एगलैस मेयोनीज - Eggless Mayonnaise Recipe - How to make homemade mayonnaise

मेयोनीज को सलाद में डालकर, ब्रेड, सेन्डविच, बर्गर पर या डिप की तरह प्रयोग किया जाता है. एगलैस मेयोनीज को घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसे कई तरह से बनाया जाता है. हम यहां 2 प्रकार से मेयोनीज बनायेंगे.
Read - Eggless Mayonnaise - How to make homemade mayonnaise Recipe In English
क्रीम से मेयोनीज - Cream Mayonnaise Recipe
- आवश्यक सामग्री
- क्रीम - 1 कप (200 ग्राम)
- तेल - ¼ कप (50 ग्राम)
- सिरका - 2 छोटे चम्मच
- काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
- सरसों का पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- नमक - ½ छोटी चम्मच
- शुगर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि -
क्रीम मेयोनीज बनाने के लिए, एकदम ठंडी क्रीम लीजिए मिक्सर जार में क्रीम को डाल दीजिए, तेल, शुगर पाउडर, नमक, सरसों पाउडर और काली मिर्च डालकर सभी चीजों को मिक्सर में थोड़ी सी देर चला दिजिए. जार को खोलें और अब इस मिश्रण में सिरका डालकर एक बार फिर से चला दीजिए.
क्रीम मेयोनीज बनकर तैयार है, पेस्ट को प्याले में निकाल लीजिए .

दूध से मेयोनीज - Milk Mayonnaise Recipe
आवश्यक सामग्री
- फूल क्रीम दूध - ¼ कप ( 60 मि. ली.)
- वेजीटेबल ओइल - 3/4 कप ( 150 मि. ली.)
- नमक - ½ छोटी चम्मच
- काली मिर्च -¼ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
- सरसों का पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- शुगर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सिरका - 2 छोटे चम्मच
विधि -
फूल क्रीम एकदम ठंडा दूध लीजिए. मिक्सर जार में दूध को डाल दीजिए साथ में शुगर पाउडर, ठंडा किया हुआ तेल आधी मात्रा में, नमक, काली मिर्च और सरसों पाउडर डालकर सभी चीजों को मिक्सर में चला दिजिए. जार को खोलें और इसमें बचा हुआ तेल और सिरका डालकर इस मिश्रण को अच्छा गाढा़ होने तक मिक्सर में एक बार फिर से चला दीजिए.
दूध से बनी मेयोनीज तैयार है. इसे प्याले में निकाल लीजिए.
टेस्टी मेयोनीज को आप सलाद, ब्रेड, सेन्डविच, मोमोज वगैरह के साथ परोसें. आपको इसका स्वाद बहुत पसंद आएगा. मेयोनीज को फ्रिज में रख कर 1 हफ्ते तक खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
सुझाव
- सिरका किसी भी प्रकार का प्रयोग कर सकते हैं, और इसके बदले आप नींबू के रस का उपयोग भी कर सकते हैं.
- सिरका से मेयोनीज का स्वाद बढ़ता है और इसकी शैल्फ लाईफ भी बढ़ती है.
- मेयोनीज को हैन्डब्लैन्डर से बनाना ज्यादा अच्छा होता है क्योंकि इसमें हमें दिखता रहता है कि ये कितनी गाढ़ी हो गई है, इसके गाढ़ा होने के बाद और नहीं फैटना होता.
- मिक्सर जार में मेयोनीज बनाते समय इसे थोडी़-थोडी़ देर में चैक करते रहें की ये गाढी़ बनकर तैयार हुई है या नहीं, जैसे ही मेयोनीज गाढ़ी हो जाय फैटना बन्द कर दीजिये.
- मेयोनीज के लिए क्रीम, दूध और तेल को एकदम ठंडा करके ही लेना है. अगर ये ठंडे होंगे तो मेयोनीज गाढी़ बनकर तैयार होगी. लेकिन अगर ये ठंडे न हुए तो मेयोनीज पतली हो जाएगी.
- अगर मेयोनीज पतली बन रही है तो आप इसे जार सहित ½ घंटे के लिए फ्रीजर में रख दीजिए इसके बाद इसे मिक्सर में चला कर तैयार कर लीजिए, अवश्य ही गाढ़ी मेयोनीज बन कर तैयार हो जायेगी.
- क्रीम बहुत अधिक ठंडी हो और उसे अधिक फैंट लिया जाय तब दूध और बटर अलग होने लगता है, एसा हो रहा है तब थोड़ी देर 5-10 मिनिट रुक जाइये, थोड़ा सा तापमान बढ़ने दीजिये, इसके बाद हल्का सा फैंट लीजिये, बहुत अच्छी मेयोनीज बनकर तैयार होगी.
समय - 10 मिनिट
How to make Eggless Mayonnaise - Instant Homemade Mayonnaise
कमेंट (79)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीरू जी, हैवी क्रीम दूध डेयरी पर आसानी से मिल जाती है.
Mam sarso k jagah rai powder use kar sakte h kya
निशा: अर्चना जी, मिश्रण को 1 घंटे के लिये फ्रिज में रख कर हल्का सा चलायें, जार को भी ठंडा कर लेंगी तो अच्छा है, इसे बनाते समय भी ठंडी जगह का यूज करें, प्लीज मेरा वीडियो भी देख लीजिये.
निशा: रेनू जी, ढोकला की रेसिपी देखें उसे पढ़ें, और ट्राई करें, बहुत जल्द ही आप अच्छा फूला हुआ ढोकला बनाने लगेंगी.
निशा: शाजिया जी, नीबू का रस भी 2 छोटी चम्मच डाल सकते हैं.
निशा: मोना जी, मेयोनीज को फ्रिज में रख कर 1 हफ्ते तक खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
निशा: इंदू जी, मिल्क से क्रीम अलग हो रही है उसमें एक टेबल स्पून हल्का गरम दूध मिलाकर उसे चला लीजिये, क्रीम मिक्स होकर गाढ़ी मायोनीज तैयार हो जायेगी.
निशा: उज्वला जी, ये चटनी और सास की तरह, बर्गर, सेन्डविच के साथ यूज की जाती है.
can u pls tell how to make sarso ka powder. ?
निशा: डौली जी, सरसों को जार में डालें और दरदरा होने तक पीस लीजिये, ये बहुत जल्द पिस जाती है, सरसों का पाउडर तैयार है.
निशा: प्रीती जी, सिरका किसी भी प्रकार का प्रयोग कर सकते हैं मैने सफेद सिरका का उपयोग किया है.
निशा: शिवाली जी, फुल क्रीम दूध बोयल करके एकदम फ्रिज किया हुआ ठंडा लेना है.
निशा: सोनम जी, मायोनीज नुकसान देय नहीं है.
निशा: गबरू जी, जल्द ही विडियो अपलोड होगा.
निशा: खनन जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: आरती जी, मस्टर्ड ओयल तीखा स्वाद वाला होता है अगर आप ये स्वाद पसन्द करती हैं तब बिलकुल इसी तरह इस ओयल को यूज कर सकते हैं.
निशा: विपिन जी,आप इसके लिए वेजिटेबल रिफाइंड आयल का उपयोग कर सकते हैं.