समा की पूरी - Samo Rice Poori for Vrat - Sama ke chawal ki Poori recipe

📅 14 अक्टूबर 2015 👁 2.4 लाख बार देखी गई 💬 32 कमेंट ★ 4.3 (3652)


व्रत में फलाहारी खाने के लिये समा से खीर, पुलाव चकली या पूरी बनाई जाती हैं. व्रत के लिये आज समा की पूरी बनाईये, इसका स्वाद आपको बहुत अच्छा लगेगा.

Read - Samo Rice Poori for Vrat - Sama ke chawal ki Poori Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sama ke chawal ki Poori

  • समा के चावल - 3/4 कप (125 ग्राम)
  • सेंधा नमक - 1/3 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच (ताजा कुटी हुई)
  • तेल - 1 छोटी चम्मच
  • तेल - पूरी तलने के लिए

विधि - Samo Rice Poori for Vrat

समा के चावलों को धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए. इसके बाद अतिरिक्त पानी निकाल कर इन्हें बिना पानी डाले मिक्सर में पीस लीजिये, अगर आवश्यकता हो तब 1-2 छोटी चम्मच पानी डाला जा सकता है.

पैन को गैस पर रखें, इसमें चावल का पेस्ट डालकर 1 से 2 मिनट लगातार चलाते हुए, मीडियम फ्लेम पर, हल्का सा भून लीजिए. पेस्ट को इतना गाढ़ा कर लीजिये कि वह गूंथे आटे के जैसा हो जाय.

इस आटे को प्याले में निकाल लीजिए हल्का सा ठंडा होने पर, इसमें 1 छोटी चम्मच तेल और सेंधा नमक, काली मिर्च डालकर आटे को अच्छा चिकना होने तक मसल-मसल कर नरम आटा गूंथ लीजिए. पूरी बनाने के लिये आटा तैयार है.


आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़कर तैयार कर लीजिए और इन्हें ढक कर रखें ताकि ये सूखे नहीं.
पूरी बनाने के लिए कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. अब एक लोई उठाइये हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर लोई को गोल आकार दीजिए, लोई को पोलिथिन शीट पर रख कर हाथ से दबाव देते हुए पूरी का आकार दीजिए. अब इस पूरी को उठाकर गरम तेल में डालिये.

पूरी को तेज आग पर तलिये. पूरी को कलछी से दबाकर फुलाइये, पूरी को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर, प्लेट में रखिये. सारे आटे से इसी तरह पूरियां बना कर तैयार कर लीजिये. व्रत के लिए समा के चावल की पूरी बनकर तैयार हैं. गरमा गरम समा के चावल की पूरी को व्रत वाली आलू की सब्जी, व्रत वाली नारियल की चटनी, रायता या दही किसी के भी साथ सर्व परोसिये और खाइये.

सुझाव:
चावल को बारीक पीस कर तैयार कीजिये.
चावल के पेस्ट को भूनने के लिये नानस्टिक कढ़ाई का यूज कीजिये, आटा बिना चिपके बड़ी आसानी गुथ कर तैयार हो जाता है.
पूरी को पोथिन पर बेलते समय ध्यान रखें कि पूरी थोड़ी सी मोटी रहे.
10-12 पूरी बनाने के लिये
समय 35 मिनिट

Samo Rice Poori for Vrat - Sama ke chawal ki Poori recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.3 / 5 (3652 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (32)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Chitra

Samaa k aate ka pisa hua aata bhi milta kya ham use gund kar aate ki trh puria  bana sakte he???


निशा: चित्रा जी, आटा बाजार में मिलता है, उसे गरम पानी में गूथा जाता है, लेकिन इस तरीके से पूरी बहुत अच्छी बनती है.
Amrita Kumari

समा क्या होता है? 


निशा: अम्रिता जी, समा के चावल एकदम बारीक चावल होते हैं, इन्हैं व्रत के खाने के लिये यूज किया जाता है.