साबूदाना वड़ा - Sabudana Vada Recipe - Crispy Deep-Fried Sago Wada for Vrat

बाहर से कुरकुरी परत वाले, साबूदाना के साथ उबले आलू के साथ दरदरी कुटी मूंगफली को मिला कर बने साबूदाना वड़ा चाहे नवरात्रि या अन्य किसी व्रत में बनाईये या यूंही गर्मागर्म चटनी के साथ परोसिये, सभी को ये बेहद पसंद आयेंगे.
Read - Sabudana Vada Recipe - Crispy Deep-Fried Sago Wada for Vrat In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sago Wada
- मीडियम साइज साबूदाना - 1 कप (150 ग्राम) भीगे हुए
- आलू - 5 (300 ग्राम) उबले हुए
- मूंगफली के दाने - ½ कप (100 ग्राम) भूने और दरदरी कुटे
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)]
- सैंधा नमक - 1.25 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 8-10 (दरदरी कुटी हुई)
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make Sabudana Vada Crispy
1 कप साबुदाना को धो कर 2 घंटे के लिये 1 कप पीने वाले पानी में भिगो दीजिए, साबूदाने में भीगने के बाद अगर अतिरिक्त पानी दिखाई दे तो उसे हटा दीजिये.
आलू को छील लीजिए और अच्छी तरह बारीक मैश कर लीजिए. मैश किए हुए आलू को साबुदाना में डाल दीजिए साथ ही इसमें सैंधा नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, दरदरी कुटी काली मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया और दरदरी कुटी हुई मूगफली डाल कर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये. वड़े बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा, मिश्रण निकाल कर गोल कीजिये और हथेली से दबाकर चपटा करें, तैयार वड़े को प्लेट में रख दीजिए, इसी तरह से सारे मिश्रण से वड़े बना कर तैया कर लीजिए.
एक वड़ा को गरम तेल में डालिये, वडा़ ठीक से बन रहा है तो 3-4 वड़े कढ़ाई में डालिये और साबूदाना वड़ों को पलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये. तले साबूदाना वड़ा किसी प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये. इसी तरह सारे वड़े तलकर तैयार कर लीजिये.
साबूदाना वड़े तैयार हैं. गरमा गरम साबूदाना वड़े को हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी या टमैटो सॉसे के साथ परोसिये, और खाइये.
सुझाव:
- वड़े तलने के लिये तेल अच्छा गरम होना चाहिये, वड़े अगर कम गरम तेल में तलने के लिये डाल दिये जायं तो वे अपने अन्दर तेल एब्जोर्ब कर लेते हैं, या तेल में बिखर सकते हैं.
- साबूदाना वड़ा अगर व्रत के लिये नहीं बना रहे हैं, तब सादा नमक और लाल मिर्च पाउडर का यूज कीजिये.
- 18-20 साबूदाना वड़ा बनाने के लिये
- समय - 50 मिनिट
कमेंट (42)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रियंका जी, मेरे वेबसाइट और चेनल पर साबूदाना खिचड़ी की रेसिपी उपलब्ध है, प्लीज उसे देख लीजिये आप अवश्य जी अच्छी साबूदाना खिचड़ी बना सकेंगे.
निशा: यश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, मक्की का उपयोग नहीं किया गया है.
निशा: रचना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निर्मल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सौरव जी, आपको जो पसंद हो उसे बना सकते हैं.
निशा: सौम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चाहत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks Nishaji vrat k liye kuch naya sikhne mila
निशा: शेखावत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.