काला जामुन - Kala Jamun recipe – How to make Kala Jamun

📅 20 मार्च 2016 👁 5.5 लाख बार देखी गई 💬 53 कमेंट ★ 4.0 (5450)

 
काला जामुन सबसे ज्यादा पसन्द की जाने वाली मिठाई में से एक है, इसे काला जाम भी कहते हैं, काला जामुन और गुलाब जामुन एक ही तरह से बनाये जाते हैं, लेकिन काला जामुन की बाहरी परत हल्की सख्त और गहरे रंग की होती है. यह बाहर से सख्त और अंदर से ड्रायफ्रूट्स और रसभरे होते है.

Read - Kala Jamun recipe – How to make Kala Jamunb Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kala Jamun Gulab Jamun

  • खोया - 2 कप (400 ग्राम)
  • पनीर - 125 ग्राम या आधा कप
  • मैदा - ½ कप ऊपर तक भरा हुआ (75 ग्राम)
  • चीनी - 1 किलो (4 कप ऊपर तक भरे)
  • सूजी - 1 टेबल स्पून (10 ग्राम)
  • काजू - 6-7 (1 टेबल स्पून) (बारीक कटे हुए)
  • बादाम - 6-7 (1 टेबल स्पून) बारीक कटे हुए
  • चिरौंजी - 1 टेबल स्पून
  • इलायची - 4 (दरदरी कूटी हुई)
  • फूड कलर - 1 पिंच
  • बेकिंग पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • घी - काला जामुन तलने के लिए

विधि - how to make kala jamun

पनीर को प्लेट में निकाल कर क्रम्बल कर लीजिए, इसमें सूजी और बेकिंग पाउडर डालकर मसल-मसल कर अच्छे से मैश कीजिए. पनीर सोफ्ट हो जाने पर इसमें खोया और मैदा डालकर मिला दीजिए और हथेली की मदद से इसे अच्छे से मसलते हुए नरम कीजिए. मिश्रण के अच्छा नरम होने पर गोले बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.

स्टफिंग बनाएं
स्टफिंग के लिए चिरौंजी, बारीक कटे हुए काजू, बारीक कटे हुए बादाम, दरदरी कूटी हुई इलायची और 1 छोटी चम्मच चीनी डाल दीजिए. अब खोया-पनीर के मिश्रण से 2 चम्मच मिश्रण इस स्टफिंग में डालकर अच्छे से मिला दीजिए. इसमें थोडा़ सा फूड कलर डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिये.

चाशनी बनाए
एक बर्तन में 1 किलो चीनी और आधा लीटर पानी मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये. चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाने तक पकाएं. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, चाशनी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और चाशनी को उतार कर स्टैंण्ड पर रख दीजिए.

काला जामुन बनाकर तलिये
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. जामुन तलने से पहले टैस्ट कीजिये की कहीं काला जामुन फट तो नहीं रहा है.

मिश्रण से थोड़ा मिश्रण लेकर गोल कीजिये और उसे गोल बना कर तैयार कर लीजिए, तलने के लिये मीडियम गरम घी में डालिये, और घी को काला जाम के ऊपर उछालते हुये और काला जाम को घुमाते हुये, उसे अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये.  अगर यह काला जामुन घी में बिखरता है तो मिश्रण में थोड़ी मैदा और मिला दीजिये ताकि यह काला जामुन तलते समय बिखरे नहीं. पहले एक काला जामुन तल कर मिश्रण चैक करना सही रहता है.

मिश्रण को छोटे छोटे भागों में बांट लीजिये, एक टुकड़ा उठाइये, हाथ पर रखिये और उसे थोड़ा चपटा कर लीजिये, थोड़ी सी स्टफिंग उसके ऊपर रखिये और मिश्रण को सारी ओर से उठाकर बन्द कर दीजिये, और दोंनों हथेलियों की सहायता से उसे अच्छा गोल कीजिये, प्लेट में रख दीजिये, इसी तरह 10-15 गोले बनाकर तैयार कर लीजिये. तैयार गोलों को कढ़ाई में डालें और तलें. गैस की फ्लेम धीमी रखें, घी मीडियम गरम हो, काला जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उस पर कलछी से डालें और हल्के ब्राउन होने तक इन्हें धीमी आंच पर तलें जब यह ब्राउन हो जाएं तब इन्हें डार्क ब्राउन करने के लिए आग तेज कर दीजिए और ऊपरी डार्क ब्राउन होने तक जामुन को थोड़ी देर और तल लीजिये. तले हुये काला जामुन कढ़ाई से निकाल कर चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोले बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.

तले हुये काला जामुन को चाशनी में 2-3 घंटे तक डूबे रहने दीजिए. काला जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें. तब इन्हें खाया जा सकता है पर इनका असली स्वाद दूसरे दिन आता है जब रस पूरी तरह से इनमें समा जाता है.

काला जामुन को बाहर रखकर 8- 10 दिन और फ्रिज में  रखकर 15-20 दिन तक खाया जा सकता है.

