साबूदाना वड़ा - Sabudana Vada Recipe - Crispy Deep-Fried Sago Wada for Vrat

📅 9 अप्रैल 2016 👁 3.1 लाख बार देखी गई 💬 42 कमेंट ★ 3.2 (2895)


बाहर से कुरकुरी परत वाले,  साबूदाना के साथ उबले आलू के साथ दरदरी कुटी मूंगफली को मिला कर बने साबूदाना वड़ा चाहे नवरात्रि या अन्य किसी व्रत में बनाईये या यूंही गर्मागर्म चटनी के साथ परोसिये, सभी को ये बेहद पसंद आयेंगे.

Read - Sabudana Vada Recipe - Crispy Deep-Fried Sago Wada for Vrat In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sago Wada

  • मीडियम साइज साबूदाना - 1 कप (150 ग्राम) भीगे हुए
  • आलू - 5 (300 ग्राम) उबले हुए
  • मूंगफली के दाने - ½ कप (100 ग्राम) भूने और दरदरी कुटे
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)]
  • सैंधा नमक - 1.25 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 8-10 (दरदरी कुटी हुई)
  • तेल - तलने के लिए

विधि - How to make Sabudana Vada Crispy

1 कप साबुदाना को धो कर 2 घंटे के लिये 1 कप पीने वाले पानी में भिगो दीजिए, साबूदाने में भीगने के बाद अगर अतिरिक्त पानी दिखाई दे तो उसे हटा दीजिये.

आलू को छील लीजिए और अच्छी तरह बारीक मैश कर लीजिए. मैश किए हुए आलू को साबुदाना में डाल दीजिए साथ ही इसमें सैंधा नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, दरदरी कुटी काली मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया और दरदरी कुटी हुई मूगफली डाल कर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये. वड़े बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा, मिश्रण निकाल कर गोल कीजिये और हथेली से दबाकर चपटा करें, तैयार वड़े को प्लेट में रख दीजिए, इसी तरह से सारे मिश्रण से वड़े बना कर तैया कर लीजिए.

एक वड़ा को गरम तेल में डालिये, वडा़ ठीक से बन रहा है तो 3-4 वड़े कढ़ाई में डालिये और साबूदाना वड़ों को पलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये. तले साबूदाना वड़ा किसी प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये. इसी तरह सारे वड़े तलकर तैयार कर लीजिये.

साबूदाना वड़े तैयार हैं. गरमा गरम साबूदाना वड़े को हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी या टमैटो सॉसे के साथ परोसिये, और खाइये.

सुझाव:

  • वड़े तलने के लिये तेल अच्छा गरम होना चाहिये, वड़े अगर कम गरम तेल में तलने के लिये डाल दिये जायं तो वे अपने अन्दर तेल एब्जोर्ब कर लेते हैं, या तेल में बिखर सकते हैं.
  • साबूदाना वड़ा अगर व्रत के लिये नहीं बना रहे हैं, तब सादा नमक और लाल मिर्च पाउडर का यूज कीजिये.
  • 18-20 साबूदाना वड़ा बनाने के लिये
  • समय - 50 मिनिट

Sabudana Vada Recipe - Sago Vada for navratri Vrat

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (2895 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (42)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Shraddha
Everytime I fry sabudana wada they brust...Why does this happen???How do I prevent wada from bursting
निशा: श्रद्धा जी, वड़े के मिश्रण को अच्छी तरह मसल कर बाइन्ड कर लीजिये, प्लीज एक बार इसका वीडियो अवश्य देख लीजिये, आप बहुत अच्छे वड़े बनायेंगे.
Suvarna deshmukh
निशाजी मै हमेशा आपको follow करती हू,nice receipe ...

निशा: सुवर्णा जी, आपके प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Divya jain
आपकी रेसिपी बहुत ही ज्यादा टेस्टी बनती है।

निशा: दिव्या जी, रेसिपी पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
madhvi singh
thnx nisha ji bhut testi ekdm new so thanx

निशा: माधवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ramakant tiwari
Hii aunty very nice fabulous bahut achha LGA

निशा: रमाकांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Tushar Shivwanshi
Nisha Ji-Bahut Acha Bana Hai So Testy And Crunchy
निशा: तुषार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Uday
No not hi Zara Accra jana hai madam
preeti uikey
Shabudana ke bde me gili wali mumfali dal sakte hai kya nisa aanty

निशा: प्रीती जी, साबूदाना वड़ा में साबूदाना मेन इन्ग्रीडियेन्ट है, इसे तो डालना ही है, बाकी चीजें आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं.
ekta
Thnx for this idea lekin isme hum sada namak daal sakte hai

निशा: एकता जी, व्रत के बने इन वडों में सैंधा नमक का उपयोग किया गया है, अगर आप इन्हें ऎसे ही खाने के लिए बना रहे हैं तो इसमें सादा नमक का उपयोग भी कर सकते हैं.
Samina
mam... vada bahot oil obsorb kr rhe the n oil acha garm b hua tha...any suggestion??

