एगलैस मेयोनीज - Eggless Mayonnaise Recipe - How to make homemade mayonnaise

📅 20 जून 2016 👁 3.3 लाख बार देखी गई 💬 79 कमेंट ★ 3.5 (2777)


मेयोनीज को सलाद में डालकर, ब्रेड, सेन्डविच, बर्गर पर या डिप की तरह प्रयोग किया जाता है. एगलैस मेयोनीज को घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसे कई तरह से बनाया जाता है.  हम यहां 2 प्रकार से मेयोनीज बनायेंगे.

Read - Eggless Mayonnaise - How to make homemade mayonnaise Recipe In English

क्रीम से मेयोनीज - Cream Mayonnaise Recipe

  • आवश्यक सामग्री
  • क्रीम - 1 कप (200 ग्राम)
  • तेल - ¼ कप (50 ग्राम)
  • सिरका - 2 छोटे चम्मच
  • काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
  • सरसों का पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • नमक - ½ छोटी चम्मच
  • शुगर पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि -
क्रीम मेयोनीज बनाने के लिए, एकदम ठंडी क्रीम लीजिए मिक्सर जार में क्रीम को डाल दीजिए, तेल, शुगर पाउडर, नमक, सरसों पाउडर और काली मिर्च डालकर सभी चीजों को मिक्सर में थोड़ी सी देर चला दिजिए. जार को खोलें और अब इस मिश्रण में सिरका डालकर एक बार फिर से चला दीजिए.
क्रीम मेयोनीज बनकर तैयार है, पेस्ट को प्याले में निकाल लीजिए .

दूध से मेयोनीज - Milk Mayonnaise Recipe

आवश्यक सामग्री

  • फूल क्रीम दूध - ¼ कप ( 60 मि. ली.)
  • वेजीटेबल ओइल - 3/4 कप ( 150 मि. ली.)
  • नमक - ½ छोटी चम्मच
  • काली मिर्च -¼ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
  • सरसों का पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • शुगर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सिरका - 2 छोटे चम्मच

विधि -
फूल क्रीम एकदम ठंडा दूध लीजिए. मिक्सर जार में दूध को डाल दीजिए साथ में शुगर पाउडर, ठंडा किया हुआ तेल आधी मात्रा में, नमक, काली मिर्च और सरसों पाउडर डालकर सभी चीजों को मिक्सर में चला दिजिए. जार को खोलें और इसमें बचा हुआ तेल और सिरका डालकर इस मिश्रण को अच्छा गाढा़ होने तक मिक्सर में एक बार फिर से चला दीजिए.
दूध से बनी मेयोनीज तैयार है. इसे प्याले में निकाल लीजिए.

टेस्टी मेयोनीज को आप सलाद, ब्रेड, सेन्डविच, मोमोज वगैरह के साथ परोसें. आपको इसका स्वाद बहुत पसंद आएगा. मेयोनीज को फ्रिज में रख कर 1 हफ्ते तक खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.

सुझाव

  • सिरका किसी भी प्रकार का प्रयोग कर सकते हैं, और इसके बदले आप नींबू के रस का उपयोग भी कर सकते हैं.
  • सिरका से मेयोनीज का स्वाद बढ़ता है और इसकी शैल्फ लाईफ भी बढ़ती है.
  • मेयोनीज को हैन्डब्लैन्डर से बनाना ज्यादा अच्छा होता है क्योंकि इसमें हमें दिखता रहता है कि ये कितनी गाढ़ी हो गई है, इसके गाढ़ा होने के बाद और नहीं फैटना होता.
  • मिक्सर जार में मेयोनीज बनाते समय इसे थोडी़-थोडी़ देर में चैक करते रहें की ये गाढी़ बनकर तैयार हुई है या नहीं, जैसे ही मेयोनीज गाढ़ी हो जाय फैटना बन्द कर दीजिये.
  • मेयोनीज के लिए क्रीम, दूध और तेल को एकदम ठंडा करके ही लेना है. अगर ये ठंडे होंगे तो मेयोनीज गाढी़ बनकर तैयार होगी. लेकिन अगर ये ठंडे न हुए तो मेयोनीज पतली हो जाएगी.
  • अगर मेयोनीज पतली बन रही है तो आप इसे जार सहित ½ घंटे के लिए फ्रीजर में रख दीजिए इसके बाद इसे मिक्सर में चला कर तैयार कर लीजिए, अवश्य ही गाढ़ी मेयोनीज बन कर तैयार हो जायेगी.
  • क्रीम बहुत अधिक ठंडी हो और उसे अधिक फैंट लिया जाय तब दूध और बटर अलग होने लगता है, एसा हो रहा है तब थोड़ी देर 5-10 मिनिट रुक जाइये, थोड़ा सा तापमान बढ़ने दीजिये, इसके बाद हल्का सा फैंट लीजिये, बहुत अच्छी मेयोनीज बनकर तैयार होगी.

