नींबू का तुरत फुरत अचार - Instant Lemon Pickle Recipe - Instant Nimboo ka achar - Spicy Lemon Pickle

📅 11 अप्रैल 2016 👁 3.1 लाख बार देखी गई 💬 42 कमेंट ★ 3.9 (2466)


पारम्परिक रूप से नीबू का अचार 20-25 दिन में बनकर तैयार होता है, लेकिन नींबू का अचार थोड़ी मात्रा में बनाना हो तो नीबू का अचार तुरत फुरत भी बनाया जा सकता है.

Read - Instant Lemon Pickle Recipe - Instant Nimboo ka achar Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for instant lemon pickle

  • नींबू - 8 (250 ग्राम )
  • सरसों का तेल - ¼ कप
  • नमक - 1.5 टेबल स्पून (30 ग्राम)
  • हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - ½ छोटी चम्मच
  • राई - ½ छोटी चम्मच
  • कलौंजी - ½ छोटी चम्मच
  • हींग - 2-3 पिंच

विधि - How to make instant nimbu pickle

एक बर्तन में 2-3 कप पानी उबालने के लिए रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर गैस धीमा कर दीजिए और नींबूओं को पानी में डाल दीजिए. नींबूओं को 10 मिनिट धीमी आंच पर उबलने दीजिए. 10 मिनिट बाद नींबूओं को पानी से निकाल कर प्लेट में रख लीजिए और ठंडा होने दीजिए.

नींबू के ठंडा होने पर इन्हें काट कर प्याले में रखते जाएं, बीज निकाल कर अलग कर दीजिये, अब कटे हुए नींबू के टुकड़ों में नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी इन्ग्रेडिएन्ट्स को अच्छे से मिला दीजिए.

साबुत काली मिर्च को दरदरा कूट कर, डाल कर मिला दीजिए.

पैन में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल के गरम होने पर गैस धीमा कर दीजिए और गरम तेल में राई डालकर भूनें, राई तड़कने पर कलौंजी, हींग डाल कर गैस बंद कर दीजिए. मसाले को थोडा़-थोडा़ नींबू में डालकर मिला दीजिए.


नींबू का अचार बनकर तैयार है, अचार को 3-4 दिन धूप में या कमरे में ही रहने दीजिए और दिन में 1-2 बार अचार को चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये ताकि मसाले अच्छे से अचार में मिल जाएं. इसे तुरंत खाया जा सकता है.  लेकिन तीन-चार दिन के अन्दर सारा मसाला नींबू के अन्दर अच्छी तरह पहुंच जाता है. अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकालिये, यह अचार 1 साल तक चलता है.

सुझाव

  • अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक का हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
  • जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये.

Instant Lemon Pickle Recipe - Instant Nimboo ka achar - Spicy Lemon Pickle

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (2466 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (42)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sadika
I like this racipe.
NishaMadhulika
सादिका जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Tabassum Noori
hello mam aapki recipeis mujhe bahut pasand hain main bahut saari sabzi aapke recipe dekh kr banai sab ne meri tareef ki
NishaMadhulika
तबस्सुम जी, यह आपकी मेहनत ही है जो आप इतने प्यार और लगन से खाना बना कर सभी को खिलाती हैं. अपने अनुभव हमारे साथ बांटने के लिए आपक अबहुत बहुत धन्यवाद.
Malik
Àchar bahut hi khatta bana hai
Khaya nahi ja rahahai batayo kya Karun.

निशा: मलिक जी, आप इसमें थोडी चीनी डाल कर मिक्स कर लीजिए इससे इसकी खटास कुछ कम होगी.
Brajmohan
Is main konsa asenses d'Alene ki Acharya kharab na ho plz bathiye
निशा: ब्रजमोहन जी, अचार में एसीटिक एसिड डालने या सिरका मिलाने से अचार खराब नहीं होते.
padmavati
i like to talk to you please give your number
निशा: पदमावती जी, मैं कमेन्ट के व्दारा ही बात कर पाती हूँ.
Arpita Shrivastav
Namaste Nisha ji
Yeh recipe bohot acchi hai aur
Me nimbu ka achaar banana chahti hu.
Kya abhi iss mausam me yeh banaya ja sakta hai.
Thanks Nisha ji

निशा: अर्पिता जी, बना सकती हैं.
Amar singh
क्या राई कच्ची भी डाल सकते है?

निशा: अमर जी, उपयोग कर सकते हैं.
Aarti
Kya yeh aachar baarish ke mausam me bhi daal sakte h?

