आलू बाकरवडी़ - Aloo Bhakarwadi Recipe - Samosas Pinwheel Recipe

📅 24 अक्टूबर 2015 👁 3 लाख बार देखी गई 💬 41 कमेंट ★ 4.0 (5256)


महाराष्ट्र और गुजरात की परम्परागत रेसिपी आलू बाकरवड़ी को हम स्नेक्स के रूप में बना सकते ही हैं, साथ ही किसी भी पार्टी के लिये बनाकर स्टारटर के रूप में भी परोस सकते हैं.

Read - Aloo Bhakarwadi Recipe - Samosas Pinwheel Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Bhakarwadi Recipe

आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 1 कप
  • मैदा - 2 टेबल स्पून (घोल बनाने के लिये)
  • अजवायन - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - ¼ छोटी चम्मच

स्टफिंग के लिए - Samosas Pinwheel Stuffing  

  • आलू - 4 (300 ग्राम) उबले हुए
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • अदरक - 1/2 छोटी चम्मच (पेस्ट)
  • हरी मिर्च - 1 छोटी चम्मच (पेस्ट)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Samosas Pinwheel

एक बड़े प्याले में मैदा ले लीजिए, 1/4 छोटी चम्मच नमक, 1/4 छोटी चम्मच अजवायन, 2 टेबल स्पून तेल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला दीजिए और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए थोडा़ सख्त पूरी के लिये जैसा आटा लगाते है उस तरह का आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.

गुंथे आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा सैट हो जाय. जब तक आटा सैट होता है, आलू की स्टफिंग बनाकर तैयार कर लीजिये.

आलू को छील कर, बारीक तोड़ लीजिये. अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलने तक मिला लीजिए. स्टफिंग तैयार है.

गुंथे आटे को 2 भागों में बांट लीजिये, एक भाग को उठाइये, मसल कर चपटा करके लोई बना लीजिये. लोई को चकले पर रखिये और पूरी जैसा पतला बेल लीजिये. बेले हुई पूरी के ऊपर आलू की आधी स्टफिंग रख कर दीजिए और चम्मच से पिठ्ठी को दबाते हुये चारों तरफ पतला एक जैसा बिछा दीजिये.

पूरी के ऊपर पिठ्ठी लगाने के बाद पूरी को एक तरफ से उठाते हुये मोड़िये और रोल बना लीजिये.
अब 2 टेबल स्पून मैदा में थोडा़ सा पानी डालकर मैदे का घोल तैयार कर लीजिए अब किनारे में घोल लगाते हुए पूरा मोड़ दीजिए जिससे यह अच्छे से चिपक जाता है. दोनों ओर के खुले किनारे हाथ से दबाकर बन्द कर दीजिये.

रॉल को आधा - पोना सेमी चौडा़ई के टुकड़े करते हुये काट कर तैयार कर लीजिये. सारे टुकड़े काटने के बाद, दूसरी लोई को भी बेलकर इसी तरह स्टफिंग भरते हुए तैयार कर लीजिए और टुकड़ों में काट लीजिए.
बाकरवड़ी तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल अच्छी तरह गरम होने पर, बाकरवड़ी को मैदा के घोल में डुबाकर निकाल लीजिए और गरम तेल में डाल दीजिए. इसी तरह से सभी बाकरवडी़ को मैदा के घोल में डुबोते हुए गरम तेल में डालें, जितनी बाकरवड़ी एक बार तेल में डाली जा सकें डाल दीजिये. मध्यम आग पर बाकरवड़ी को सब तरफ से ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारी बाकरवड़ी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

स्वादिष्ट खस्ता आलू बाकरवड़ी तैयार है, इतने आटे में लगभग 35-40 बाकरवड़ी बनकर के तैयार हो जाती हैं. गरमा गरम बाकरवड़ी हरी चटनी या मीठी चटनी या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिये.
सुझाव :

  • आलू को अच्छी तरह से दबाते हुये पूरी के ऊपर बिछा कर रोल बनायें. मैदा का घोल पतला बनायें.
  • 35-40 बाकरवड़ी बनाने के लिये
    समय - 50 मिनिट

Pinwheel Samosas Recipe - Samosas Pinwheel Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (5256 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (41)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Aap ki bakarwadi ki recipe bhut hi acchi h
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
meenu saini
Hello nisha ji bahut achi recipe hai me bhi try karugi

निशा: मीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sapna dave
mujko aapki hr recipe bhut pand aati h or aapky smjani ka trika vo to bhut achaa lga mujko.thanks

निशा: सपना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
PREETI SINGH
I WANT TO ASK THAT WHAT OIL USED IN MAIDA.

निशा: प्रीति जी, आप इसमें किसी भी कुकिंग अॉयल का इस्तेमाल कर सकती हैं.
kaushalbhati
Nice recepe

निशा: कौशल जी, धन्यवाद.
Pawani
Hi.... Nyc recepie but one question can we keep this for 10to 15days....?

निशा: पावनी जी, आलू से बनी बाकरवडी़ इतने दिन नहीं चल पाती है, आप मसाले से बनी बाकरवडी़ बना सकती हैं यह ज्यादा दिन चलती है.
Binal
very nice recipe. |I will cook this soon.