सुझाव

  • मावा और पनीर के मिश्रण को अच्छी तरह मसल मसल कर अच्छा नरम कर लीजिए. मिश्रण से गोला बनाकर देखिये, गोला में क्रेक्स नहीं आने चाहिये, अगर गोले में क्रेक आ रहे हों तो मिश्र्ण को और मलना चाहिये.
  • काला जामुन तलने के लिए घी ज्यादा ही लें क्योंकि घी कम होने पर यह अच्छे चारों ओर एक जैसे नहीं सिकते, और फूलते भी नहीं हैं, पिचके से रह जाते हैं.
  • काला जामुन तलने के लिये घी मीडियम गरम होना चाहिये, घी ज्यादा गरम होने पर काला जामुन जल जायेंगे और घी बहुत ही हल्का गरम होने पर वे घी में बिखर सकते हैं.
  • 35-40 काला जामुन बनाने के लिये
  • समय - 70 मिनिट

Kala Jamun recipe – How to make Kala Jamun

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (5450 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (53)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Tanya Dwivedi
Its really nice.nisha,ji.thanks for your recipes.
निशा: तान्या जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
Reshma
Mam is recipe compulsary paneer chaiye kya aur ghee.
निशा: रेशमा जी, पनीर मिलाने से काला जामुन सोफ्ट बनते हैं, घी में बने काला जामुन अधिक स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन आप चाहें तो तलने के लिये रिफाइन्ड ओयल यूज कर सकती हैं.
Arpana
Mam ek bar or kosis kijiye n pliz uska dusra naam gaja v h
Arpana
Hi mam aapko khurma ka recipe mila kya pliz jaldi se likhiye n
निशा: अर्पना जी, आप जिस खुरमा के बारे में कह रहे हैं वह नहीं मिल पा रहा है.
arpana
Mam mujhe bihar k rohtas dist ka chhena se banne wale sweet ka recipe bataye jisaka naam h khurma
निशा: अर्पना जी मैं कोशिश करूंगी.
laxmapuri
veary nice

निशा: लक्ष्मण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
haris
Very tasty...every one ate more than two

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Kamini sharma
Thanks for the recipe nisha ji

निशा: कामिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hetal
Namaste Nisha Ji, aap ki sab recipies bahut acchi rehti hai, aur saralta se samaj me aati hai. Mein jab bhi kuch complex banati hu to ek baar aap ki site pe jarur dekh leti hu , ki aapne kaise banaya hai. Aap ki site refer karne se meri rasoi me ruchi badh gai hai aur mere relatives jab ghar aate hai toh woh bhi taarif karte hai. Thanks a lot and keep motivating us !

निशा: हेतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
SONAL
namasty nisha mam ,mam kafi time ke baad online ho rhi hu.aur hote he kala jamun recipe wow mam bahut achi racipe hai aur bahut bada wala thanks mam k aap hume best se best chejo ko bnana btate hai

निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shuchi
Mam,baking k lite ap kis brand ka baking powder use krti h? Kya hum single acting baking powder use kr skte h qk double acting powder se recipe kadwi ho jati ? Plz rp to me
निशा: शुचि जी, आप सिंगल एक्टिंग बेकिंग पाउडर यूज कर सकती है, अच्छा काम करता है, बेकिंग पाउडर को लम्बे समय तक अच्छा रखने के लिये उसे ड्राई प्लेस में रखें और हमेशा सूखी चम्मच का यूज करें.
SANDEEP
ये फूड कलर और बेकिंग पाउडर क्या होता है

निशा: संदीप जी, बेकिंग पाउडर एक कैमीकल है जो खाने को फुलाने के लिये काम में लाये जाते हैं, जिससे रेसीपी फूल कर स्पन्जी हो जाती है. बेकिंग पाउडर के बारे में वेबसाइट पर आर्टीकल है जिससे आप डिटेल में जानकारी ले सकते हैं. फूड कलर खाने को रंग देने के लिए उपयोग होता है.
poonam
I had tried this and the jamun was awesome

निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jyoti
Hello nisha ji m ye puchna chai hu ki Maine apki receipe se gulab jamun banaye the BT chasni unke ander tk nai pahunchi or WO phoot b gai
निशा: ज्योती जी, अगर चाशनी गाढ़ी हो या गुलाब जामुन सख्त हो तो चाशनी गुलाब जामुन के अन्दर नहीं पहुंचती है.
Dazy
Thank you so much for this recipe :)

निशा: डेजी़ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Lokesh Jangid
sach me Nisha Ji ap ki recipi Kafi eszi h first time me he Kafi acche kala jamun bana liye mene jo Khane me b testi thi tnx Nisha Ji mene abhi tak 3 recipi try ki he aur 3 recipi he Kafi shaandaar rahi

निशा: लोकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ismail
paneer bahot types ke hote hai,,,,kounsa paneer use karna chahiye,,,thank you,,, afteralll,,,, your recipes are mindblowing and easy to understand and easy to prepare

निशा: इस्माईली, सॉफ्ट पनीर का उपयोग करें.
Yogita
Aunty aap Noida sector 34 m rhti h Na. Actually Mene apko Friday market m dekha tha. :)
ajay
Hi, I just wanted to know misal paav recipe.. Can anybody help me?
निशा: अजय जी मैं इसे जल्दी ही बनाऊंगी.
Namita
Can we use milk powder instead of mawa?
Ashs
Very nice recipe in Hindi & English.

निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha
Hw to make this type of mawa at home.i hv made mawa using amul full cream milk ,but result is nt same,usmai itna ghee nahi tha,Maine Apki site ke acooring he mawa banaya tha