क्विक आलू टिक्की चाट - Aloo tikki recipe - Spicy Crisp Aloo Tikki Recipe

📅 24 जून 2016 👁 5 लाख बार देखी गई 💬 48 कमेंट ★ 3.7 (3352)

आलू टिक्की चाट उत्तर भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड्स में से एक है. इन टिक्कियों को मटर या चने की दाल की स्टफिंग के साथ बनाकर मटर या चने के छोले के साथ परोसा जाता है ओर बिना किसी स्टफिंग के खट्टी मीठी चटनियों और दही के साथ भी. आज हम तुरत फुरत बनने वाली आलू टिक्की चाट बना रहे हैं.

Read - Aloo tikki recipe - Spicy Crisp Aloo Tikki Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo tikki Chaat

  • उबले हुए आलू - 8-9 (600 ग्राम)
  • तेल - 3-4 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • कॉर्न फ्लोर - 3 टेबल स्पून
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

परोसने के लिए

  • फैंटा हुआ दही - 1 प्याली
  • हरे धनिये की तीखी चटनी - 1/2 प्याली
  • इमली की मीठी चटनी - 1/2 प्याली
  • भूना जीरा पाउडर - 1-2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 -2 छोटी चम्मच
  • बेसन के बारीक सेव - आधा प्याली

विधि - How to make quick Spicy Crisp Aloo Tikki

उबले हुए आलू को छीलकर, कद्दूकस कर लीजिए.

कद्दूकस किये हुए आलू में बारीक कटी हुई हरी मिर्च , नमक, बारीक कटा हरा धनिया और कॉर्न फ्लोर डाल कर सभी चीजों को अचछी तरह मिला लीजिए और आटे की तरह गूंथ कर तैयार कर लीजिए. टिक्की के लिये मिश्रण तैयार है.

पैन को गरम कीजिए. हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर गूंथे आलू के मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण निकाल लीजिए. टिक्की आप अपनी पसंद अनुसार बडी़ या छोटी जैसे चाहें बना सकते हैं.

मिश्रण को हाथ में रखिये और गोल कर लीजिये, गोले को हथेली से दबाकर चपटा कर के टिक्की का शेप दे दीजिये. सभी टिक्की इसी तरह बना लीजिये,

गरम पैन में थोडा़ सा तेल डाल दीजिये, तेल को तवे पर चारों ओर फैलाइये, सारी टिक्की या पैन पर जितनी टिक्की आ जाय, सिकने के लिये लगा कर रख दीजिये, धीमी - मीडियम आग पर आलू टिक्की सेकिये,

टिक्की नीचे से गोल्डन ब्राअन होने तक सिकने दीजिये, टिक्की को पलट दीजिये, और टिक्की को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये. आलू की टिक्की तैयार हैं. इसे प्लेट में निकाल लीजिए और बाकी की टिक्की भी इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए.

आलू की टिक्की बनकर तैयार हैं. इन्हें सर्व करने के लिए फैंटा हुआ दही, इमली की मीठी चटनी, हरे धनिये की तीखी चटनी, भूना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर लीजिए.

1 प्लेट लीजिए इसमें 1 या 2 आलू की टिक्की रख दीजिए. टिक्की के ऊपर थोडा़ सा दही, थोडी़ सी मीठी चटनी, थोडी़ सी हरे धनिये की चटनी डाल दीजिए और ऊपर से थोडा़ सा भूना जीरा पाउडर, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और बेसन की सेव डालकर टिक्की को सर्व कीजिए.

सुझाव
कॉर्न फ्लोर के बदले आप इसमें अरारोट या 2 ब्रेड क्रम्बस भी डाल सकते हैं, इन्हैं मिलाने से आलू का गीलापन कम हो जाता है, आलू में बाइन्डिग आ जाती है और टिक्की क्रिस्पी बनती हैं.
आलू की टिक्की को डीप फ्राई भी किया जा सकता है.

  • 7 टिक्की बनाने के लिये
  • समय - 35 मिनिट

Aloo tikki recipe - Spicy Crisp Aloo Tikki Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (3352 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (48)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anupama
Very easy receipe... i love ur receipes mam.... aapke receipes pad kar i hav tried many new things... thanks 4 teaching us the art of cooking...

निशा: अनुपमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
akansha
Plz aap mujhe mera email address pe aap ke receipe send kar sakta hai..mujhe apki receipe read ke toh pasand aayi mai apki receipe try karna chati hu...
निशा: आकांक्षा जी, आप रेसिपी पढ़िये, वीडियो देखिये और ट्राई कीजिये, आप बहुत अच्छा बनायेंगे.
Sangita Thakur
can we use maida flour instead of corn flour??

निशा: संगीता जी, कर सकते हैं.
sangeeta
nisha ji aaloo ki tikki me aloo bhikhar jate hai to uske liye kya kare..pls tell me.

निशा: संगीता जी, आलू के मिश्रण में थोडा़ कॉर्नफ्लोर अधिक कर दीजिए, और ब्रेड क्रम्बस भी मिला सकते हैं, आलू बिलकुल भी नहीं बिखरेंगे.
Renu
Nisha agar corn flour na ho to ararot use kar sakte hai...

निशा: रेनू जी, अरारोट भी डाल सकते हैं.
Neerja Saxena
very tasty aalo ki tikki Nisha ji.

निशा: निरजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jass
mam kyacorn flour ki jgha pr hm baesn dal skte hain
निशा: जैस जी, आलू टिक्की के आलू में बेसन नहीं डालते, कार्न फ्लोर, अरारोट या ब्रेड क्रम्बस डाले जा सकते हैं.
Priya
Nisha mam it is really very easy and delicious recipe.

निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Tripti jugran
Very easy and nice

निशा: तृप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rashmi
Madam Nisha maine aloo ke material mein corn flour 4 chamcha daala par jab maine tikki ko tawe par choda toh woh tawe par chipak gayi aur bekaar ho gayi. Maine kahan galti ki

निशा: रश्मि जी, तवा ठंडा हो और उसे अच्छी तरह चिकना न किया हो तब एसा हो सकता है.
Sandeep
uble huye aloo ko kaddukas kaise hoga is this possible

निशा: संदीप जी, आप आसानी से उबले आलू को कद्दूकस कर सकते हैं.
SHALINI
NISHAJI AAP ITNI BUSY HO GAYIN KI AAP AB SAWAAL KA JAWAAB HI NAHIN DETIN
निशा: शालिनी जी, बिजी तो हूँ लेकिन मैं ज्यादातर सवाल के जबाव देने की कोशिश करती हूँ, लेकिन कभी कुछ सवाल रह जाते हैं, उसके लिये मुझे खेद है.
shalini
Nishaji maine aloo ke material mein corn flour 4 chammach daala par jab maine tikki ko tawe par choda toh woh tawe par chipak gayi aur bekaar ho gayi. Maine kahan galti ki
निशा: शालिनी जी, तवा ठंडा हो या तवे पर तेल घी न डाला गया हो तो एसा हो सकता है.
poonam
nice resepi

निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nikky
Very easy n tasty

निशा: निक्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shalini
Corn flour ko hindi mein kya kehte hain

निशा: शालिनी जी, काँर्न फ्लोर इसी नाम से जाना जाता है.