एगलैस मेयोनीज - Eggless Mayonnaise Recipe - How to make homemade mayonnaise

📅 20 जून 2016 👁 3.3 लाख बार देखी गई 💬 79 कमेंट ★ 3.5 (2777)


मेयोनीज को सलाद में डालकर, ब्रेड, सेन्डविच, बर्गर पर या डिप की तरह प्रयोग किया जाता है. एगलैस मेयोनीज को घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसे कई तरह से बनाया जाता है.  हम यहां 2 प्रकार से मेयोनीज बनायेंगे.

Read - Eggless Mayonnaise - How to make homemade mayonnaise Recipe In English

क्रीम से मेयोनीज - Cream Mayonnaise Recipe

  • आवश्यक सामग्री
  • क्रीम - 1 कप (200 ग्राम)
  • तेल - ¼ कप (50 ग्राम)
  • सिरका - 2 छोटे चम्मच
  • काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
  • सरसों का पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • नमक - ½ छोटी चम्मच
  • शुगर पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि -
क्रीम मेयोनीज बनाने के लिए, एकदम ठंडी क्रीम लीजिए मिक्सर जार में क्रीम को डाल दीजिए, तेल, शुगर पाउडर, नमक, सरसों पाउडर और काली मिर्च डालकर सभी चीजों को मिक्सर में थोड़ी सी देर चला दिजिए. जार को खोलें और अब इस मिश्रण में सिरका डालकर एक बार फिर से चला दीजिए.
क्रीम मेयोनीज बनकर तैयार है, पेस्ट को प्याले में निकाल लीजिए .

दूध से मेयोनीज - Milk Mayonnaise Recipe

आवश्यक सामग्री

  • फूल क्रीम दूध - ¼ कप ( 60 मि. ली.)
  • वेजीटेबल ओइल - 3/4 कप ( 150 मि. ली.)
  • नमक - ½ छोटी चम्मच
  • काली मिर्च -¼ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
  • सरसों का पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • शुगर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सिरका - 2 छोटे चम्मच

विधि -
फूल क्रीम एकदम ठंडा दूध लीजिए. मिक्सर जार में दूध को डाल दीजिए साथ में शुगर पाउडर, ठंडा किया हुआ तेल आधी मात्रा में, नमक, काली मिर्च और सरसों पाउडर डालकर सभी चीजों को मिक्सर में चला दिजिए. जार को खोलें और इसमें बचा हुआ तेल और सिरका डालकर इस मिश्रण को अच्छा गाढा़ होने तक मिक्सर में एक बार फिर से चला दीजिए.
दूध से बनी मेयोनीज तैयार है. इसे प्याले में निकाल लीजिए.

टेस्टी मेयोनीज को आप सलाद, ब्रेड, सेन्डविच, मोमोज वगैरह के साथ परोसें. आपको इसका स्वाद बहुत पसंद आएगा. मेयोनीज को फ्रिज में रख कर 1 हफ्ते तक खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.

सुझाव

  • सिरका किसी भी प्रकार का प्रयोग कर सकते हैं, और इसके बदले आप नींबू के रस का उपयोग भी कर सकते हैं.
  • सिरका से मेयोनीज का स्वाद बढ़ता है और इसकी शैल्फ लाईफ भी बढ़ती है.
  • मेयोनीज को हैन्डब्लैन्डर से बनाना ज्यादा अच्छा होता है क्योंकि इसमें हमें दिखता रहता है कि ये कितनी गाढ़ी हो गई है, इसके गाढ़ा होने के बाद और नहीं फैटना होता.
  • मिक्सर जार में मेयोनीज बनाते समय इसे थोडी़-थोडी़ देर में चैक करते रहें की ये गाढी़ बनकर तैयार हुई है या नहीं, जैसे ही मेयोनीज गाढ़ी हो जाय फैटना बन्द कर दीजिये.
  • मेयोनीज के लिए क्रीम, दूध और तेल को एकदम ठंडा करके ही लेना है. अगर ये ठंडे होंगे तो मेयोनीज गाढी़ बनकर तैयार होगी. लेकिन अगर ये ठंडे न हुए तो मेयोनीज पतली हो जाएगी.
  • अगर मेयोनीज पतली बन रही है तो आप इसे जार सहित ½ घंटे के लिए फ्रीजर में रख दीजिए इसके बाद इसे मिक्सर में चला कर तैयार कर लीजिए, अवश्य ही गाढ़ी मेयोनीज बन कर तैयार हो जायेगी.
  • क्रीम बहुत अधिक ठंडी हो और उसे अधिक फैंट लिया जाय तब दूध और बटर अलग होने लगता है, एसा हो रहा है तब थोड़ी देर 5-10 मिनिट रुक जाइये, थोड़ा सा तापमान बढ़ने दीजिये, इसके बाद हल्का सा फैंट लीजिये, बहुत अच्छी मेयोनीज बनकर तैयार होगी.

