समा की पूरी - Samo Rice Poori for Vrat - Sama ke chawal ki Poori recipe

व्रत में फलाहारी खाने के लिये समा से खीर, पुलाव चकली या पूरी बनाई जाती हैं. व्रत के लिये आज समा की पूरी बनाईये, इसका स्वाद आपको बहुत अच्छा लगेगा.
Read - Samo Rice Poori for Vrat - Sama ke chawal ki Poori Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sama ke chawal ki Poori
- समा के चावल - 3/4 कप (125 ग्राम)
- सेंधा नमक - 1/3 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच (ताजा कुटी हुई)
- तेल - 1 छोटी चम्मच
- तेल - पूरी तलने के लिए
विधि - Samo Rice Poori for Vrat
समा के चावलों को धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए. इसके बाद अतिरिक्त पानी निकाल कर इन्हें बिना पानी डाले मिक्सर में पीस लीजिये, अगर आवश्यकता हो तब 1-2 छोटी चम्मच पानी डाला जा सकता है.
पैन को गैस पर रखें, इसमें चावल का पेस्ट डालकर 1 से 2 मिनट लगातार चलाते हुए, मीडियम फ्लेम पर, हल्का सा भून लीजिए. पेस्ट को इतना गाढ़ा कर लीजिये कि वह गूंथे आटे के जैसा हो जाय.
इस आटे को प्याले में निकाल लीजिए हल्का सा ठंडा होने पर, इसमें 1 छोटी चम्मच तेल और सेंधा नमक, काली मिर्च डालकर आटे को अच्छा चिकना होने तक मसल-मसल कर नरम आटा गूंथ लीजिए. पूरी बनाने के लिये आटा तैयार है.

आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़कर तैयार कर लीजिए और इन्हें ढक कर रखें ताकि ये सूखे नहीं.
पूरी बनाने के लिए कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. अब एक लोई उठाइये हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर लोई को गोल आकार दीजिए, लोई को पोलिथिन शीट पर रख कर हाथ से दबाव देते हुए पूरी का आकार दीजिए. अब इस पूरी को उठाकर गरम तेल में डालिये.
पूरी को तेज आग पर तलिये. पूरी को कलछी से दबाकर फुलाइये, पूरी को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर, प्लेट में रखिये. सारे आटे से इसी तरह पूरियां बना कर तैयार कर लीजिये. व्रत के लिए समा के चावल की पूरी बनकर तैयार हैं. गरमा गरम समा के चावल की पूरी को व्रत वाली आलू की सब्जी, व्रत वाली नारियल की चटनी, रायता या दही किसी के भी साथ सर्व परोसिये और खाइये.
सुझाव:
चावल को बारीक पीस कर तैयार कीजिये.
चावल के पेस्ट को भूनने के लिये नानस्टिक कढ़ाई का यूज कीजिये, आटा बिना चिपके बड़ी आसानी गुथ कर तैयार हो जाता है.
पूरी को पोथिन पर बेलते समय ध्यान रखें कि पूरी थोड़ी सी मोटी रहे.
10-12 पूरी बनाने के लिये
समय 35 मिनिट
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनुपमा जी, आटे को अच्छा चिकना होने तक मसल-मसल कर नरम आटा गूंथिए और फिर, पूरी बेलकर गरम तेल में तेज आंच पर ही तलिए, पूरी मुलायम बनेगी.
निशा: निष्ठा जी, आटा बाजार में मिलता है, उसे गरम पानी में गूथा जाता है, लेकिन इस तरीके से पूरी बहुत अच्छी बनती है.
निशा: सोनू जी, इस रेसिपी को हम जल्दी ही अपलोड करेंगे.
पुड़ी बनाई थी जो बहुत कड़ी होगई थी | मुलायम रहे इसके लिए क्या करे | कृपया बताये |
निशा: मीना जी, आटे को अच्छा चिकना होने तक मसल-मसल कर नरम आटा गूंथिए और फिर, पूरी बेलकर गरम तेल में तेज आंच पर ही तलिए, पूरी मुलायम बनेगी.
निशा: गौरी जी, समा की पूरी बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन ही बेहतर रहता है, अगर नहीं है तब आप इसे सादा कढ़ाई में भून सकती है, ध्यान रखें कि वह कढ़ाई में चिपके न.
निशा: आदित्य जी, आप चावल के आटे को गूथने के लिये पानी का यूज कर सकते हैं, लेकिन पानी को उबाल कर उसमें आटा डालकर, थोड़ी देर ढक कर रखें और फिर गूथे.
निशा: ज्योति जी, धन्यवाद.
bnane m b asani hoti h or ghr m sabko pasand b aati h..thanx mam
निशा: पिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: अविका जी, ये एकदम छोटा चावल होता है, इसे समा, सवां के चावल कहा जाता है, और व्रत में खाया जाता है, हो सकता है आपके इलाके में इसे मोरधन बोला जाता हो.
निशा: राधिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुराधा जी हां ये व्रत में यूज किये जाते हैं, इनको कई नाम से जाना जाता है.
My hubby likes it.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लखन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीता जी,मुझे बहुत खुशी हुई, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जानकी जी, समा चावल अलग होते हैं, ये बहुत ही बारीक होते हैं, आप इन्हैं किराना स्टोर से ले सकती हैं.
निशा: आप इसमें आलू डालकर बना सकते हैं इससे यह सोफ्ट रह सकती है. साथ ही पूरी को हमेशा गर्म तेल में ही तलें इससे यह लम्बे समय तक मुलायम रहती है.
निशा: 20-30 ग्राम (2-3 बड़े चम्मच) लेना है.
mam hamare agra main ak dish milti hai, jo har halwai par dikhai deti hain n ye puri ki tarah dikhati hai n it's called "bedai". to kya aap ye recipe likh sakti hain mam please...........................................
निशा: अंजू जी, मेरी वेबसाईट पर यह रेसिपी बेडमी पूरी के नाम से उपलब्ध है, आप इसे देख सकते हैं.
निशा: सुशील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चीनू जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: शैलेश जी, समा के चावल होते है, ये आकार में एकदम छोटे होते हैं, और इन्हैं व्रत में खाने के लिये यूज किया जाता है, नवरात्रि व्रत के दिन में सभी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाते हैं.
निशा: नीरजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I love Sama ke chawa
Great mam it is really helpful for those people who are fasting navratri.