आलू बाकरवडी़ - Aloo Bhakarwadi Recipe - Samosas Pinwheel Recipe

📅 24 अक्टूबर 2015 👁 3 लाख बार देखी गई 💬 41 कमेंट ★ 4.0 (5256)


महाराष्ट्र और गुजरात की परम्परागत रेसिपी आलू बाकरवड़ी को हम स्नेक्स के रूप में बना सकते ही हैं, साथ ही किसी भी पार्टी के लिये बनाकर स्टारटर के रूप में भी परोस सकते हैं.

Read - Aloo Bhakarwadi Recipe - Samosas Pinwheel Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Bhakarwadi Recipe

आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 1 कप
  • मैदा - 2 टेबल स्पून (घोल बनाने के लिये)
  • अजवायन - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - ¼ छोटी चम्मच

स्टफिंग के लिए - Samosas Pinwheel Stuffing  

  • आलू - 4 (300 ग्राम) उबले हुए
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • अदरक - 1/2 छोटी चम्मच (पेस्ट)
  • हरी मिर्च - 1 छोटी चम्मच (पेस्ट)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Samosas Pinwheel

एक बड़े प्याले में मैदा ले लीजिए, 1/4 छोटी चम्मच नमक, 1/4 छोटी चम्मच अजवायन, 2 टेबल स्पून तेल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला दीजिए और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए थोडा़ सख्त पूरी के लिये जैसा आटा लगाते है उस तरह का आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.

गुंथे आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा सैट हो जाय. जब तक आटा सैट होता है, आलू की स्टफिंग बनाकर तैयार कर लीजिये.

आलू को छील कर, बारीक तोड़ लीजिये. अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलने तक मिला लीजिए. स्टफिंग तैयार है.

गुंथे आटे को 2 भागों में बांट लीजिये, एक भाग को उठाइये, मसल कर चपटा करके लोई बना लीजिये. लोई को चकले पर रखिये और पूरी जैसा पतला बेल लीजिये. बेले हुई पूरी के ऊपर आलू की आधी स्टफिंग रख कर दीजिए और चम्मच से पिठ्ठी को दबाते हुये चारों तरफ पतला एक जैसा बिछा दीजिये.

पूरी के ऊपर पिठ्ठी लगाने के बाद पूरी को एक तरफ से उठाते हुये मोड़िये और रोल बना लीजिये.
अब 2 टेबल स्पून मैदा में थोडा़ सा पानी डालकर मैदे का घोल तैयार कर लीजिए अब किनारे में घोल लगाते हुए पूरा मोड़ दीजिए जिससे यह अच्छे से चिपक जाता है. दोनों ओर के खुले किनारे हाथ से दबाकर बन्द कर दीजिये.

रॉल को आधा - पोना सेमी चौडा़ई के टुकड़े करते हुये काट कर तैयार कर लीजिये. सारे टुकड़े काटने के बाद, दूसरी लोई को भी बेलकर इसी तरह स्टफिंग भरते हुए तैयार कर लीजिए और टुकड़ों में काट लीजिए.
बाकरवड़ी तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल अच्छी तरह गरम होने पर, बाकरवड़ी को मैदा के घोल में डुबाकर निकाल लीजिए और गरम तेल में डाल दीजिए. इसी तरह से सभी बाकरवडी़ को मैदा के घोल में डुबोते हुए गरम तेल में डालें, जितनी बाकरवड़ी एक बार तेल में डाली जा सकें डाल दीजिये. मध्यम आग पर बाकरवड़ी को सब तरफ से ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारी बाकरवड़ी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

स्वादिष्ट खस्ता आलू बाकरवड़ी तैयार है, इतने आटे में लगभग 35-40 बाकरवड़ी बनकर के तैयार हो जाती हैं. गरमा गरम बाकरवड़ी हरी चटनी या मीठी चटनी या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिये.
सुझाव :

  • आलू को अच्छी तरह से दबाते हुये पूरी के ऊपर बिछा कर रोल बनायें. मैदा का घोल पतला बनायें.
  • 35-40 बाकरवड़ी बनाने के लिये
    समय - 50 मिनिट

Pinwheel Samosas Recipe - Samosas Pinwheel Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (5256 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (41)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Neerja Saxena
निशा जी मैंने इसे बनाया सबको बहुत पसंद आया।

निशा: नीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Monika
Hello... Nisha ji
plz tell me recipes for leftover chapati.

निशा: मैं कोशिश करूंगी इसे बनाने की.
monika
Hi... Nisha ji
it is amazing recipe. I love your recipes.

निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
monika
Hi... Nisha ji
it is amazing recipe. I love your recipes.

निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neerja Saxena
बहुत ही अच्छी रेसिपी है निशा जी , मैं इसे जल्दी ही दीवाली पर जरूर बनाऊँगी। निशा जी क्या हम स्टाफिंग को फ्राय करके भर सकते है। हम इसको कितने दिनो तक रख सकते है ?
निशा: नीरजा जी, ये भाखरवड़ी तो गरम गरम खाने के लिये होती हैं.
manisha
helo nisha ji...me 10 din k liye bahar ja rahi hn.kya hum bakarwadi sath le ja sakte h?? iski shelf life kya h??.

निशा: आलू से बनी बाकरवडी़ इतने दिन नहीं चल पाती है, आप मसाले से बनी बाकरवडी़ बना सकते हैं यह ज्यादा दिन चलती है.
gaurav
Hello Mam,
Kya hum maide ki jagah aatey ka roll bana ke uske upar besan ka ghol b chada ke bana sakte hei?

निशा: बाकरवडी़ पारंपरिक रूप से इसी तरीके से बनाई जाती है, लेकिन अगर आप इसमें बदलाव करना चाहते हैं तो कर के देख सकते हैं.
Mohan shyam
Behen jee kaafi shandaar aur umda recipe hai .Main aanewale dino mein zarur banaunga . Kripiya aap gur (jaggery) aur nariyal (coconut) se bane hue laddoo ya barf ki recipe jald se jald upload karne ka kasht kare , aur motichoor laddu ki recipe ki video bhi banake upload kare . Aapse humara jaise kaafi saare prashasnko ne anurodh kya hai . Dhanyavaad behen jee .

निशा: मोहन जी, मेरी बेबसाईट पर नारियल से बने लड्डू और बर्फी की रेसिपी दी हुई है जो बूरे से बनाई है. आप इसमें बूरे की जगह खाण्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. मोतीचूर के लड्डू बनाने की मै जल्द कोशिश करूंगी.
swati
aaloo boiled lene h ya kachhe??

निशा: आपको उबले हुए आलू लेने होंगे.
suman
Hello nishaji nice recipe.I will try it soon.plz tell me recipe for motichur ladoos.I want it really very much.thanks.

निशा: आप अपने अनुभव जरूर शेयर कीजिएगा और मैं जल्द ही मोतीचूर के लड्डू बनाने का प्रयास करूगी.