निशा: समीना जी, मिश्रण पतला हो तो भी वह थोड़ा अधिक तेल एव्जोर्ब कर लेता है, आप पकोडों को तल कर पेपर नेपकिन पर रखें इससे अतिरिक्त तेल हट जाएगा.
dalee singh
Veri nice recipe thanks

निशा: डली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
angel
Amazing
Like ur receipe

निशा: एंजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
TARA
Nisha Ji maine maine banaya tha sabudana wada bahut testy bna thanku u nisha ji *******
निशा: तारा जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
Tara
aaj me bhi banaungi
very nice or simple receipe

निशा: तारा जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
sandhya
ty nisha ji mene sabudana vada bnaya kafi crunchi aur taste bna ap aese hi achi achi recipe btaiye...

निशा: संध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
monika
mam m garam tel m dalti hu fir bhi mere vade bikhr jate h kya kru btao kuch aap

निशा: मोनिका जी, साबूदाना में पानी रह जाने के कारण या वड़े अच्छे से बाइन्ड ना होने की वजह से ऎसा हो सकता है. साबूदाने के आलू के साथ मिलाकर अच्छी तरह बाइन्ड करके वड़े बनये, वड़े अच्छे बनेंगे.
ragini
I like this recipe and I will also try to make sabudana vada in this navratre... Thanks nisha aunty..

निशा: रागिनी जी, आप इसे ज़रूर बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना मत भूलिए. धन्यवाद.
sohail mujawar
thanx to help my friend

निशा: सोहेल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Mahima yadav
Very nice recepi Thanks Nishaji Kuch naya sikha

निशा: महिमा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
megha
Thanks aise hi our tasty recipes hume sikhate raheye

निशा: मेघा जी, मेरी पूरी कोशिश रहेगी. धन्यवाद.
sudesh kohli
Bhut badiya dhang say batya very good recepi. i wiill definitely try this.

निशा: सुदेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
swati
Very nice dish

निशा: स्वाति जी, धन्यवाद.
Reshma
Mam is recipe main common salt aur adrak ka powder dal sakte hai na

निशा: रेशमा जी, हमने यह रैसिपी खासतौर पर व्रत के लिए बनाई है. इसलिए सेन्धा नमक का इस्तेमाल किया है, आप अदरक पाउडर डाल सकती है, और सादा नमक भी डाल सकते हैं.
Priya Avhad
nice nisha aunty. thank for sabudana vda recipe

निशा: प्रिया जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
kanchan
Aapne ye nhi btaya ki aalu ko kachch hi use karna h ya ubal kar

निशा: कंचन जी, आलू को उबाल कर यूज करना है.
asha
yeh sabudanavada m 2 to 3 days k liye use kr skti hu ek bar banakar?
निशा: आशा जी, साबूदाना वड़ा गरमा गरम परोसे जाते हैं, अगर बच जाय तो फ्रिज में रख सकते हैं, आप इन्हैं खा सकते हैं.
neha tripathi
your recipes are so tasty and easy to make...u r my first choice nisha ji whenever I have to search recipes online.

निशा: नेहा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
मधुलिका शर्मा
Madam maray baday tail m dalay pr bikhar jatay h aisa kyo hota h

निशा: वड़े तलने के लिये तेल अच्छा गरम होना चाहिये, वड़े अगर कम गरम तेल में तलने के लिये डाल दिये जायं तो वे अपने अन्दर तेल एब्जोर्ब कर लेते हैं, या तेल में बिखर सकते हैं.
Madhukar parekh
Nishaji I have tried your recepie of sabudana wada. It was very easy to make it and my family enjoyed it very much. It was very tasty also. Your vedio was very helpful. Thank you very much. Please keep on providing such vegetarian receipe.

निशा: मधुकर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
lalsinh
nishaji bahut achi recipe hai maine bhi try ki aur bahut tasty bani thank you

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.