मसाला खाखरा - Masala Khakhra Recipe

गुजराती परम्परागत लोकप्रिय खाखरा दिखने में पापड़ या पतले परांठे जैसी एकदम कुरकुरा होता है. चाय के साथ कुरकुरे मसाला खाखरा खाने का मज़ा ही कुछ और है. तो यह अनेक तरह से जैसे मसाला, जीरा, मेथी, अजवायन और अन्य फ्लेवर में बनाया जाता है. सबसे बड़ी बात कि इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है.
इसकी शेल्फ लाइफ भी बहुत अधिक होती है. अगर आप कहीं सफर में जा रहे हैं तब थेपला और खाखरा ले जाना मन भूलियेगा.
Read - Masala Khakhra Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Khakhra
- गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
- बेसन - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
- अजवायन - ¼ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- जीरा - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वदानुसार
- दूध - ½ कप
विधि - Khakhra Recipe With Step By Step Pictures
एक बड़े प्याले में गेहूँ का आटा निकाल लीजिए, इसमें बेसन, कसुरी मेथी, अजवायन, हींग, हल्दी पाउडर, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर सभी चिजों को अच्छी तरह मिला लीजिए. थोडा़ थोडा़ दूध डालते हुए चपाती के आटे से थोडा़ सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए, आवश्यकता हो तो 1-2 चम्मच पानी डाल दीजिये.
आटे को ढककर के 15-20 मिनिट के लिए रख दीजिए. आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.
आटा तैयार है, हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर आटे को मसल लीजिए. आटे से छोटी छोटी लोईयां तोड़ लीजिए. अब एक लोई उठाएं और इसे अच्छे से मसलते हुए गोल बना कर वापस प्याले में रख लीजिए, और सारी लोइयां इसी तरह से बनाकर तैयार कर लीजिये, अब एक लोई चकले पर रख कर बेलें, जैसे ही ये चकले से चिपके, उठाकर सूखे आटे में लपेटें और एकदम पतला बेल कर तैयार कर लीजिए.

तवा गरम कीजिए, और पतले बेले हुए खाखरा को तवे पर डाल दीजिए. निचली सतह थोड़ी ही सिकने पर खाखरा के ऊपर की सतह का कलर कुछ गहरा हो जाता है, अब इसे पलटिये. दूसरी सतह पर भी ऎसी ही सिक जाने पर इसे फिर से पलट दीजिए. किसी साफ सूती कपड़े से खाखरा को चारों ओर से हल्का दबाव देते हुए मीडियम आंच पर, पलट पलट कर, खाखरा के दोंनो ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये.
सिके हुये खाखरा को प्लेट में रख लीजिए. अब इसी तरह से सारे खाखरा बना कर तैयार कर लीजिए.
खाखरा को तेल लगाकर भी बना सकते हैं. खाखरा को बेल कर तवे पर डालें और दोनों ओर तेल लगाकर, इसी तरह दोंनो ओर हल्की चित्ती आने तक सेक लीजिए. तेल वाले खाखरा को सेकने के लिये कपड़े या कटोरी से दबा दबा कर सेंके.
खाखरा को पूरी तरह से ठंडा होने पर इन्हें कंटेनर में भर कर रख दीजिए और 6-7 दिनों तक खाते रहें.
सुझाव
खाखरा को एकदम पतला बेलें तभी वो अच्छा क्रिस्प होकर बनेगा.
खाखरा को धीमी और मीडियम आग पर ही सेकें .
10 खाखरा बनाने के लिये
समय - 60 मिनिट
कमेंट (57)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kurkura bakrar rhe iske liye kya krna chahiye
निशा: आप मेथी को कम मात्रा में उपयोग करें या चाहें तो उसके बिना भी खाखरा बना सकते हैं.
निशा: जयश्री जी, मेरी रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुराधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिनाक्षी जी, ये सभी रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध हैं, खाखरा बिना मसाले के उपलब्ध है, मसाले वाले खाखरा मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: अंकिता जी, बिलकुल आप इसे ट्रैवलिंग में भी ले जा सकते हैं. इन्हें कंटेनर में भर कर रख दीजिए और 6-7 दिनों तक इनको खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
निशा: रेनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
muje all khakhara resip book hindi or gujrati me bhej sakte ho masala khakhar chatpata khakhara dhosa khakhara ghee sada metyhi khakhara plz u book sent me muje eak time pe 10kg ka ata banana hay
thanks
sanjay sanghavi
c-23 surya vihar complex katrap road kulgaon badlapur dist thane mumbai 421503
निशा: अश्विनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पार्थ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जोशना जी, अगर खाखरा को टमाटर का स्वाद दें, आटे को टमाटर के जूस के साथ गूंथ कर या टमाटर वाला मसाला यूज कर इन्हैं बनाया जा सकता है.
निशा: आप इसी विधि से मेथी,जीरा,पुदीना और जो भी टेस्ट चाहें उपयोग करके खाखरा बना सकती हैं.
निशा: आपका बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी, सिर्फ बेसन से भी खाखरा बना सकते हैं, बेसन में गेहू़ का आटा, बाजरे का आटा मिलाकर भी खाखरा बनते हैं.
निशा: निकिता जी, खाखरा को बिल्कुल पतला बेलिए और मध्यम आग पर सेकिए, बहुत ही कुरकुरे खाखरा तैयार होंगे.
निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी, धन्यवाद.
निशा: नाही जी, आप खाखरा खा सकती हैं, इससे वजन नहीं बढ़ता है, इतना स्वादिष्ट और हैल्दी खाना न छोड़े.
निशा: शालिनी जी, ट्रेडशनली पतला बेलन यूज होता है, लेकिन आप अपने घर में यूज होने वाले बेलन से भी बेल सकते हैं.
निशा: जय जी, धन्यवाद.
निशा: निकम जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam ...
very nice recipe
i will try ..
निशा: प्राजक्ता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उमा जी, कई बार आटा अच्छे से नहीं लगा हो तो ऎसा हो जाता है.
Apki recipes bahut achchi hoti hai
Apko khana banane ka me interest kisko dekar aaya.
Kya apne apni mummy se ye sb seekha hai.