समय - 10 मिनिट

How to make Eggless Mayonnaise - Instant Homemade Mayonnaise

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (2777 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (79)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Kya mayonese banane me milai use ker sakte hai ma'am
NishaMadhulika
बना सकते हैं.
Maini
Hello.mam wat else we can use in place of mustard powder.thanks

निशा: मनिंदर जी, मस्टर्ड पाउडर के बदले आप 1 छोटी चम्मच मस्टर्ड सास यूज कर सकते हैं.
Reshma
Madam meri myoneeis thin h kya karu
निशा: रेशमा जी, आप इसे 1 घंटे के लिये फ्रीजर में रख दीजिये और फिर से फैटिये ये अच्छी थिक बन जायेगी.
Dhananjay dhumal
Milk garam karke lena heya ka chha lena he

निशा: धनंजय जी, फुल क्रीम दूध उबाल करके एकदम फ्रिज किया हुआ ठंडा लेना है.
Rajani bansod
Which vegetable oil you have used in this receipe.can you suggest me any brand

निशा: रजनी जी, आप इसके लिए कोई भी रिफाइंड अॉयल का उपयोग कर सकती हैं.
Preeti
Meri moyonies thodi patli ho gai h, iske liye kya kru?

निशा: प्रीती जी, मेयोनीज पतली बन रही है तो आप इसे जार सहित ½ घंटे के लिए फ्रीजर में रख दीजिए इसके बाद इसे मिक्सर में चला कर तैयार कर लीजिए, अवश्य ही गाढ़ी मेयोनीज बन कर तैयार हो जायेगी.
Seema Baveja
You made it so easy and costing so reasonable..........Thanks

निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
deep
Mam isme sarso ka oil lena h ya refined aur oil kaccha lena h ya paka hua

निशा: दीप जी, कच्चा रिफाइंड तेल का उपयोग किया गया है.
Sara Mohammadi
Hello ma'am... Mujhe yeh jaanna Tha k doodh ka mayonnaise banathe vakht, Kya hum kacche doodh ka isthemaal kar sakthe Hai?? Plz yeh cheeze samjha dijiye.. shukriya..
Regard
Sara

निशा: सारा जी, दूध को उबाल कर ठंडा किया हुआ ही लीजिए.
vijaya, IRMA
why not the milk is heat

निशा: इसके लिए दूध एकदम ठंडा ही लेना है तभी ये सही से बन पाएगी.
Sumit
Madam,
Firstly i want to wish you very thanks for giving us these recepies with your soft voice. Truely i m a big fan of your talking tone. And here is my question- plz tell me the reson behind using mustured powder or mustured paste in mayo...
And here my request to tell us the real recepie of home made white vineger
निशा: सिमित जी, मस्टर्ड मेयोनीज हल्का सा टेन्गी स्वाद देने के लिये डाला जाता है, इससे मेयोनीज हल्का खट्टा स्वाद भी डिवेलप होता है. विनेगर बनाने के लिये कोशिश करूंगी.
rosy
Hlo mam agar milk adha kilo hai too oil kitna dalna hai or sirka bhi bta dena kya salt bhi sath hi dal sakte hai
rosy
Hlo milk ko garam krke thanda krna hai ja kachcha dudh hi laina hai

निशा: रोजी़ जी, फुल क्रीम दूध बोयल करके एकदम फ्रिज किया हुआ ठंडा लेना है.
Javedalam
Meri mayonnaise patli ho jati he or fridge me adha ghanta rakhne ke baad bhi nhi bani me kya karu nisha ji
निशा: जावेद जी, मेयोनीज को फ्रीजर में 1/2 -1 घंटे तक के लिये रखें, और फिर से व्हिप करें, मेयोनीज अवश्य अच्छी बनेगी.
Pawan
Nisha ji sirka kon sa white wala ya black

निशा: पवन जी, इसमें व्हाइट सिरका का उपयोग किया गया है.
suruchi garg
Mayonese ko actually kitni der beat krna hai. Meri mayonese thin ho gai. Usse thodi der freezer m rkhne k baad fir beat kia, fir bhi thoda thin rh gaya.

