छैना खीर - Chena Kheer Recipe - Channar Payesh Recipe

छोटे छोटे बंगाली रसगुल्ले को एकदम गाढे केसरिया दूध में मिलाकर बनी हुई परम्परागत बंगाली रेसीपी छैना खीर, इसे किसी भी त्यौहार या शुभ अवसर पर बनाईये.
Read - Chena Kheer Recipe - Channar Payesh Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chhena Kheer Recipe
- फूल क्रीम दूध - ½ लीटर (छैना बनाने के लिए)
- फूल क्रीम दूध - 1 लीटर (दूध को गाढा़ करने के लिए)
- चीनी - 1 कप (225 ग्राम)
- पाउडर चीनी - ¼ कप (40-50 ग्राम)
- नींबू - 1 बड़ा सा
- केसर - 15-20 धागे
- छोटी इलायची - 4-5
- पिस्ते - 7-8
विधि - How to make Channar Payesh Recipe
दो अलग-अलग बर्तन लीजिए, एक में दूध गाढा़ होने के लिए रख दीजिए और दूसरे में छैना बनाने के लिए.
छैना बनाईये
नीबू का रस निकाल कर उसमें उतना ही पानी मिला लीजिये.
दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, यानि कि 3-4 मिनिट रखने के बाद, थोड़ा-थोड़ा नींबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नींबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल कर निकाल दीजिये ताकि नींबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
दूध गाढ़ा कीजिये
खीर के लिये दूध में उबाल आने पर गैस धीमी कर दीजिये और गाढा़ होने दीजिए, थोड़ी थोड़ी देर में दूध को चलाते रहिये, ताकि दूध कढ़ाई के तले में न लगे.
इलायची का पाउडर बना लीजिए और पिस्ते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
दूध गाढ़ा होने पर, इलाइची पाउडर, केसर के धागे और पाउडर चीनी डालकर मिला दीजिये.

छैना के गोले बना लीजिये:
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 5-6 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. इतने छैना से लगभग 60- 65 के करीब छैना गोले बनकर के तैयार हो जाते हैं.
कुकर में चीनी डालिये, ढाई कप पानी मिलाइये और आग पर चाशनी बनाने के लिये रख दीजिये. चीनी को पानी में अच्छी तरह से घूलने तक और उबाल आने तक पका लीजिए.
चीनी में उबाल आने पर, छैना से बनी गोलियां डाल दीजिए, कुकर को बंद कर दीजिये, और कुकर में एक सीटी आने के बाद, गैस धीमी करके 10 -12 मिनिट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिए. गैस बन्द कर दीजिये
कुकर के प्रैशर समाप्त होने पर कुकर में से छैना को निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए. छैना के ठंडा होने पर इसे गाढे़ दूध में डाल दीजिए और धीमी आंच पर 5-6 मिनिट के लिए पकने दीजिए.
खीर बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए और पिस्ते से सजाईये. छैना खीर को 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिए. ठंडी छैना खीर परोसिये और खाइये.
सुझाव:
छैना के रसगुल्ले बनाने के लिये दूध गाय का सबसे अच्छा होता है, भैंस का ताजा दूध लिया जा सकता है, ताजा दूध न मिलने पर अमूल का फुल क्रीम दूध लिया जा सकता है.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 70 मिनिट
कमेंट (52)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
After cooking the chenna balls in boiling sugar syrup for 12 minutes, they were not cooked properly..
The taste was like kaccha paneer only.
Plz tell what mistake i have made?
निशा: दिव्या जी, छैना वाल को थोड़ा और पकाने की आवश्यकता है, किसी कारण से वह थोड़ी कम पकी है इसलिये उसमें कच्चा स्वाद आ रहा है वैसे ये दूध में पक जाती है.
निशा: मानसी जी, छैना के रसगुल्ले को फ्रिज में रखकर 10-12 दिन तक खाया जा सकता है.
