मसाला खाखरा - Masala Khakhra Recipe

📅 17 फरवरी 2016 👁 4.9 लाख बार देखी गई 💬 57 कमेंट ★ 3.5 (5192)


गुजराती परम्परागत लोकप्रिय खाखरा दिखने में पापड़ या पतले परांठे जैसी एकदम कुरकुरा होता है. चाय के साथ कुरकुरे मसाला खाखरा खाने का मज़ा ही कुछ और है. तो यह अनेक तरह से जैसे मसाला, जीरा, मेथी, अजवायन और अन्य फ्लेवर में बनाया जाता है. सबसे बड़ी बात कि इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है.
इसकी शेल्फ लाइफ भी बहुत अधिक होती है. अगर आप कहीं सफर में जा रहे हैं तब थेपला और खाखरा ले जाना मन भूलियेगा.

Read - Masala Khakhra Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Khakhra

  • गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
  • बेसन - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
  • अजवायन - ¼ छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • जीरा - ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वदानुसार
  • दूध - ½ कप

विधि - Khakhra Recipe With Step By Step Pictures

एक बड़े प्याले में गेहूँ का आटा निकाल लीजिए, इसमें बेसन, कसुरी मेथी, अजवायन, हींग, हल्दी पाउडर, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर सभी चिजों को अच्छी तरह मिला लीजिए. थोडा़ थोडा़ दूध डालते हुए चपाती के आटे से थोडा़ सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए, आवश्यकता हो तो 1-2 चम्मच पानी डाल दीजिये.

आटे को ढककर के 15-20 मिनिट के लिए रख दीजिए. आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.
आटा तैयार है, हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर आटे को मसल लीजिए. आटे से छोटी छोटी लोईयां तोड़ लीजिए. अब एक लोई उठाएं और इसे अच्छे से मसलते हुए गोल बना कर वापस प्याले में रख लीजिए, और सारी लोइयां इसी तरह से बनाकर तैयार कर लीजिये, अब एक लोई चकले पर रख कर बेलें, जैसे ही ये चकले से चिपके, उठाकर सूखे आटे में लपेटें और एकदम पतला बेल कर तैयार कर लीजिए.


तवा गरम कीजिए, और पतले बेले हुए खाखरा को तवे पर डाल दीजिए. निचली सतह थोड़ी ही सिकने पर खाखरा के ऊपर की सतह का कलर कुछ गहरा हो जाता है, अब इसे पलटिये. दूसरी सतह पर भी ऎसी ही सिक जाने पर इसे फिर से पलट दीजिए. किसी साफ सूती कपड़े से खाखरा को चारों ओर से हल्का दबाव देते हुए मीडियम आंच पर, पलट पलट कर, खाखरा के दोंनो ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये.

सिके हुये खाखरा को प्लेट में रख लीजिए. अब इसी तरह से सारे खाखरा बना कर तैयार कर लीजिए.

खाखरा को तेल लगाकर भी बना सकते हैं. खाखरा को बेल कर तवे पर डालें और दोनों ओर तेल लगाकर, इसी तरह दोंनो ओर हल्की चित्ती आने तक सेक लीजिए. तेल वाले खाखरा को सेकने के लिये कपड़े या कटोरी से दबा दबा कर सेंके.

खाखरा को पूरी तरह से ठंडा होने पर इन्हें कंटेनर में भर कर रख दीजिए और 6-7 दिनों तक खाते रहें.

सुझाव
खाखरा को एकदम पतला बेलें तभी वो अच्छा क्रिस्प होकर बनेगा.
खाखरा को धीमी और मीडियम आग पर ही सेकें .
10 खाखरा बनाने के लिये
समय - 60 मिनिट

Gujarati Masala Khakhra Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (5192 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (57)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

chinky
Hello mam what can we use in place of milk
निशा: चिंकी जी, आटे में 2 -3 छोटी चम्मच तेल डाल कर आटे को पानी से गूथा जा सकता है.
Misbah
nisha ji khakra aur thepla me fark kya hai ??
निशा: मिसबाह जी, खाखरा क्रिस्पी होते हैं और थेपला सोफ्ट होते हैं, दोंनो की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप उसे डिटेल जानकारी ले सकते हैं.
rachana
Hello mam kya roti maker me khakra karskte he kya
Aapki sab recipes bhot easy or tasty he thank you nisha ji

