बनाना पैन केक - Banana Pancakes Recipe eggless

पके हुये केले और गैंहू के आटे से बने हुये एगलैस बनाना पैनकेक ऊपर से हल्के कुरकुरे और अन्दर से फूले हुये मुलायम, इलायची का फ्लेवर लिये ये पैनकेक आप नाश्ते में भी परोसे जा सकते हैं और बच्चों के टिफिन में भी रखे जा सकते हैं.
Read - Banana Pancakes Recipe Eggless In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Banana Pancake
- केला - 1
- मैदा -3/4 कप (100 ग्राम)
- गेहूं का आटा - 1/3 कप (50 ग्राम)
- चीनी पाउडर - 2 छोटे चम्मच
- नमक - ¼ छोटी चम्मच से आधा
- इलायची - 4 (दरदरी कुटी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- घी - 4-5 टेबल स्पून
- दूध - 1 कप
विधि - How to make eggless Banana Pancakes
बनाना पैन केक बनाने के लिए एक बड़े प्याले में मैदा निकाल लीजिए इसमें गेहूं का आटा, चीनी, नमक, इलायची पाउडर और बेकिंग पाउडर को डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला दीजिए.
केले को छील कर छोटे पतले टुकड़ों में काट कर चमचे की मदद से अच्छी तरह मैश कर लीजिए. (केले को मिक्सर में डालकर दूध के साथ भी मैश किया जा सकता है)
केले के अच्छे से मैश हो जाने पर इसमें दूध डाल दीजिए और मैदा, आटे के मिश्रण को इस मिश्रण में डाल कर अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिए. घोल को गुठलियां समाप्त होने तक अच्छे से चिकना हो जाने तक मिलाना है.

बैटर में 2 छोटे चम्मच घी के डाल कर मिला दीजिए. बैटर तैयार है अब इसे 15 मिनिट के लिए रख दीजिए.
पैन केक बनाने के लिए नॉनस्टिक तवा गैस पर रखिये, गरम कीजिये और तवे पर थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर फैलाइये, गैस कम और तवा हल्का गरम हो, घोल से 1 चमचा घोल लेकर तवे पर डालिये और चमचे की सहायता हल्का मोटा गोल पेनकेक फैलाइये. थोड़ा सा घी चम्मच से पैन केक के चारों ओर डालिये और थोडा़ सा घी पैन केक के ऊपर डाल दीजिए. मीडियम गैस पर पैन केक को नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
पैन केक के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने पर, पलट दीजिए और दूसरी ओर से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए. दोनों ओर से सिक जाने पर पैन केक को तवे से उतार कर प्लेट में निकाल लीजिए. इसी तरह सारे पैन केक बना कर तैयार कर लीजिए. इतने बैटर से लगभग 10 - 12 पैन केक बनकर के तैयार हो जाते हैं.
गरमा गरम स्वादिष्ट बनाना पैन केक को जैम, बटर या शहद किसी के भी साथ खाईये. आप ये पेनकेक खट्टे अचार के साथ भी सर्व कर सकते हैं, अच्छे लगते हैं. बच्चों को साथ में 1 गिलास दूध भी दीजिए यह उनके लिए एक स्वादिष्ट नाश्ता होगा.
सुझाव :
- पेन केक नानस्टिक पेन में बनायें बहुत ही आसानी से बन जाते हैं.
- पेन केक के लिय, बनाना अच्छा पका हुआ लीजिये, पेन केक ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं.
- बनाना पेन केक को सिर्फ मैदा से या मैदा और आटा बराबर मात्रा में मिलाकर या सिर्फ आटे से भी बनाया जा सकता है.
- 10-12 पेन केक बनाने के लिये
समय - 35 मिनिट
कमेंट (52)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Muzi apke recipe ke videos ya cd chaiye..
निशा: सुभाष जी, आप मेरी वेबसाइट पर जाकर रैसिपी विडियो देख सकते हैं.
निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: रिम्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Mera pancake kadwa ho gaya pata nahi kyun. Aap bataye kya reason hai?
निशा: अंजली जी, पैन केक कढ़वा या तो जलने से हो सकता है या फिर कोई खराब इन्ग्रीडियेन्ट यूज करने से हो सकता है.
निशा: रितिका जी, वेबासाइट पर बच्चों के लिये अनेक रेसिपी उपलब्ध है, आप उन्हैं वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं.
Thanks
निशा: ममता जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: आप पैन केक को माइक्रोवेव में बना सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: बहुत अच्छा लगा जानकर की आपको रेसिपी पसंद आई, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जानकर अच्छा लगा, धन्यवाद.
thank you very much itne saare purely vegetarian recipes without onion garlic share karne ke liye..
hum aapke aabhari hai iss sewa ke liye..
bhagwan krishna ki kripa hamesha aap par bani rahe..
निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you very much itne saare purely vegetarian recipes with onion garlic share karne ke liye..
hum aapke aabhari hai iss sewa ke liye..
bhagwan krishna ki kripa hamesha aap par bani rahe..
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Aaj maine aapki ye recipe try kiya bahut hi testy bana .
Thanku so much
निशा: जानकर बहुत अच्छा लगा, धन्यवाद.
निशा: मै तंदूर की रेसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, पेन ताजे बहुत अच्छे लगते हैं, इन्हैं फ्रिज में रखकर 2 - 3 दिन तक यूज किया जा सकता है.