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Apki batayi recipes bahut achchi hoti hain! I always try them and it comes out very nice...
I made rosogulaa payesh chena kheer...
I used organic jaggary instead of sugar for sweetening the milk....it came out very delicious.. thank you so much...
I have a question- Jab kheer ke liye doodh ubaal ubaal kar gadha karte hain tau malai form hoti hai... koi upaye hai malai na form hone ka. Mere bete ko malai muh mai aati nahi achchi lagti...koi uskha hai tau please bataiye..
निशा: स्मृती जी, दूध को जल्दी जल्दी चलाते रहें तो मलाई नहीं बनती, या आप दूध के अच्छे से गाढा़ हो जाने के बाद दूध को हैंडब्लैंडर से मैश कर लीजिए ऎसा करने से मलाई दूध में ही पूरी तरह से मिक्स हो जाएगी.
निशा: अरूणिमा जी, आप इससे फ्रूट क्रीम बना लीजिए या किसी भी सब्जी के लिए ग्रेवी बना लीजिए,या क्रीम और आटे के कुकीज भी बना सकते हैं.
निशा: शुभम जी, खीर बिना केसर के बना सकते हैं, और कलर के लिये बिलकुल थोड़ा पीला फूड कलर भी डाला जा सकता है.
निशा: शुभम जी, छैना खीर के लिये छैना से बने छोटे गोले जिन्हैं दूध में डाल कर थोड़ा और पका लिया जाता है. रसमलाई के लिये बड़े छैना के गोले को चपटा करके पकाया जाता है और पहले से गाढ़े किये हुये ठंडे दूध में डालकर बनाते हैं.
निशा: अबीदली जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: नाज़नीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine apki bahut sari recipe try ki hai. our ek bar bhi fail nahi gayi recipe. mujhe jo nahi ata vo main apke site par dekhke banati hu. mujhe apki sab recipe bahut acchi lagti hain. maine rasmalai try ki thi pahli bar or vo ekdam parfect ban gai. thaku .:-)
निशा: गीतांजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुपरनाजी, छैना को अच्छी तरह मसल कर चिकना न किया जाय तो रसगुल्ला सोफ्ट नहीं बनते हैं. उन्हैं पकाने के लिये अच्छी तरह उबलते सीरप में डालना होता है, परफैक्शन के लिये थोड़ी सी प्रेक्टिस की आवश्यकता होती है.
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनफूल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भूमी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
किन्तु मैं ये समझ नहीं पायी की चाशनी की मात्र कम थी ये चाशनी में चीनी की मात्रा कम थी.........!
निशा: किरन जी, चीनी कम होने से या चाशनी कम होने से छैना के गोले बिखरते नहीं हैं. चाशनी का तापमान कम होने यानि कि उसमें उबाल न रहे और गोले चाशनी में डाल दिये जायं तब वे फट सकते हैं.
निशा: किरन जी, छैना के गोले चाशनी में डालते समय चाशनी हमेशा उबलती रहनी चाहिये, यानी कि गोले धीरे धीरे डाले, और आग तेज रखें, इकठ्ठे गोले डालने से चाशनी का तापमान कम हो जाता है, उबाल खतम हो जाता है, गोले एकदम पकते नहीं, चाशनी में घुलने लगते हैं, फट जाते हैं.
निशा: कावले जी, ये बासुंदी नहीं है, बासुंदी की रेसिपी मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, आप उसे देख सकते हैं. अरारोट स्टार्च होता है तो एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बनाया जाता है.
निशा: दीपिका जी, हां अवश्य मिला सकते हैं.
निशा: प्रशांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; राजकुमार जी, चाशनी को हलवा बनाने में यूज कर सकते हैं.
निशा: अर्चना जी, इस तरह भी आप बना सकते हैं लेकिन इस तरह छैना के गोले इतने अच्छे नहीं रहते.
निशा: श्याम जी, डाल सकते हैं.
निशा: स्मिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: त्रिशना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.