पाव भाजी - Pav Bhaji Recipe - how to make Pav Bhaji at home

पाव भाजी मुंबई का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है, इसे घर पर आसानी से बहुत जल्दी बनाया जा सकता हैं. कभी भी लन्च या डिनर में पावभाजी बनाकर परोसे, आपको और आपके परिवार को यह बहुत पसन्द आयेगा.
Read - Pav Bhaji Recipe - how to make Pav Bhaji at home In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mumbai Pav Bhaji
- उबले आलू - 3 (300 ग्राम)
- टमाटर- 6 (400 ग्राम)
- शिमला मिर्च - 1 (100 ग्राम)
- फूल गोभी - 1 कप छोटा छोटा कटा (200 ग्राम)
- मटर के दाने - 1/2 कप
- हरा धनिया - 3-4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- मक्खन - 1/2 कप (100 ग्राम)
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- पाव भाजी मसाला - 2 छोटी चम्मच
- देगी लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Pav Bhaji at home
पाव भाजी बनाने के लिए गोभी को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लीजिए. गोभी और मटर को एक बरतन में 1 कप पानी डालकर नरम होने तक ढक कर पकने दीजिए.
आलू को छील लीजिए, टमाटर को बारीक काट लीजिए और शिमला मिर्च के बीज हटाकर इसे भी बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.
गोभी मटर को चैक कीजिए ये नरम होकर तैयार हैं गैस बंद कर दीजिए.

पैन गरम किजिए, 2 टेबल स्पून बटर डाल कर मैल्ट कीजिए इसमें अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डाल कर हल्का सा भून लीजिए. अब कटे हुए टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और शिमला मिर्च डालकर मिक्स कर दीजिए और इसे ढककर 2-3 मिनिट पका लीजिए.
सब्जी को चैक कीजिए, टमाटर शिमला मिर्च नरम होकर तैयार हैं अब इन्हें मैशर की मदद से मैश कर लीजिए, अब गोभी और मटर डाल कर अच्छे से मैश करते हुए पका लीजिए.
सब्जी अच्छे से मैश हो गई है, अब आलू को हाथ से तोड़ कर डाल दीजिए साथ ही नमक, लाल मिर्च और पावभाजी मसाला डालकर भाजी को मैशर की मदद से मैश करते हुए थोडी़ देर पका लीजिए. आधा कप पानी और आवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये, सब्जी हल्की सी पतली बने, और सब्जी को घोटते हुए तब तक पकाएं जब तक की भाजी एक दम से एक जैसी हिली मिली हुई नहीं दिखाई देने लगे.
भाजी में थोडा़ सा हरा धनिया और 1 चम्मच बटर डाल कर मिला दीजिए. भाजी बनकर तैयार है इसे प्याले में निकाल लीजिए, और बटर और हरे धनिये से गार्निश कीजिए
पाव सेकें.
गैस पर तवा गरम कीजिये. पाव को बीच से चाकू की सहायता से इस तरह काटे कि वह दूसरे तरफ से जुड़ा रहें. तवे पर थोडा़ सा बटर डालकर इस पर पाव डाल कर, दोंनो ओर हल्का सा सेक लीजिए. सिके पाव को प्लेट में निकाल लीजिए इसी तरह सारे पाव भी सेक कर तैयार कर लीजिए.
गरमा गरम स्वादिष्ट पाव भाजी को परोसिये और खाईये .
- 3-4 सदस्यों के लिये
- 50 मिनिट
कमेंट (87)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हेमेन्द्र जी, आप अपनी पसंद अनुसार सब्जी और मसाले डाल कर इसे अपने स्वादा का बना सकते हैं.
निशा: सुधा जी, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट कांच या चीनी मिट्टी की प्याली में रखना ठीक होता है, इसे फ्रिज में रखकर 10-15 दिन तक यूज कर सकते हैं, मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर इसे बनाना और स्टोर करने का तरीका दिया हुआ है.
निशा: गोपाल जी, धन्यवाद.
निशा: देव जी, थोड़ा अन्तर हो सकता है, लेकिन घर में बनाया हुआ खाना होटल से ज्यादा स्वादिष्ट होता है.
निशा: देव जी, पाव भाजी के साथ सलाद- बारीक कटी प्याज, टमाटर, कद्दूकस की हुई बंदगोभी इत्यादि और हरे धनिये की चटनी, मूंगफली दाने की सूखी चटनी सर्व कर सकते हैं.
निशा: आरूषि जी, धन्यवाद.
निशा: संजय जी, पाव भाजी में आप अपने पसंदानुसार गोभी, बीन्स, गाजर, प्याज, शिमला मिर्च, मटर इत्यादि डाल सकते हैं. हां, कुछ लोग बैंगन भी डालते हैं.
Recipi for pau bhajeee
निशा: कुसुम जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवि जी, आप किसी भी वेजीटेबल अॉयल या देशी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: निशा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आयशा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता जी, गरम मसाला और देगी मिर्च यूज की जा सकती हैं.
निशा: विमला जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू जी, धन्यवाद.
निशा: तनवीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनिता जी, आप रैसिपी में अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: रेशमा जी, अदरक-लहसन पेस्ट भी डाला जा सकता है.
निशा: रूपाली जी, आप मटर के बिना भी इसे बना सकती हैं.
निशा: शालू जी, आप बिना गोभी के भी इसे बना सकते है.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, आप इसे ट्राई कीजिये, बहुत अच्छी पाव भाजी बनेगी, प्लीज बनाइये और अपने अनुभव यहा शेयर कीजिये.
निशा: नेहा जी, आप जो सब्जी पसंद करती हैं वो इसमें उपयोग कर सकती हैं.
निशा: प्रियंका जी, आप मेरी वेबसाइट पर जाकर ये रैसिपी देख सकती हैं.
Maine pav bhaji bnai bahut acchi bni aur sbko kafi pshnd aai thank u so much
निशा: भानुप्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: टीया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वैशू जी, इन्हें आप अपनी पसंद अनुसार थोड़ा कम या अधिक डाल सकते हैं.
निशा: जयश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मैंने महाराष्ट्र में पूना मुंबई हाई वे पर पाव के साथ, लहसुन, लाल मिर्च, मूँगफली दाने की सूखी मसाला (चटनी) खाई थी, जोकि बहुत ही स्वादिष्ट थी । आपसे आग्रह है कि इस चटनी को बनाने की विधि बताने का कष्ट करें ।
It will be very useful for you BLOG READERS...
निशा: प्रिया जी, क्या आप सारी सब्जियों की कैलरी काउन्ट करके सब्जी खाया करेंगी, छोटी सी जानकारी कैलरी के लीये, सब्जियों को कम तेल और कम मसाले में बनाई इनमें आपको कम कैलरी और न्यूट्रीशनल वैल्यू अधिक मिलेगी. मिठाई और तली हुई चीजों में अधिक कैलरी होती है और न्यूट्रीशनल वैल्यू कम होती है.