निशा: आरती जी, डाल सकते हैं.
Bhawana
Mam nimbu acchar khatta ya kadva to nhi hoga na

निशा: भावना जी, ये नींबू का अचार है तो खट्टा चटपटा तो होगा ही लेकिन कड़वा नहीं होगा.
pooja nama
plz mam kuch hint hi dedo
pooja nama
mam bearish m actually nibbu ka achar daala jaata h mujhe plz uski recipe btao

निशा: पूजा जी, मेरे वेबसाइट पर सादा नीबू का अचार, नीबू मसाले वाले, या नीबू का मीठा अचार दिये गये हैं, कोई भी अचार बना सकती हैं, इस इस्टेंट नींबू अचार को भी बारीश के मौसम में बना कर खा सकती हैं.
go dady
kuch banana nhi ata
neelu verma
Nisha Ji aapki recepies bahut easy aur tasty hote h thanku very much
निशा: नीलू जी, ,बहुत बहुत धन्यवाद.
aggd
what is asafoetida?

निशा: इसे हिंदी में हींग कहते हैं. तड़का लगाने के लिए और खुशबू के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है.
Surbhi
Mam i have made dis pickle but when i boliled lemons they got overboiled and bitter too so now can the lemons be used in some other way
निशा: सुरभी जी नीबू को उबालते समय आग धीमी रखी जाती है, नीबू अधिक नरम हो गये हैं, आप उनका अचार तो इसी तरह से बना सकती हैं.
pratibha
Mam Maine achar bnaya but usne kadwahat aa ri hai..... Kaisa kyu or usko Kaise door kiya Ja sakta hai......

निशा: प्रतिभा जी, कुछ किस्म के नींबू के छिलकों में कड़वाहट होती है. अब आप इस अचार को खाकर खत्म कर दीजिए. अगली बार, नींबू खरीदते समय ध्यान रखें कि नींबू पतले छिल्के वाले, पीले और चमकदार हो.
Deepak sahni
Nisha ji jaise aapne yaha btaya h vaise hi mene achar bnaya lekin vo karva hi gya...ye kid wja se hua....

निशा: दीपक जी, कुछ वैरायटी के नीबू कढ़वे छिलके वाले होते हैं, इस लिये इस अचार में कढ़वा स्वाद आता है, इसे खा कर खतम कर दीजिये, अब आप नीबू खरीदते समय ध्यान रखें कि नीबू का छिलका चमकदार और पतला हो ऎसे नीबू अचार के लिये अच्छे होते हैं.
pratibha sharma
very nice recipe..

निशा: प्रतिभा जी, धन्यवाद.
Kaushal
This is very testy and easy to make

निशा: कौशल जी, धन्यवाद.
Laxman Kumar Ramrakhyani
Nishaji maggi noodles ghar par hi aate se agar banani ho to kis tarah banayenge kripya uska tarika bataen tatha uska maaala ghar par kaise banayenge dhanyawad
Mrs sonak
Ñisha ji.kya nimbu kaat kar bhi ubale ja sakte
Hain .

निशा: सोनक जी, इन्हें बिना काटे, साबुत ही उबाला जाता है.
indirA
rai pili ya kali lena h

निशा: इन्द्रा जी, आप किसी भी प्रकार की राई का इस्तेमाल कर सकती हैं.
[email protected]
Achar mein green chilli dal sakte hein kya ?
To kayse ??

निशा: संतोष जी, आप डालना चाहे तो डाल सकते हैं, अच्छी लगेंगी.
sujata parab
Sarso ke tel ke alawa khane ka refine tel use kar sakte hai kya

निशा: सुजाता जी, अचार के लिए सरसों का तेल अच्छा रहता है, तिल का तेल भी यूज किया जा सकता है.
aisha
Madam
jab garam tel mai rai heeng aur masale dale jate hain to jal jate hain ya test kharab kar dete hain.Kaya karoon.

निशा: आयशा जी, एकदम गरम तेल में राई और हींग मत डालिए. गैस को धीमी करके फिर राई औरे हींग डालिए.
amrita lohani
Thnx nisha ji maine amla candy banaya tasty h aur ab amla murabba banane wali hu.

निशा: अमृ्ता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
ravindra
Instant achar ke liye dhanyawad nishaji

निशा: रविन्द्र जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Amrita lohahi
sun light is not come in praper way in my home how can i keep fresh and delicious lemon pickle.

निशा: अमृ्ता जी, आप इसे कमरे भी रख सकती हैं, बस दिन में 1-2 बार अचार को चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये ताकि मसाले अच्छे से अचार में मिल जाएं
Taj alam
Nisha mam apse ek sawal puchne hai....
मैम मैं लाल मिर्च नहीं खाता और आपकी मैंने जितने भी रेस्पी के video देखे है उसमें लाल मिर्च का ज्यादा यूज़ है निशा मैम आप plese मुझे हरे मिर्च के उपयोग बातये
ध्न्यवाद

निशा: ताज जी, आप लाल मिर्च खाना नही पसंद करते तो, हरी मिर्च का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
Pushpa jain
Nishaji lot of thanks to you.your all receipies are testy and dilicious.lemon khatta mitha achar also.once again thankks

निशा: पुष्पा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.