recipe - Atta ki Meethi Mathari Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Atta ki Meethi Mathari

  • आटा - 1.5 कप (200 ग्राम)
  • सूजी - ¼ कप
  • घी - ¼ कप ( 60 ग्राम)
  • चीनी - ¼ कप
  • तिल - 2 टेबल स्पून
  • घी - मठरी तलने के लिए

विधि - How to make Wheat Flour Sweet Mathri

कढ़ाई में 1/4 कप पानी और चीनी डालकर गरम कीजिए . चीनी के पानी में घुलने पर गैस बंद कर दीजिए और पानी को थोडा़ सा ठंडा होने दीजिए.

किसी बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए, अब इसमें सूजी, घी, तिल डाल दीजिए. अच्छी तरह से मिला लीजिए. अब आटे में चीनी का पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए, इस गूंथे हुए आटे को ढककर के 15 -20 मिनिट के लिए रख दीजिए आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.

अब गूंथे हुए आटे को अच्छी तरह से मसल-मसलकर चिकना कर लीजिए. इस तैयार किए हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर, इन्हें हथेली पर रखकर दूसरी हाथ से दबाते हुए, बढ़ाकर मठरी तैयार कर लीजिए(मठरी को बेलन से बेलकर भी बढ़ाया जा सकता है), इस गूंथे हुए आटे की लगभग 20-22 मठरियां बनकर तैयार हो जायेंगी.

कढ़ाई में घी डालकर गरम होने के लिए रख दीजिए, घी के गरम होने पर इन मठरियों को घी में डाल दीजिए तथा इनको पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिए. इन मठरियों को धीमी मीडियम आंच पर ही तलें. तली गई मठरियों को प्लेट में निकालकर रख लीजिए. इसी तरह बाकी की बची हुई सारी मठरियां तलकर निकाल लीजिए.

आटे की मीठी मटरी बनकर तैयार है. मठरियों के पूरी तरह से ठंडा होने के बाद इन्हें कंटेनर में भरकर रख दीजिए और जब आपका मन करे, मठरी निकालें और खाएं. यह मठरी 2 महिने तक उपयोग में लाई जा सकती है.

सुझाव
आटे की मीठी मठरियों को मीडियम और धींमी आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.
आटे में घी या शक्कर अधिक होने से मठरी तलते समय घी में बिखर सकती हैं.
बहुत कम गरम घी में डालकर तलने से भी मठरी घी में बिखर सकती है.

  • 20 मठरी बनाने के लिये
  • 55 मिनट

Wheat Flour Sweet Mathri Recipe - Atta ki Meethi Mathari

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (2636 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (42)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Komal
Hello mam,
I have question how long we can store it..
meethi mathri & namkin both?
Monika
Hi Nishaji, rasgulle ka chasni mathri me use kar sakte he ?ha to kitna
... aap itne achche se sikhati he k cooking me interest na ho to bhi cooking karne ko man karta he
Nidhi
Nisha ji can we use maida instead of aata?

निशा: निधि जी, कर सकते हैं.
snaa
Nisha ji ye ararot kya h...????
Kya ararot ki jgh hm kuch or ni use kr skte kya..??
निशा: सना जी, हमने तो इन मीठी मठरी में अरारोट का कहीं भी यूज नहीं किया है.
Renu mamgain
Kya hum mathri bina til daale nhi bna sakte hai nisha ji..

निशा: रेनू जी, बना सकते हैं.
Renu
Thank u nisha ji..
Oil use karne se kahin mathri kharab to nhi ho jayengi na..

निशा: रेनू जी, खराब नहीं होगी.
Prachi
Nisha mam you are so sweet every tasty dish you make in easy way. Thanks a lot for giving such recipes. mam can we make fat cream which is available in market like amul fresh cream from malai of home plz reply me mam. Thank you mam

निशा: प्राची जी, अप इसे भी उपयोग कर सकती हैं.
Renu mamgain
Kya hum biscuit mein dry fruits daal sakte hai.or safed til ki jagah kaale til use kar sakte h.or ghee ki jagah oil use kar sakte h..

निशा: रेनू जी, कर सकते हैं.
Ritu Arora
Nisha ji thank you so much for so many nice recipies which I have learnt from nishamadhulika.com. I will definitely try this for my son.You are requested to provide some more healthy & nutritious dishes for kids.

निशा: रितू जी, मैं बच्चों के लिए और भी रैसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
jai
निशा जी आपकी साइट से बहुत कुछ सीखा मै एक स्टूडेंट हु तो घर से बहार रहना पड़ता है बोरिंग खाना ही बनता था हमेशा मेरे हाथ से पर अब रोज है नई नई चीजें खाने में बना सकते है हम ज़िन्दगी में खुशियां आयी हं आपकी वजह से तो धन्यवाद आपका

निशा: जय जी, मुझे आपके कमेन्ट को पढ़कर बहुत खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.