समय - 10 मिनिट

How to make Eggless Mayonnaise - Instant Homemade Mayonnaise

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (2777 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (79)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Monti
Mujhe egg ki mayonnaise Banani hai
Naveen khandal
Mayonnaise ko patla karne k liye kya kare

निशा: नवीन जी, आप इसमें दूध डाल दीजिए.
pragna shah
very good receipe. i dont eat eggs so it is good for us

निशा: प्रग्ना जी, धन्यवाद.
Amit kumar Pandey
Hii
ma amit kumar Pandey
aap kase hai
maam aap sa 1qus tha
maam es recipe ko kitana dino taak rakh sakta hai

निशा: अमित जी, आप इसे फ्रिज में रखकर 1 सप्ताह तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
Lakshita
Mam actually we are confused about this oil can you tell me about it

निशा: लक्षिता जी, आप इसके लिए किसी भी वेजिटेबल रिफाइंड आयल का उपयोग कर सकते हैं.
shakir
hello mam mari shop ha fast food ki ma maunies banta hu tu usma jasa twister ma yellow meunies dalta huto usma engg ki chichlan ati ha uska liya ma kya karu ki griler ma kram karta hu to usma engg ki chichlan atti ha please mujha batiya ma kya kru
निशा: शाकिर जी, आप एगलैस मैयोनीज बनायें.
surendra
kya mayonnaise ko coconut milk se bhi bana sakte hai

निशा: सुरेन्द्र जी, इसे फुल क्रीम दूध से ही बनाया जाता है.
अंजली
इसे बनाने के लिए घर के फुल क्रीम मिल्क की मलाई उपयोग कर सकते हैं क्या ?
shikha goel
mustard powder yellow seeds h kya ya mustard sauce bhi use ker sakte h kya nisha g
निशा: शीखा जी, मस्टर्ड पाउडर पीली सरसों का यूज किया गया है, आप 1 छोटी चम्मच मस्टर्ड सास यूज कर सकती हैं.
Minakshi
Mam crm no jada thanda karne me liye ice use kar skte h
Shama kumar
Thanks nisha mam, ye bhut achi recipe hai.. main ye puchna chati hu k full cream milk k jgah hum malai use kar skte hai?
nishant bharduwj
Kya isme egg bhi lga sakte h
निशा: निशान्त जी, ये एगलैस मेयोनीज है इसमें एग नहीं डाला जाता.
Natasha
ma'am meri family m oil ki raw smell ko koi like nhi krta. Agr main ye recipe try kru to isme oil smell to nhi krega....
निशा: नताशा जी, क्रीम वाली मैयोनीज बनायें और उसमें ओलिव ओयल डालें, इसकी स्मैल अच्छी होती है.
Deepak Saini
इससे आसान कोई और नही
मैगी से भी जल्दी बनती है
थैंक यू मैडम जी

निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Deepak Saini
Namestey Nisha Aunty G
NISHA G ISKE LIYE SOYABEEN REFINED OIL USE KAR SAKTey h Jo fortune ka aata h

निशा: दीपक जी, कर सकते हैं.
AMAN
helloo mam, mam oil ko direct aise hi dalna hai ya pehle pka k fir thanda krke use krna hai
निशा: अमन जी, ओयल को एसे ही यूज करना है.
Rozal
I like this web site soooo much.. M very glad to being a member of nisha Ji's kitchan

निशा: रोज़ल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bhagyashree Gaikwad
सिरका इसे English में कया कहते है?

निशा: भाग्यश्री जी, सिरका को वेनेगर (Vinegar) कहते हैं.
Shivani
Helo mam ham Mayonnaise banane m kon kon sa oil use kar sakte h
निशा: शिवानी जी, आप कोई भी रिफाइन्ड ओयल यूज कर सकती है, मूंगफली या सूरजमुखी का ओयल लिया जा सकता है.
Monu mittal
Nisha medam mujhe apka no mil skta ha mujhe apse mayonnaise recipe bnane ke liye puchna ha apse much mujhe ye recipe restro me use krni ha
निशा: मोनू जी, रेसिपी आप मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं.
alka
Milk and vinegar can use in one method
Hw can it possible coz that can nt b use in one recipe
urmila
Your recipes are too easy.

निशा: उर्मिला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Peeyush
Nishaji , can we use mustard oil instead of mustard powder ?

निशा: पियूष जी, इसके लिये थोड़ा सा मस्टर्ड पाउडर ही डाला जाता है.
Shariq khan
Mam chicken Shawarma me use hone wali mayonnaise kon si hoti hai humne bazaar me khaya tha woh white cream ke tarah hoti hai usme namak, kali mirch, sarso ka taste to nahi hota.
निशा: शरीक जी, हो सकता है कि उस मैयोनीज में मसाले न हों, लेकिन मैयोनीज में ये मसाले डाले जाते हैं.
Krishna kant
Kiya ap egg mayonnai ke bare me batd sakti hai ya wo bhi sem bedhi se banegi kirpya jabab hindi me hi de
N D Grover
Which mustard powder is used for Mayonnaise Black Mustard or yellow mustard .?
Nisha
There should be an option for saving recipes (like wishlist) which we like on ur website only.
Also can we use vinegar instead of sirka?
निशा: निशा जी, विनेगर और सिरका एक ही हैं, यूज कर सकते हैं.
Shveta
Nisha ji, ye mayonnise me amul cream use kar sakte hain kya?

निशा: श्वेता जी, उपयोग कर सकते हैं.
nanu
homemade mayonnaise kitne dino tak store kar sakte hai

निशा: नानू जी, मेयोनीज को फ्रिज में रख कर 1 हफ्ते तक खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
renuk singh
Nishaje ap ka banaya huaa mayonnaise market ke mayonnaise se jaada testy h

निशा: रेनूका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.