पाव भाजी - Pav Bhaji Recipe - how to make Pav Bhaji at home

पाव भाजी मुंबई का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है, इसे घर पर आसानी से बहुत जल्दी बनाया जा सकता हैं. कभी भी लन्च या डिनर में पावभाजी बनाकर परोसे, आपको और आपके परिवार को यह बहुत पसन्द आयेगा.
Read - Pav Bhaji Recipe - how to make Pav Bhaji at home In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mumbai Pav Bhaji
- उबले आलू - 3 (300 ग्राम)
- टमाटर- 6 (400 ग्राम)
- शिमला मिर्च - 1 (100 ग्राम)
- फूल गोभी - 1 कप छोटा छोटा कटा (200 ग्राम)
- मटर के दाने - 1/2 कप
- हरा धनिया - 3-4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- मक्खन - 1/2 कप (100 ग्राम)
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- पाव भाजी मसाला - 2 छोटी चम्मच
- देगी लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Pav Bhaji at home
पाव भाजी बनाने के लिए गोभी को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लीजिए. गोभी और मटर को एक बरतन में 1 कप पानी डालकर नरम होने तक ढक कर पकने दीजिए.
आलू को छील लीजिए, टमाटर को बारीक काट लीजिए और शिमला मिर्च के बीज हटाकर इसे भी बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.
गोभी मटर को चैक कीजिए ये नरम होकर तैयार हैं गैस बंद कर दीजिए.

पैन गरम किजिए, 2 टेबल स्पून बटर डाल कर मैल्ट कीजिए इसमें अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डाल कर हल्का सा भून लीजिए. अब कटे हुए टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और शिमला मिर्च डालकर मिक्स कर दीजिए और इसे ढककर 2-3 मिनिट पका लीजिए.
सब्जी को चैक कीजिए, टमाटर शिमला मिर्च नरम होकर तैयार हैं अब इन्हें मैशर की मदद से मैश कर लीजिए, अब गोभी और मटर डाल कर अच्छे से मैश करते हुए पका लीजिए.
सब्जी अच्छे से मैश हो गई है, अब आलू को हाथ से तोड़ कर डाल दीजिए साथ ही नमक, लाल मिर्च और पावभाजी मसाला डालकर भाजी को मैशर की मदद से मैश करते हुए थोडी़ देर पका लीजिए. आधा कप पानी और आवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये, सब्जी हल्की सी पतली बने, और सब्जी को घोटते हुए तब तक पकाएं जब तक की भाजी एक दम से एक जैसी हिली मिली हुई नहीं दिखाई देने लगे.
भाजी में थोडा़ सा हरा धनिया और 1 चम्मच बटर डाल कर मिला दीजिए. भाजी बनकर तैयार है इसे प्याले में निकाल लीजिए, और बटर और हरे धनिये से गार्निश कीजिए
पाव सेकें.
गैस पर तवा गरम कीजिये. पाव को बीच से चाकू की सहायता से इस तरह काटे कि वह दूसरे तरफ से जुड़ा रहें. तवे पर थोडा़ सा बटर डालकर इस पर पाव डाल कर, दोंनो ओर हल्का सा सेक लीजिए. सिके पाव को प्लेट में निकाल लीजिए इसी तरह सारे पाव भी सेक कर तैयार कर लीजिए.
गरमा गरम स्वादिष्ट पाव भाजी को परोसिये और खाईये .
- 3-4 सदस्यों के लिये
- 50 मिनिट
कमेंट (87)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चिंकी जी, अभी हमने इसे चैक किया दिये हुये लिंक पर इंगलिश पावभाजी आ रही है, आपके साथ एसा क्योा हुआ समझ नहीं आ रहा.
निशा: दीक्षा जी, मैं घर पर बने मसाले का ही उपयोग करती हूं. रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप उसे बनाएं और यूज करके देखिये, आपको जो पसंद आयेगा.
निशा: सिपी जी, यदि आप बीन्स पसन्द करती है तब अवश्य कीजिये, अच्छी लगेंगी.
Some body told me yellow kaddu is main ingredient of preparing pav Bhabi.is it true?
निशा: रूचि जी, यह आवश्यक नहीं है.