तंदूरी मसाला - Homemade Tandoori Masala Powder Recipe - Tandoori Spice Mix

तंदूरी मसाला तंदूरी सब्जियां, तंदूरी चाप, तंदूरी मशरूम और तंदूरी पनीर बनाने और तवा सब्जियां बनाने में प्रयोग होता है. बाजार में तैयार मसाला मिलता है, लेकिन इसे घर में बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है.

Read - Homemade Tandoori Masala Powder Recipe - Tandoori Spice Mix Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Homemade Tandoori Masala

  • साबुत धनिया - 4 टेबल स्पून (20 ग्राम)
  • लाल मिर्च - 7-8 (5 ग्राम)
  • जीरा - 1 टेबल स्पून (7 ग्राम)
  • मेथी दाना - 1 छोटी चम्मच (5 ग्राम)
  • काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच (5 ग्राम)
  • बडी़ इलायची - 4 (5 ग्राम)
  • दालचीनी - 2-3 (3 ग्राम)
  • लौंग - 15-16 (2 ग्राम)
  • छोटी इलायची - 6-7 (2 ग्राम)
  • जावित्री - 4-5 ( 2-3 ग्राम)
  • जांयफल - 1 (4 ग्राम)
  • रतनजोत - 3 ग्राम
  • हल्दी पाउडर- 1 छोटी चम्मच (3 ग्राम)
  • अदरक पाउडर - 1 टेबल स्पून (7 ग्राम)

विधि - How to make Tandoori Spice Mix

तंदूरी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले जयफल को थोडा़ दरदरा सा कूट लीजिए. मिक्सर जार में कुटा हुआ जांयफल, साबुत धनिया, साबुत लाल मिर्च, जीरा, मेथी दाना, काली मिर्च, अदरक पाउडर, हल्दी पाउडर, जावित्री, छोटी इलायची, बडी़ इलायची, लौंग, दालचीनी और रतनजोत डालकर, मसालों को बारीक पीस कर तैयार कर लीजिए.

तैयार मसाले को छलनी में छान लीजिए और बचे हुए दरदरे मसाले को एक बार फिर से मिक्सी में चला कर मसाले में मिला दीजिए या किसी भी सब्जी में ताजा मसाले के साथ पीस कर यूज कर सकते हैं.

तंदूरी मसाला बनकर तैयार है. इतनी सामग्री में लगभग 65 ग्राम मसाला बनकर तैयार होता है. पिसे हुये मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और जब भी आप कोई तंदूरी डिश बनाएं इस मसाले यूज कीजिए. तंदूरी मसाला को 6 महिने तक रखकर यूज किया जा सकता है.

  • 65 ग्राम मसाला तैयार करने के लिये
  • समय 20 मिनिट

Homemade Tandoori Masala Powder Recipe - Tandoori Spice Mix

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 13 September, 2019 05:47:17 AM Puran

    Nonvage

  2. 06 September, 2019 05:40:53 PM Raju Singh tandoori CDP chief

    Ok

  3. 22 February, 2019 10:14:45 AM Jitendra Rawat

    Aapki recipe mujhe bahut pasand aayi

    • 23 February, 2019 07:48:43 AM NishaMadhulika

      बहुत बहुत धन्यवाद Jitendra Rawat

  4. 01 December, 2018 02:27:18 AM mohd intajar

    very good recipi

    • 01 December, 2018 03:36:49 AM NishaMadhulika

      mohd intajar जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 10 October, 2018 04:03:49 AM Om Prakash Patel

    App ki resepi bahut achhi hoti he

    • 10 October, 2018 05:40:29 AM NishaMadhulika

      बहुत बहुत धन्यवाद Om Prakash Patel

  6. 26 September, 2018 06:57:12 AM Vennya

    Like like the recipe it is very easy to make at home

    • 27 September, 2018 03:03:00 AM NishaMadhulika

      Vennya जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.