नींबू का तुरत फुरत अचार - Instant Lemon Pickle Recipe - Instant Nimboo ka achar - Spicy Lemon Pickle

पारम्परिक रूप से नीबू का अचार 20-25 दिन में बनकर तैयार होता है, लेकिन नींबू का अचार थोड़ी मात्रा में बनाना हो तो नीबू का अचार तुरत फुरत भी बनाया जा सकता है.
Read - Instant Lemon Pickle Recipe - Instant Nimboo ka achar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for instant lemon pickle
- नींबू - 8 (250 ग्राम )
- सरसों का तेल - ¼ कप
- नमक - 1.5 टेबल स्पून (30 ग्राम)
- हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- काली मिर्च - ½ छोटी चम्मच
- राई - ½ छोटी चम्मच
- कलौंजी - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 2-3 पिंच
विधि - How to make instant nimbu pickle
एक बर्तन में 2-3 कप पानी उबालने के लिए रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर गैस धीमा कर दीजिए और नींबूओं को पानी में डाल दीजिए. नींबूओं को 10 मिनिट धीमी आंच पर उबलने दीजिए. 10 मिनिट बाद नींबूओं को पानी से निकाल कर प्लेट में रख लीजिए और ठंडा होने दीजिए.
नींबू के ठंडा होने पर इन्हें काट कर प्याले में रखते जाएं, बीज निकाल कर अलग कर दीजिये, अब कटे हुए नींबू के टुकड़ों में नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी इन्ग्रेडिएन्ट्स को अच्छे से मिला दीजिए.
साबुत काली मिर्च को दरदरा कूट कर, डाल कर मिला दीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल के गरम होने पर गैस धीमा कर दीजिए और गरम तेल में राई डालकर भूनें, राई तड़कने पर कलौंजी, हींग डाल कर गैस बंद कर दीजिए. मसाले को थोडा़-थोडा़ नींबू में डालकर मिला दीजिए.

नींबू का अचार बनकर तैयार है, अचार को 3-4 दिन धूप में या कमरे में ही रहने दीजिए और दिन में 1-2 बार अचार को चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये ताकि मसाले अच्छे से अचार में मिल जाएं. इसे तुरंत खाया जा सकता है. लेकिन तीन-चार दिन के अन्दर सारा मसाला नींबू के अन्दर अच्छी तरह पहुंच जाता है. अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकालिये, यह अचार 1 साल तक चलता है.
सुझाव
- अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक का हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
- जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये.
Instant Lemon Pickle Recipe - Instant Nimboo ka achar - Spicy Lemon Pickle
कमेंट (42)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनक जी, कुछ वैरायटी के नीबू कढ़वे छिलके वाले होते हैं, इस लिये इस् अचार में कढ़वा स्वाद आता है, इसे खा कर खतम कर दीजिये, अब आप नीबू खरीदते समय ध्यान रखें कि नीबू का छिलका चमकदार और पतला हो एसे नीबू अचार के लिये अच्छे होते हैं.
निशा: काजू जी, इन्हैं छोटे टुकड़े में काट कर नमक हल्दी डालकर रख दीजिये, नरम हो जाने पर बाद में इनमें नीबू का अचार देख और मसाले और मीठा बनाना चाहें तो चीनी डाल सकते हैं.
निशा: पूर्णिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिचा जी, 1 किग्रा, आम के पिकल में 100 ग्राम नमक डाला जाता है.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनिल जी हां आप शुगर डाल कर तुरन्त मीठा अचार बना सकते हैं.
निशा: संगीता जी, जी हां नींबू को पहले पानी में उबालना है.