छैना खीर - Chena Kheer Recipe - Channar Payesh Recipe

📅 16 सितंबर 2015 👁 2.8 लाख बार देखी गई 💬 52 कमेंट ★ 3.7 (3408)


छोटे छोटे बंगाली रसगुल्ले को एकदम गाढे केसरिया दूध में मिलाकर बनी हुई परम्परागत बंगाली रेसीपी छैना खीर, इसे किसी भी त्यौहार या शुभ अवसर पर बनाईये.

Read - Chena Kheer Recipe - Channar Payesh Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chhena Kheer Recipe

  • फूल क्रीम दूध - ½ लीटर (छैना बनाने के लिए)
  • फूल क्रीम दूध - 1 लीटर (दूध को गाढा़ करने के लिए)
  • चीनी - 1 कप (225 ग्राम)
  • पाउडर चीनी - ¼ कप  (40-50 ग्राम)
  • नींबू - 1 बड़ा सा
  • केसर - 15-20 धागे
  • छोटी इलायची - 4-5
  • पिस्ते - 7-8

विधि - How to make Channar Payesh Recipe

दो अलग-अलग बर्तन लीजिए, एक में दूध गाढा़ होने के लिए रख दीजिए और दूसरे में छैना बनाने के लिए.

छैना बनाईये  
नीबू का रस निकाल कर उसमें उतना ही पानी मिला लीजिये.
दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, यानि कि 3-4 मिनिट रखने के बाद, थोड़ा-थोड़ा नींबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नींबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल कर निकाल दीजिये ताकि नींबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.

दूध गाढ़ा कीजिये
खीर के लिये दूध में उबाल आने पर गैस धीमी कर दीजिये और गाढा़ होने दीजिए, थोड़ी थोड़ी देर में दूध को चलाते रहिये, ताकि दूध कढ़ाई के तले में न लगे.
इलायची का पाउडर बना लीजिए और पिस्ते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
दूध गाढ़ा होने पर, इलाइची पाउडर, केसर के धागे और पाउडर चीनी डालकर मिला दीजिये.

छैना के गोले बना लीजिये:
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 5-6 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये,  छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. इतने छैना से लगभग 60- 65 के करीब छैना गोले बनकर के तैयार हो जाते हैं.

कुकर में चीनी डालिये, ढाई कप पानी मिलाइये और आग पर चाशनी बनाने के लिये रख दीजिये. चीनी को पानी में अच्छी तरह से घूलने तक और उबाल आने तक पका लीजिए.

चीनी में उबाल आने पर, छैना से बनी गोलियां डाल दीजिए, कुकर को बंद कर दीजिये, और कुकर में एक सीटी आने के बाद, गैस धीमी करके 10 -12 मिनिट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिए. गैस बन्द कर दीजिये
कुकर के प्रैशर समाप्त होने पर कुकर में से छैना को निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए. छैना के ठंडा होने पर इसे गाढे़ दूध में डाल दीजिए और धीमी आंच पर 5-6 मिनिट के लिए पकने दीजिए.
खीर बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए और पिस्ते से सजाईये. छैना खीर को 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिए. ठंडी छैना खीर परोसिये और खाइये.

सुझाव:
छैना के रसगुल्ले बनाने के लिये दूध गाय का सबसे अच्छा होता है, भैंस का ताजा दूध लिया जा सकता है, ताजा दूध न मिलने पर अमूल का फुल क्रीम दूध लिया जा सकता है.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 70 मिनिट

Chena Kheer Recipe - Channar Payesh Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (3408 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (52)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

mahima
Namaste mem..
Main jab bhi chena ke gole banati hun to chasni me daalne ke baad vo bahut jyada hard to jaate hain..plz mem bataiye..aisa kyon hota hai,mere chena gole soft kyon nhi bante ?

निशा: महिमा जी, छैना नरम न बना हो या उसे मसल मसल कर एकदम नरम न किया हो तब एसा हो सकता है, आप इसका वीडियो देखिये और फिर से बनाइये, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.
Dilshad
Hello! Nisha ji,rasgulle ki chashni ka isme usage nhi hoga Kya Ye waste h??
निशा: दिलशाद जी, चाशनी में आटा घोल कर मीठे चीले बना सकते हैं, आटे में गूंथ कर मीठे परांठे बना सकते हैं और आटे में डालकर मीठे यानि कि शकर पारे भी बना सकते हैं, या चाय में डालकर यूज कर लीजिये.
Mithilesh
I make chena kheer a lot and everyone loves it. Instead of making my own chena, I use haldiram or bikaji canned rasgollas. Just squeeze the syrup and cut each rasgolla in 4 pieces before adding to thickened milk. Rest of the recipe is same. Half the work and same great taste.
निशा: मिथलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shalini
Cooker mein padi chashni ka kya karein. Use kaise use karein
निशा: शालिजी, आटे में मिलाकर मीठा चीले या पूये बनाये जा सकते हैं.
meena bhatia
Hello, Nisha ji, meina chenna kheer banai, sabko bahoot pasand aaye, thanku very much, uska taste bilkul bazar jaisa tha.
निशा: मीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sneha
रसमलाई भी तो एसे ही बनती है।
manisha
very nice mem tenks

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
gitanjali pd.
khane wala soda aur baking soda me kya difference hai maim plz bataiye

निशा: दोनों एक ही होते हैं
gitanjali pd.
posta dana ka sabji banane ka step py step bataiye
निशा: गितान्जलि जी, पोस्त दाना यानि कि आप खसखस की सब्जी के लिये कह रही हैं, खसखस को पानी में भिगो कर और पीस कर मसाले के साथ भून कर सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिये यूज किया जाता है.
Susmita Pradhan
Multi paratha me sath kaun si sabji acha lagta hai
निशा: सुसमिता जी, आंवला जूस को सुबह पीना ज्यादा अच्छा होता है, 2-3 टेबल स्पून जूस एक दिन में एक बार लिया जा सकता है.
Reetu
Thanks mam ye me jaroor try karugi

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
mani
Tell me tasty kheer receipe

निशा: मनी जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर खीर की रेसिपी देख सकते हैं. धन्यवाद.
anjali
Chhene ko hm paneer se b bna skte h koi prblm to ni hogi usse chhene khrab to ni hoge

निशा: अंजली जी, आपको इसके लिए ताजा छैना की ही आवश्यकता होती है.
ritu
hello nisha Ji
I made chena kheer first time according ur recipie.. it was awesome.... thnku
निशा: रितु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shalini
Hi mam Bajar se paneer lakar bhi kya him chotte rasgulle bna skte h

निशा: रसगुल्ले छैना सी ही अच्छे बनाए जाते हैं.
laxmi

Hello mam, mam mene chene ka rasgulle banaye but wo chipak gaye hai aur thode se chew ho gaye hai please give me suggestions


निशा: ल़क्ष्मी जी, रसगुल्ले आपस में चिपक गये एसा सीरप कम हो उसकी वजह से हो सकता है, चीयू ज्यादा पकना या दूध का फर्क होता है.
mahi

hello mam


khana soda,baking soda or baking power m kya difference hai? Plz reply mam I need ur help

dixit

Nisha ji     रसमलाई भी तो एसे ही बनती है।


 

Preeti

Nisha ji  Gd Evening mam jis chashni mein yeh ubalenge us chasni ka kya karna hai wo kahan use ho sakti hain