निशा: सुरची जी, सभी चीजें एकदम ठंडी होनी चाहिए और गाढा़ होने तक मिक्स करने की जरूरत होती है, अगर मेयोनीज थिन है तो आप इसे 1-2 घंटे के लिये फ्रीजर में रख दीजिये और फिर एकदम ठंडी मेयोनीज को फैटिये अच्छी गाढ़ी मेयोनीज बन कर तैयार होगी.
Sweta
Milk Vali matinees mai hum vinegar ki jagah nimboo use Kar date hai .but nimboo use milk phat nahi Jayega.]

निशा: श्वेता जी, ये सारी चीजें एकदम ठंडी होती हैं इसलिये दूध नहीं फटता है.
Sarthak Kushwaha
Nisha aunty macaroni or pasta main kon se mayonnaise se taste achha ataa hai mayonnaise veg mayonnaise cheese or mayonnaise non veg or mayonnaise pasta , peeza sauce or etc. Or kya apan mayonnaise non veg ke use se apan pasta Bana sakte hain kya to kese ?

निशा: सार्थक जी, यह तो आपके स्वाद पर निर्भर करता है. आपको जिस किसी भी मेयोनीज़ का स्वाद पसंद है, वह डाल सकते हैं.
Amy jaiswal
Nisha mam I am a very thankful for your easy understanding recipes. They have helped me out whenever I want to make a new dish.
I need your help for this one... Just one doubt.. The milk which we are using here should be boiled first or we have to use it as it is.
I am looking forward for your help

निशा: फुल क्रीम दूध उबाल करके एकदम फ्रिज किया हुआ ठंडा लेना है.
Taniya
Kya hum did wale se Jo cream latte hai aus. Mayonnaise bna skte hai mam

निशा: तान्या जी, बना सकती हैं.
Rani
Nishani bakit try kiya but wo patla hi ho jata he…

निशा: रानी जी, अगर मेयोनीज पतली बन रही है तो आप इसे जार सहित ½ घंटे के लिए फ्रीजर में रख दीजिए इसके बाद इसे मिक्सर में चला कर तैयार कर लीजिए, अवश्य ही गाढ़ी मेयोनीज बन कर तैयार हो जायेगी.
Amy jaiswal
Nisha mam I am a very thankful for your easy understanding recipes. They have helped me out whenever I want to make a new dish.
I need your help for this one... Just one doubt.. The milk which we are using here should be boiled first or we have to use it as it is.
I am 16 year old and looking forward for your help

निशा: फुल क्रीम दूध उबाल करके एकदम फ्रिज किया हुआ ठंडा लेना है.
Amit
I tried it the other day, turned out okay... not bad for a first timer I even posted the pics on my Instagram ☺

निशा: अमित जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
shivali
Mam mene milk se meyo banai bahot tasty bani thanku mam

निशा: शिवाली जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritu
Nisha ji egg Mayonnaise k liye kya karenge??? Kya same recipe use karte hue egg bhi add kar denge ya phir koi aur tarika hai, egg Mayonnaise kitne din use kar sakte hai???
निशा: रितु जी, खेद हैं मुझे एग मायोनीज के बारे में नहीं पता.
habeeb ahmed
i start sandwich business in hydrabad using your mayonaise idia thanks
Jyoti
Nishaji meine eggless myonaisse bnai hae lekin weh ekdum liquid hae,dobara freezer Mae rukhne ke baad bhi thick nhi hui.please help.

निशा: ज्योति जी, फ्रिज में 1-2 घंटे रखने के बाद इसे फिर मिक्सर में डालकर चला लीजिए, गाढ़ी मेयोनीज बनकर तैयार हो जाएगी.
Sushmita Mangesh Patil
U r a very nice cook.I like the way you cook.looking Forward for more recipes.keep it up.

निशा: सुष्मिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mamta Rai
Maine myuonise banai magar thik nahi Bani. Patli ho gai samagh nahi a raha ki kya karu pls kuch suggest kijiya

निशा: ममता जी, मेयोनीज पतली बन रही है तो आप इसे जार सहित ½ घंटे के लिए फ्रीजर में रख दीजिए इसके बाद इसे मिक्सर में चला कर तैयार कर लीजिए, अवश्य ही गाढ़ी मेयोनीज बन कर तैयार हो जायेगी.
Simra khan
Mam mustard oil use kar salute hai in mayonnaise

निशा: सिमरा जी, इसके लिये अॉलिव अॉयल, रिफाइन्ड अॉयल या वेजीटेबल अॉयल का यूज किया जाता है.