साबूदाना वड़ा - Sabudana Vada Recipe - Crispy Deep-Fried Sago Wada for Vrat

बाहर से कुरकुरी परत वाले, साबूदाना के साथ उबले आलू के साथ दरदरी कुटी मूंगफली को मिला कर बने साबूदाना वड़ा चाहे नवरात्रि या अन्य किसी व्रत में बनाईये या यूंही गर्मागर्म चटनी के साथ परोसिये, सभी को ये बेहद पसंद आयेंगे.
Read - Sabudana Vada Recipe - Crispy Deep-Fried Sago Wada for Vrat In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sago Wada
- मीडियम साइज साबूदाना - 1 कप (150 ग्राम) भीगे हुए
- आलू - 5 (300 ग्राम) उबले हुए
- मूंगफली के दाने - ½ कप (100 ग्राम) भूने और दरदरी कुटे
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)]
- सैंधा नमक - 1.25 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 8-10 (दरदरी कुटी हुई)
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make Sabudana Vada Crispy
1 कप साबुदाना को धो कर 2 घंटे के लिये 1 कप पीने वाले पानी में भिगो दीजिए, साबूदाने में भीगने के बाद अगर अतिरिक्त पानी दिखाई दे तो उसे हटा दीजिये.
आलू को छील लीजिए और अच्छी तरह बारीक मैश कर लीजिए. मैश किए हुए आलू को साबुदाना में डाल दीजिए साथ ही इसमें सैंधा नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, दरदरी कुटी काली मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया और दरदरी कुटी हुई मूगफली डाल कर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये. वड़े बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा, मिश्रण निकाल कर गोल कीजिये और हथेली से दबाकर चपटा करें, तैयार वड़े को प्लेट में रख दीजिए, इसी तरह से सारे मिश्रण से वड़े बना कर तैया कर लीजिए.
एक वड़ा को गरम तेल में डालिये, वडा़ ठीक से बन रहा है तो 3-4 वड़े कढ़ाई में डालिये और साबूदाना वड़ों को पलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये. तले साबूदाना वड़ा किसी प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये. इसी तरह सारे वड़े तलकर तैयार कर लीजिये.
साबूदाना वड़े तैयार हैं. गरमा गरम साबूदाना वड़े को हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी या टमैटो सॉसे के साथ परोसिये, और खाइये.
सुझाव:
- वड़े तलने के लिये तेल अच्छा गरम होना चाहिये, वड़े अगर कम गरम तेल में तलने के लिये डाल दिये जायं तो वे अपने अन्दर तेल एब्जोर्ब कर लेते हैं, या तेल में बिखर सकते हैं.
- साबूदाना वड़ा अगर व्रत के लिये नहीं बना रहे हैं, तब सादा नमक और लाल मिर्च पाउडर का यूज कीजिये.
- 18-20 साबूदाना वड़ा बनाने के लिये
- समय - 50 मिनिट
कमेंट (42)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: श्रद्धा जी, वड़े के मिश्रण को अच्छी तरह मसल कर बाइन्ड कर लीजिये, प्लीज एक बार इसका वीडियो अवश्य देख लीजिये, आप बहुत अच्छे वड़े बनायेंगे.
निशा: सुवर्णा जी, आपके प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, रेसिपी पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माधवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रमाकांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तुषार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, साबूदाना वड़ा में साबूदाना मेन इन्ग्रीडियेन्ट है, इसे तो डालना ही है, बाकी चीजें आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं.
निशा: एकता जी, व्रत के बने इन वडों में सैंधा नमक का उपयोग किया गया है, अगर आप इन्हें ऎसे ही खाने के लिए बना रहे हैं तो इसमें सादा नमक का उपयोग भी कर सकते हैं.
निशा: समीना जी, मिश्रण पतला हो तो भी वह थोड़ा अधिक तेल एव्जोर्ब कर लेता है, आप पकोडों को तल कर पेपर नेपकिन पर रखें इससे अतिरिक्त तेल हट जाएगा.
निशा: डली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Like ur receipe
निशा: एंजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तारा जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
very nice or simple receipe
निशा: तारा जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: संध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, साबूदाना में पानी रह जाने के कारण या वड़े अच्छे से बाइन्ड ना होने की वजह से ऎसा हो सकता है. साबूदाने के आलू के साथ मिलाकर अच्छी तरह बाइन्ड करके वड़े बनये, वड़े अच्छे बनेंगे.
निशा: रागिनी जी, आप इसे ज़रूर बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना मत भूलिए. धन्यवाद.
निशा: सोहेल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महिमा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेघा जी, मेरी पूरी कोशिश रहेगी. धन्यवाद.
निशा: सुदेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: स्वाति जी, धन्यवाद.
निशा: रेशमा जी, हमने यह रैसिपी खासतौर पर व्रत के लिए बनाई है. इसलिए सेन्धा नमक का इस्तेमाल किया है, आप अदरक पाउडर डाल सकती है, और सादा नमक भी डाल सकते हैं.
निशा: प्रिया जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
निशा: कंचन जी, आलू को उबाल कर यूज करना है.
निशा: आशा जी, साबूदाना वड़ा गरमा गरम परोसे जाते हैं, अगर बच जाय तो फ्रिज में रख सकते हैं, आप इन्हैं खा सकते हैं.
निशा: नेहा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: वड़े तलने के लिये तेल अच्छा गरम होना चाहिये, वड़े अगर कम गरम तेल में तलने के लिये डाल दिये जायं तो वे अपने अन्दर तेल एब्जोर्ब कर लेते हैं, या तेल में बिखर सकते हैं.
निशा: मधुकर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.