रोस्टेड पोहा नमकीन - Roasted Poha Namkeen recipe

रोस्टेड पोहा नमकीन लगभग बिना तेल में बनी हुई, बहुत ही जल्दी बन जाने वाली नमकीन है लेकिन स्वाद में किसी से भी कम नहीं. जब भी कभी कुछ कुरकुरा खाने का मन करे तो झटपट बनने वाला रोस्टेड पोहा नमकीन बनाना मत भूलिये.
Read - Roasted Poha Namkeen Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for roasted poha namkeen
- पोहा - 3 कप (200 ग्राम)
- मूंगफली के दाने - 1 कप (150 ग्राम)
- सूखा नारियल - 60-70 ग्राम पतले टुकड़े कटे हुये
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटी हुई)
- हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- करी पत्ता - 10-12
- चीनी पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make roasted poha namkeen
सबसे पहले पोहा रोस्ट कर लीजिए. पोहा कढा़ई में डाल दीजिए और लगातार चलाते हुये, हल्का सा कलर चेंज होने तक और हल्के से क्रिस्प होने तक भून लीजिये. पोहा 4-5 मिनिट में भून कर तैयार हो जाता है. पोहा रोस्ट करके प्याले में निकाल लीजिए.
कढा़ई में 2-3 टेबल स्पून तेल डालकर हल्का सा गरम कीजिए. तेल गरम होने पर मूंगफली के दाने डाल कर लगातार चलाते हुए मूंगफली के दानों को हल्का कलर बदलने और क्रिस्पी होने तक भून लीजिये और दानों को भी प्याले में निकाल लीजिए.

नारियल को तेल में डालकर हल्का सा कलर चेन्ज होने तक भून लीजिए, और इसे भी प्याले में निकाल लीजिए.
कढा़ई में बचे हुए तेल में बारीक कटी हुई हरी मिर्च और करी पत्ता डाल कर भून लीजिए. हल्दी पाउडर और किशमिश डालकर हल्का सा भून लीजिए और अब इस मसाले में रोस्ट करके रखा हुआ पोहा, नारियल, मूंगफली के दाने, नमक और चीनी पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुये, धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 2 मिनिट भून लीजिए. रोस्टेड पोहा नमकीन बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए.
तैयार पोहा नमकीन को प्याले में निकाल लीजिए. पोहा नमकीन को एकदम ठंडी होने के बाद किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2-3 महिने तक जब भी मन चाहे, खाइये.
सुझाव: नमकीन में अपनी पसन्द के अनुसार रोस्टेड चना दाल, रोस्टेड काजू, या बादाम मिला सकते हैं.
- नमकीन - 450 ग्राम
- समय - 20 मिनिट
कमेंट (48)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Usme masale aachhe se mix nahi hote
निशा: नीतू जी, आप धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 2 मिनिट भून उसे अच्छे से मिक्स करें मसाला पुरी तरह से मिल जाएगा.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, कर सकते हैं.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भारती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिपुल जी, पोह को चिवड़ा भी कहा जाता है इसे चुरा भी कहते हैं यह किराना की दुकान पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
we like it soooooo mucchhhh
tnx mam
निशा: सीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आसिफ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jaise Aap home made yeast ki recipi btati hai mai use follow karti hu..
निशा: प्रिन्सी जी, आप ज्यादा यीस्ट का यूज तो नहीं कर रही हैं, ज्यादा यीस्ट होने पर एसा हो सकता है.
निशा: सुमन जी, बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: ज्योति जी, रोस्टेड पोहा नमकीन के लिये पतला और मीडियम वैरायटी का पोहा लिया जा सकता है, मीडियम वैरायटी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है, इसके लिये मोटा पोहा अच्छा नहीं रहता.