आलू समोसा – Samosa Recipe

बाहर से एकदम कुरकुरी परत में आलू और मसाले भरकर बनाये हुये आलू समोसे किसे पसन्द नहीं आते ? सर्वाधिक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक आलू भरे समोसे बनाना कतई मुश्किल नहीं है. आज ही शाम की चाय के साथ इन्हें बनाकर देखिये.
Read - Samosa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Punjabi Aloo Samosa Recipe
समोसे के लिये आटा लगाने के लिये.
- मैदा - 2 कप( 250 ग्राम)
- घी - 1/4 कप ( 60 ग्राम)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी बनाने के लिये.
- आलू - 400 ग्राम ( 4 मीडियम साइज के आलू)
- हरे मटर के दाने - 1/2 कप (यदि आप चाहें तो)
- काजू - 10 -12 (यदि आप चाहें)
- किशमिश - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
- हरी मिर्च - 2-3 बारीक कतर लीजिये
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Samosa Recipe
सबसे पहले आलू को उबलने रख दीजिये.
मैदा में घी और नमक डालिये, अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये. आटे को सैट होने के लिये 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
समोसे में भरने के लिये पिट्ठी तैयार करें.
उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये. पैन गर्म कीजिये, 1 चम्मच तेल डालिये, गर्म तेल में अदरक, हरी मिर्च और हरी मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिये, ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये, हरी मटर थोड़ी नर्म हो जायेगी. बारीक तोड़े हुये आलू डालिये, नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां, धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये. समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.

गुंथे हुये आटे से 7-8 बराबर के आकार के गोले बना लीजिये. एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लीजिये . बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये.
बले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये. एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये, तिकोन बनाने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है).
तिकोन में आलू की पिट्ठी भरिये. पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये. देखिये समोसे का आकार सही है. इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये.

समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 4-5 समोसे डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे. कढ़ाई से समोसे निकाल कर, प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये. सारे समोसे को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
गरमा गरम समोसे (Samosa) तैयार हैं. समोसे को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- समोसे का आटा गूथने के समय घी डाला है, इसकी जगह तेल भी डाला जा सकता है.
- आप चाहें तो ड्राई फ्रूट नहीं डालें. यदि आप चाहें तो पनीर के छोटे छोटे टुकड़े हल्के ब्राउन होने तक तल कर डाले जा सकते हैं.
कमेंट (419)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मेवाराम जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: मसालों को बहुत अधिक भून लेने के कारण ऎसा होता है.
निशा: सविता जी, समोसे का आटा थोड़ा सख्त लगाइये, तलते समय गैस प्लेम मीडियम और धीमी रखिये. (पपड़ी ज्यादा कुरकुरी करने के लिये, 250 ग्राम मैदा में आटा गूथते समय एक चथाई छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल लीजिये).
निशा: शिवम जी, आपके प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, सबसे पहले आपका बहुत बहुत धन्यवाद. डोसा क्रिस्पी बनाने के लिए एकदम पतला फैलाएं. ढोकला में ईनो फ्रूट साल्ट का उपयोग करें इससे ये अच्छे से फूला बनकर तैयार होता है.
निशा: सरोज जी, 7-8 सदस्यों के लिए पर्याप्त रहेगी.
निशा: मोना जी, आप इस सामग्री में 11 से 12 समोसे बना सकती हैं अगर आपको इससे अधिक समोसे बनाने हैं तो आप सामग्री को दोगुना कर लीजिए.
निशा: मोना जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
निशा: शोभना जी, आपके प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Samosa recipe mein maida ki jagah atta use kar sakte hain kya??
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद, समोसे के लिये आटा यूज किया जा सकता है लेकिन स्वाद और टैक्स्चर दोंनों ही अलग हो जायेंगे.
निशा: अभी जी, समोसे के आटे में घी का मोयन डालिये और आटा सख्त गूथिये, समोसे की सटफिंग करने के बाद उन्हें 10-15 मिनिट रखने के बाद तलें तो बबल नहीं आयेंगे.
निशा: भजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.