निशा: रचना जी, बहुत बहुत धन्यवाद, मैने कभी इसमें बनाए नहीं हैं पर आप बना कर देख सकती हैं, और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिये.
sarita
Kasuri methi kya hoti hai
निशा: सरिता जी, ताजा हरी मेथी को सुख कर कसूरी मेथी बन जाती है, वेबसाइट और मेरे चैनल पर इसे बनाने का तरीका दिया हुआ है.
Daya
Bahut achhi recip h me use jarur bnaungibnaungi thank u mam

निशा: दया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kanchan pal
hello,
nisha mam i am very glad to try your recipes always beacause these are so simple and taste a wonder now a days i am making your masla khakra recipe i really loved it and my family loved also thanks for it and one more thing is that i am reading your recipes since when i stuided in 12th class i am your fan whom loved to be cook by reading your recipes.....................share your love always with us
wish you goodluck

Nisha: kanchan ji, I am so happy to see this comment, thank you very much.
ajay gupta
very nice recpie Nisha mam,

निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shalu prajapati
very nice recipe mam. mam apki recipes se mujhe bhut help milti h.... thanks mam in sb recipes ke liye

निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
chintal shah
hi mam, I am having khakhara business. I am facing issue of softness in it.
I am using 5kg flour / 3.5kg water /150gm Salt & 500gm Oil for daw preparation in Sada Khakhara. applying 1kg on semi rosted khakhara before final rosting.
kindly guider me how to improve softness in khakhara?
arun
dear mam,can i use green methi instead of ksoori methi?

निशा: अरूण जी, आप उपयोग कर सकते हैं .
aabroo ratta
Thx for this recipe

निशा: अब्रो जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
lakshita
mam kya isme bina dhoodh k bhi aata goonth sakte hai aur

निशा: लक्षिता जी, बना सकते हैं.
surveer singh
Khakra kya hai

निशा: गुजराती परम्परागत लोकप्रिय खाखरा दिखने में पापड़ या पतले परांठे जैसी एकदम कुरकुरा होता है. चाय के साथ कुरकुरे मसाला खाखरा खाने का मज़ा ही कुछ और है.
Neerja Saxena
very nice recpie Nisha ji . I will definately try.

निशा: निरजा जी, आप इसे जरूर बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए. धन्यवाद.
Vibhi
Rajasthani katt(panchdhari) that is some sweet recipe jo ki bati ke saath Banti hai
Mayank
Rajasthani katt(panchdhari) that us some sweet recipe jo ki batao ke saath banati gai
Rama
Give some more recipes of khakhra like methi,jeera,pudina,chat masala,tomato,

निशा: रमा जी, आप इसी विधि से मेथी,जीरा,पुदीना इत्यादि उपयोग करके खाखरा बना सकती हैं.
sonali
Maine ghar pe masala khakare ki recipe try kibahut hi acchi bani.isime mainne methi khakra bhi banaya bahut acch bana tha.....

निशा: सोनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
payal sharma
jai shree ram nisha aunty..
main ne aj masala khakhra banya, same apki recipe follow krke....bht yummy or crispy bana....
isme or koi flavour add krna ho toh kaise kre or kon kon se flavour add kre

निशा: पायल जी, खाखरा में आप जीरा, मेथी, अजवायन, हींग के स्वाद में, हरा धनियां खाखरा और बाजरे का आटा मिला कर मक्के का आटा मिलाकर जो आपको पसंद हो फ्लेवर में बनाया जाता है.
Nutan
Hi aunty..
Aunty kya hum y khakra bnaker 15_20 days tak use ker sakte h.
Thank you so much for your all yummy recipes.

निशा: नूतन जी, खाखरा को पूरी तरह से ठंडा होने पर इन्हें कंटेनर में भर कर रख दीजिए, यदि खाखरा अच्छे क्रिस्पी बने हैं तो आप चाहें तो 15- 20 दिन तक रख कर इन्हैं खा सकते हैं, ये खराब नहीं होते.
mohini
mam aap ki reciipes bahot sidi sunder hoti hai, thanks for this recipes,
mam agar methi ,pudina ,pyaj dalana ho ya pavbhaji masala dalna ho to kay wo oil dalkar gas per bhunak lena chahiye kya jaise market me milata hai
निशा: मोहिनी जी, खाखरा के लिये मसाले बिना भूने ही आटे में मिलायें, ये मसाले खाखरे के साथ बहुत अच्छी तरह भुन जाते हैं.
anu
mam, pudina khakhra banane ke liye kya isi me pudina mix kar sakte hai, in sab masalon ke sath ?

निशा: अनू जी, बिलकुल कर सकते हैं.
zeenat afreen
hello mam !
best recipe hai ..... mam i will try to make khakhra ..........................thanks

निशा: जी़नत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.