रोस्टेड पोहा नमकीन - Roasted Poha Namkeen recipe

रोस्टेड पोहा नमकीन लगभग बिना तेल में बनी हुई, बहुत ही जल्दी बन जाने वाली नमकीन है लेकिन स्वाद में किसी से भी कम नहीं. जब भी कभी कुछ कुरकुरा खाने का मन करे तो झटपट बनने वाला रोस्टेड पोहा नमकीन बनाना मत भूलिये.
Read - Roasted Poha Namkeen Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for roasted poha namkeen
- पोहा - 3 कप (200 ग्राम)
- मूंगफली के दाने - 1 कप (150 ग्राम)
- सूखा नारियल - 60-70 ग्राम पतले टुकड़े कटे हुये
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटी हुई)
- हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- करी पत्ता - 10-12
- चीनी पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make roasted poha namkeen
सबसे पहले पोहा रोस्ट कर लीजिए. पोहा कढा़ई में डाल दीजिए और लगातार चलाते हुये, हल्का सा कलर चेंज होने तक और हल्के से क्रिस्प होने तक भून लीजिये. पोहा 4-5 मिनिट में भून कर तैयार हो जाता है. पोहा रोस्ट करके प्याले में निकाल लीजिए.
कढा़ई में 2-3 टेबल स्पून तेल डालकर हल्का सा गरम कीजिए. तेल गरम होने पर मूंगफली के दाने डाल कर लगातार चलाते हुए मूंगफली के दानों को हल्का कलर बदलने और क्रिस्पी होने तक भून लीजिये और दानों को भी प्याले में निकाल लीजिए.

नारियल को तेल में डालकर हल्का सा कलर चेन्ज होने तक भून लीजिए, और इसे भी प्याले में निकाल लीजिए.
कढा़ई में बचे हुए तेल में बारीक कटी हुई हरी मिर्च और करी पत्ता डाल कर भून लीजिए. हल्दी पाउडर और किशमिश डालकर हल्का सा भून लीजिए और अब इस मसाले में रोस्ट करके रखा हुआ पोहा, नारियल, मूंगफली के दाने, नमक और चीनी पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुये, धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 2 मिनिट भून लीजिए. रोस्टेड पोहा नमकीन बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए.
तैयार पोहा नमकीन को प्याले में निकाल लीजिए. पोहा नमकीन को एकदम ठंडी होने के बाद किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2-3 महिने तक जब भी मन चाहे, खाइये.
सुझाव: नमकीन में अपनी पसन्द के अनुसार रोस्टेड चना दाल, रोस्टेड काजू, या बादाम मिला सकते हैं.
- नमकीन - 450 ग्राम
- समय - 20 मिनिट
कमेंट (48)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रितिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितेश जी, अगर तेल ज्यादा हो गया है तो आप पोहा को किसी पेपर नैपकिन पर डाल कर रखें ताकि पेपर एक्स्ट्रा तेल को एब्जर्ब कर ले.
निशा: निकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनाघा जी, भूनने के बाद पोहे क्रिस्पी हो जाते हैं, और अच्छे लगते हैं. इसके लिये मीडियम थिक पोहे लिये जाते हैं, मोटी वैरायटी के पोहे होने के कारण एसा हो सकता है, इसमें मूंग फली के दाने थोड़े अधिक मिलादें, खायें और खतम कर दें. अगली बार पतले वैरायटी के पोहे यूज करे और उन्हैं थोड़ा हल्का रोस्ट करें, पोहे सोफ्ट रहेंगे.
निशा: प्राशु जी, आप इसके लिए कोई भी वेजिटेबल तेल का उपयोग कर सकते हैं.
Pan ka chidwa bhee market jaisa light aur crunchy nahi hota.
Plz help.
निशा: राकेश जी, ये सारी चीजें तलने के वजाय रोस्ट करके लेते हैं, जिससे वे हल्के रहते हैं.
निशा: राकेश जी, पैन में आप इसे अच्छे से क्रिस्पी बना सकते हैं.
निशा: लीना जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राधिका जी, हां आप इसे बिना अॉयल के भी सूखा रोस्ट करके भी बना सकती हैं.
निशा: ओम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, धन्यवाद. आप हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर रेसिपीज डाउनलोड कर सकती हैं.
निशा: अराधिका जी, चूरा को थोड़ा सा तेल डाल का भूना है, लिए ज्यादा तेल में तलने की आवश्यकता नही है.
निशा: कविता जी, आप इसे मूंगफली के बिना भी बना सकती हैं. अगर आपके बच्चे काजू पसंद करते हो, तो मूंगफली की जगह काजू भी डाल सकती हैं.
निशा: संकल्प जी, उपयोग कर सकते हैं.
निशा: धीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पुष्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शाजि़या जी, आपको भी धन्यवाद.
can i used to vegetable oil place of coconut oil .
निशा: शाजिया जी, बिलकुल डाल सकते हैं.
निशा: श्याम जी, पोहा को चिड़वा भी कहा जाता है.
निशा: सलमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गुंजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनू जी, नमकीन बनाने के लिए इसे भिगोना नहीं होता.
निशा: शेष जी, दही की लस्सी की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर दही की लस्सी लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
can u suggest me how to make poha in microwave
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.