बनाना पैन केक - Banana Pancakes Recipe eggless

पके हुये केले और गैंहू के आटे से बने हुये एगलैस बनाना पैनकेक ऊपर से हल्के कुरकुरे और अन्दर से फूले हुये मुलायम, इलायची का फ्लेवर लिये ये पैनकेक आप नाश्ते में भी परोसे जा सकते हैं और बच्चों के टिफिन में भी रखे जा सकते हैं.
Read - Banana Pancakes Recipe Eggless In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Banana Pancake
- केला - 1
- मैदा -3/4 कप (100 ग्राम)
- गेहूं का आटा - 1/3 कप (50 ग्राम)
- चीनी पाउडर - 2 छोटे चम्मच
- नमक - ¼ छोटी चम्मच से आधा
- इलायची - 4 (दरदरी कुटी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- घी - 4-5 टेबल स्पून
- दूध - 1 कप
विधि - How to make eggless Banana Pancakes
बनाना पैन केक बनाने के लिए एक बड़े प्याले में मैदा निकाल लीजिए इसमें गेहूं का आटा, चीनी, नमक, इलायची पाउडर और बेकिंग पाउडर को डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला दीजिए.
केले को छील कर छोटे पतले टुकड़ों में काट कर चमचे की मदद से अच्छी तरह मैश कर लीजिए. (केले को मिक्सर में डालकर दूध के साथ भी मैश किया जा सकता है)
केले के अच्छे से मैश हो जाने पर इसमें दूध डाल दीजिए और मैदा, आटे के मिश्रण को इस मिश्रण में डाल कर अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिए. घोल को गुठलियां समाप्त होने तक अच्छे से चिकना हो जाने तक मिलाना है.

बैटर में 2 छोटे चम्मच घी के डाल कर मिला दीजिए. बैटर तैयार है अब इसे 15 मिनिट के लिए रख दीजिए.
पैन केक बनाने के लिए नॉनस्टिक तवा गैस पर रखिये, गरम कीजिये और तवे पर थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर फैलाइये, गैस कम और तवा हल्का गरम हो, घोल से 1 चमचा घोल लेकर तवे पर डालिये और चमचे की सहायता हल्का मोटा गोल पेनकेक फैलाइये. थोड़ा सा घी चम्मच से पैन केक के चारों ओर डालिये और थोडा़ सा घी पैन केक के ऊपर डाल दीजिए. मीडियम गैस पर पैन केक को नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
पैन केक के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने पर, पलट दीजिए और दूसरी ओर से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए. दोनों ओर से सिक जाने पर पैन केक को तवे से उतार कर प्लेट में निकाल लीजिए. इसी तरह सारे पैन केक बना कर तैयार कर लीजिए. इतने बैटर से लगभग 10 - 12 पैन केक बनकर के तैयार हो जाते हैं.
गरमा गरम स्वादिष्ट बनाना पैन केक को जैम, बटर या शहद किसी के भी साथ खाईये. आप ये पेनकेक खट्टे अचार के साथ भी सर्व कर सकते हैं, अच्छे लगते हैं. बच्चों को साथ में 1 गिलास दूध भी दीजिए यह उनके लिए एक स्वादिष्ट नाश्ता होगा.
सुझाव :
- पेन केक नानस्टिक पेन में बनायें बहुत ही आसानी से बन जाते हैं.
- पेन केक के लिय, बनाना अच्छा पका हुआ लीजिये, पेन केक ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं.
- बनाना पेन केक को सिर्फ मैदा से या मैदा और आटा बराबर मात्रा में मिलाकर या सिर्फ आटे से भी बनाया जा सकता है.
- 10-12 पेन केक बनाने के लिये
समय - 35 मिनिट
कमेंट (52)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंजली जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं जल्द ही इन्हें बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: भूमिका जी, ज्यदातर बनाना से ही बनते हैं लेकिन मेन्गो से भी पेनकेक बना सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रविना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवीना जी हां आप इसे सूजी से बना सकती हैं.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aaj mene meri beti ke liye ye recipe dekha it's was very easy & testy...
Thanku so much
निशा: निकिता जी, आपको और आपकी बेटी को रेसिपी पसंद आई इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद और बेटी को बहुत सारा प्यार.
निशा: आर्यमन जी, आप इलाइची ना डालना चाहे, तो मत डालिए, लेकिन इसमें इलाइची से अच्छी महक और स्वाद आता है.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हम इसकी रेसिपी जल्दी ही पोस्ट कोशिश करेंगे.
निशा: सुरन्द्र जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: ताज जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनू जी, आप रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरुर शेयर कीजिएगा. धन्यवाद.
निशा: आलोक जी, इतनी देर बाद ये फ्रेश तो रहते हैं लेकिन नरम हो जाते हैं.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aap ke recipes Bahut ache thank us so for these nice and yummy recipes
निशा: सुबोध जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mai ye zrur bnaungi, thanks nisha g
निशा: अनवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, पैन केक कढ़वा या तो जलने से हो सकता है या फिर कोई खराब इन्ग्रीडियेन्ट यूज करने से हो सकता है.
निशा: दीपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks mam very very thanks
निशा: हेमंत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऋद्धिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, रेसिपी में 1 पिंच नमक का यूज किया है, आप ये पैन केक बिना नमक डाले भी बना सकती हैं, बहुत अच्छे पैन केक बनेंगे.
निशा: मोरे जी आप आटे से ये पैन केक बना सकते हैं, इसके लिये 1 कप 150 ग्राम गेहूं का आटा यूज कर सकते हैं.
निशा: दीपिका जी, आप इसे बना कर देख सकती हैं.
निशा: अवनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीना जी, केला डालकर बनाना पैनकेक बना रहें उसमें केले का स्वाद आता है, आप बिना केले के भी पैनकेन बना सकते हैं, वो भी अच्छे बनते हैं और केले की महक नहीं आती.
today I made banana pan cakes for my parents. They really loved it. Vry easy to make mam. N very tasty. N specially those are Eggles that is important because we are pure vegetarian.
Thanks once again mam
निशा: अनिशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.