निशा: बिनल जी, धन्यवाद. आप इस रैसिपी को बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ अवश्य बांटिए.
Swapna
Hello ma'am,
My names Swapna and Im a Maharashtrian. Aapne jo ye bakarwadi ki recipe di hai, sorry to say but ye galat hai. Bakarwadi me aloo use nai hota. Aur bakarwadi is a typical Maharashtrian snack. Gujrati nai. Plzz make the correction. Bahot sare Maharashtrian food items ya to gujrati ya to goan dikhaye jate hai. Maharashtra ek bahot purana state hai. Prakrut bhashao me jo teen byasha thi, usme ek prakrut Maharashtri thi. Yaha ka food culture bahot purana aur diverse hai. Infact bahot sare recipes yahase puri India me phaile kyuki the Marathas ruled far and wide.
Bakarwadi ka cover besan k atte se banta hai.aur stuffing dry roasted coconut poppy seeds sev garam masala aur other spice powders se banta hai. Isko banake aap bahot din tak store kar skte hai. Thankyou
निशा: स्वपना जी, बेसन के कवर में मसाला भाखरवड़ी भी मेरे चैनल पर उपलब्ध है, ये काफी दिन तक रख कर यूज की जा सकती हैं.
kritika
Masala bakrbdi me kiss type k masale ka use krenge
Abhijitgole
Hi nisha madam
Ye recepi hm 2 din tk acchi rhegi kya travelling me le jane ke liye?

निशा: आलू से बनी बाकरवडी़ गरम गरम खाने के लिये होती हैं, आप मसाले से बनी बाकरवडी़ बना सकते हैं यह ज्यादा दिन चलती है.
amit sharma
MAM THIS RECIPE IS DELECIOUS NOT THIS ONE BUT ALL RECIPE THAT I HAVE TRIED FROM YOUR SITE IS DELECIOUS BEST THING IS THAT ALL THINGS YOU USE IS HOMEMADE.

निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
suma
easy to prepare,i will try it,thank you

निशा: सुमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Swapnali
Nishaji,
Kya hum aloo stuff kiye gaye rolls ko freezer mein rakh kar aur serving ke samay usse kat kar deep fry kar sakte hain ? Agar haan toh kitne din tak store kar sakte hain?

निशा: स्वप्नाली जी, बाकरवड़ी को काट कर, एअरटाइट कन्टेनर में बन्द करके फ्रीजर में रख दीजिये, और महिने भर तक कभी भी जब आप इन्हैं तलना चाहें तब फ्रीजर से निकालिये और नार्मल तापमान पर आने पर उसे तल लीजिये, और सर्व कीजिये.
Tahira Begum
hello nishaji,it is awesome recipe I will try it soon and can you please tell me recipe of Navaratan korma a mughlai dish made with the nine different list of vegetables,fruit and yogurt along with creamy sauce.
निशा: तहीरा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
shashi uttam
nice dish mam sooo tastey

निशा: शशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

Nayla
Tasty recipe

निशा: नायला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Lalit San
Beautiful recipe Mam
I like this dish
निशा: ललित जी, बहुत बहुत धनय्वाद.
priyanka kumari
aapki ye sweet si Recipe mujhe bahut acchi lagi
Thanku

निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pooja mishra
Thanku so much mam for ur recipies.I learn every recipient from u..for this thing m very thankful to u n so happy...bcz of u I try new food..its amazing

निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shukla punna
बहुत ही अच्छी रेसिपी है निशा जी , मैं इसे जल्दी ही Holi पर जरूर बनाऊँगी

निशा: शुक्ला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
manoj
very very fantastic and tasted dish is!

निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद
rahul
madam aaap koi aise receipe batao na jo fast and rotate machine me ban jaye
TARUN
Very nice mam

निशा: तरूण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shurmistha
Please aap microwave mey silicone mey muffins bananey ka procejor convection use kesey kare all details
neha shekhawat
hllo nisha ji recipe bohot acchi h..mujhe ye puchna tha k ise kitne din tak khaya ja skta hai..Ye kitne vkt mein khrab ho jayegi

निशा: नेहा जी, आलू से बनाई हुई बाकरवडी़ 1-2 दिन से ज्यादा नहीं चल पाती है.
Neelam wadehra
Wonderful receive,wonderfully explained,thanks a lot

निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Meena
Hello mam
मैंने आलू बाकरवाली बनाने कि कोशिश की परंतु अंदर से मैदा पका नहीं ?

निशा: मीना जी, बाकरवड़ी को धीमी आग पर तलने से वे अन्दर तक अच्छी पक कर तैयार होंगी.
sonam
Nisha ji,
Bakarvadi me maide k sath besan ka use kar sakte hai kya our ise 5-6 din rakh sakte hai kya

निशा: बाकरवडी़ पारंपरिक रूप से इसी तरीके से बनाई जाती है, लेकिन अगर आप इसमें बदलाव करना चाहते हैं तो कर के देख सकते हैं. आलू से बनी बाकरवडी़ इतने दिन नहीं चल पाती है, आप मसाले से बनी बाकरवडी़ बना सकते हैं यह ज्यादा दिन चलती है.
Shifa vishwakarma
Pleas type your commen
waw i like dis... Recipe thank you so much

निशा: शिफा जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Shreya
Hello Mam,
Aap ne likha hai ki aloo ko cheel kar tod le toh kya aloo boiled honge?
Waiting for your reply.
Thanks.

निशा: आलू उबले हुए ही लेने हैं उसके बाद उन्हें मैश करना है.