क्विक आलू टिक्की चाट - Aloo tikki recipe - Spicy Crisp Aloo Tikki Recipe

आलू टिक्की चाट उत्तर भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड्स में से एक है. इन टिक्कियों को मटर या चने की दाल की स्टफिंग के साथ बनाकर मटर या चने के छोले के साथ परोसा जाता है ओर बिना किसी स्टफिंग के खट्टी मीठी चटनियों और दही के साथ भी. आज हम तुरत फुरत बनने वाली आलू टिक्की चाट बना रहे हैं.
Read - Aloo tikki recipe - Spicy Crisp Aloo Tikki Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo tikki Chaat
- उबले हुए आलू - 8-9 (600 ग्राम)
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- कॉर्न फ्लोर - 3 टेबल स्पून
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
परोसने के लिए
- फैंटा हुआ दही - 1 प्याली
- हरे धनिये की तीखी चटनी - 1/2 प्याली
- इमली की मीठी चटनी - 1/2 प्याली
- भूना जीरा पाउडर - 1-2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 -2 छोटी चम्मच
- बेसन के बारीक सेव - आधा प्याली
विधि - How to make quick Spicy Crisp Aloo Tikki
उबले हुए आलू को छीलकर, कद्दूकस कर लीजिए.
कद्दूकस किये हुए आलू में बारीक कटी हुई हरी मिर्च , नमक, बारीक कटा हरा धनिया और कॉर्न फ्लोर डाल कर सभी चीजों को अचछी तरह मिला लीजिए और आटे की तरह गूंथ कर तैयार कर लीजिए. टिक्की के लिये मिश्रण तैयार है.
पैन को गरम कीजिए. हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर गूंथे आलू के मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण निकाल लीजिए. टिक्की आप अपनी पसंद अनुसार बडी़ या छोटी जैसे चाहें बना सकते हैं.
मिश्रण को हाथ में रखिये और गोल कर लीजिये, गोले को हथेली से दबाकर चपटा कर के टिक्की का शेप दे दीजिये. सभी टिक्की इसी तरह बना लीजिये,
गरम पैन में थोडा़ सा तेल डाल दीजिये, तेल को तवे पर चारों ओर फैलाइये, सारी टिक्की या पैन पर जितनी टिक्की आ जाय, सिकने के लिये लगा कर रख दीजिये, धीमी - मीडियम आग पर आलू टिक्की सेकिये,

टिक्की नीचे से गोल्डन ब्राअन होने तक सिकने दीजिये, टिक्की को पलट दीजिये, और टिक्की को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये. आलू की टिक्की तैयार हैं. इसे प्लेट में निकाल लीजिए और बाकी की टिक्की भी इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए.
आलू की टिक्की बनकर तैयार हैं. इन्हें सर्व करने के लिए फैंटा हुआ दही, इमली की मीठी चटनी, हरे धनिये की तीखी चटनी, भूना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर लीजिए.
1 प्लेट लीजिए इसमें 1 या 2 आलू की टिक्की रख दीजिए. टिक्की के ऊपर थोडा़ सा दही, थोडी़ सी मीठी चटनी, थोडी़ सी हरे धनिये की चटनी डाल दीजिए और ऊपर से थोडा़ सा भूना जीरा पाउडर, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और बेसन की सेव डालकर टिक्की को सर्व कीजिए.
सुझाव
कॉर्न फ्लोर के बदले आप इसमें अरारोट या 2 ब्रेड क्रम्बस भी डाल सकते हैं, इन्हैं मिलाने से आलू का गीलापन कम हो जाता है, आलू में बाइन्डिग आ जाती है और टिक्की क्रिस्पी बनती हैं.
आलू की टिक्की को डीप फ्राई भी किया जा सकता है.
- 7 टिक्की बनाने के लिये
- समय - 35 मिनिट
कमेंट (48)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
It is one of my favourite dish
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
It is one of my favourite dish
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
#Evening_Snacks
#Popular_In_North_India
#Crunchy_And_Spicy
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुजीब जी 600 ग्राम आलू में 75-80 ग्राम अरारोट डाल दीजिये.
निशा: उपयोग कर सकते हैं.
Daal sakte hai
निशा: मुकेश जी, आप सिंघाड़े का आटा उपयोग कर सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
I am confused
Plz say
निशा: योगेश जी, ब्रेड को मिक्सर जार में डाल कर चला दीजिए. ब्रेड क्रमब्स तैयार है.
I have tried lot of your recipes. Everything turns out very yummy.
Thanks for sharing them. Today I made aloo tikkis, they came out very yummy. My son relished them.
निशा: मंजुला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अभि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ईशिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधुरा जी, मेरी वेबसाइट पर ऎसी बहुत सी रेसिपी दी हुई हैं जैसे सैन्डविच, दोसा, कटलेट,पोहा इत्यादि ये बच्चों के लिए हेल्दी रेसिपी हैं और आप उन्हें टिफिन में भी दे सकती हैं.
निशा: साहिना जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: पिंकी जी, हमारी रेसिपीज़ पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हमारी पूरी कोशिश रहेगी.
निशा: सरिता जी, धन्यवाद.
निशा: रेमा जी, आलू ज्यादा देर उबल जाएं, या पनीले आलू हो, तो हाथ में लसलसे लगते हैं. आप इनमें अरारोट या कॉर्न फ्लोर मिक्स कर लीजिए और हाथ में घी लगाकर मैश कीजिए.
निशा: सकीना जी, आलू टिक्की के लिये ब्रेड क्रम्बस या कार्न फ्लोर यूज किया जाता है.
Apko nh pta ki mene apki site pdh2 k kitna khna bnana Sikh liya....muje khud ko believe nh hota....apki btayi recipe bahot easy and tasty hoti h....
I love you mam
God bless u
निशा: प्रीति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज़ोया जी, सोडा नही डालिए, आप कॉर्न फ्लोर की जगह अरारोट या ब्रेड क्रम्बस (ब्रेड का चूरा) डाल सकती हैं.
निशा: रेवती जी, धन्यवाद.
निशा: विपिन जी, आलू टिक्की में बेसन नहीं डालते इसका स्वाद अच्छा नहीं आता.
निशा: रेशमा जी, काला नमक न डालना चाहें तो न डालें.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
निशा: नीलम जी, 2 ब्रेड क्रम्बस करके डाल सकते हैं,