सेब का मुरब्बा - Apple Murabba Recipe - Seb ka Murabba

सेब का मुरब्बा बहुत ही गुणकारी, मिनरल्स और विटामिन से भरपूर और ठंडक देने वाला होता है, पाचन के लिये भी सेब मुरब्बा अच्छा होता है.
Read - Apple Murabba Recipe - Seb ka Murabba Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Apple Murabba Recipe
- सेब - 8 (800 ग्राम)
- चीनी - 5 कप लेबल किये हुये (1 कि.ग्राम)
- नींबू - 2
- इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
विधि - How to make Seb ka Murabba
सेब का मुरब्बा बनाने के लिए, सबसे पहले सेब को अच्छे तरह धोकर ले लीजिए. पीलर की मदद से इन सभी के छिलके उतार लीजिए और डंठल हटा लीजिए, और पानी में डाल कर रख दीजिए ताकि इन पर कालापन न आ पाए.
एक बड़े बरतन में इतना पानी ले लीजिए जिसमें सारे सेब आसानी से डूब जाएं. पानी को गरम होने के लिए गैस पर रख दीजिए और जैसे ही पानी में उबाल आने लगे, सेब डाल दीजिए.
सेब को हल्का सा नरम होने तक पकने दीजिए. लगभग 15 मिनिट तक सेबों को उबाल लेने पर इन्हें चैक कीजिए. सेब हल्के नरम हो गये हों तो गैस बंद कर दीजिए, और सेब को पानी से अलग निकाल लीजिए.
सेब उबालने वाला जो पानी बचा है उसी में चाशनी बना लीजिए. इसके लिए 1 एक दूसरे बरतन में चीनी डाले और उसमें 3 -4 कप पानी डालें. चीनी पानी में घुलने तक पका लीजिए.

चाशनी में चीनी घुलने पर इसमें सेब डाल दीजिए. सेब को चाशनी में डालकर पकाइये, इन्हैं तब तक पकाएं जब तक की चाशनी शहद जैसी गाढी़ न हो जाए. चाशनी गाढी़ होने पर इसे चैक कर लीजिए. किसी प्याले में 1-2 बूंद गिरा कर, थोड़ा ठंडा होने के बाद, उंगली और उंगूठे के बीच चिपका कर देखिये कि 2 तार निकल रहे हैं और यदि 2 तार न भी बन रहें हो लेकिन तार काफी लम्बा हो रहा है, तब चाशनी बनकर तैयार है.
गैस बंद कर दीजिए, सेब को चाशनी में ही रहने दीजिए ताकि सेब के अंदर चाशनी की मिठास अच्छे से समा जाए.
चाशनी में नींबू का रस डाल कर मिक्स कर दीजिए. साथ ही इसमें इलायची पाउडर डाल कर मिक्स कर दीजिए. सेब को 2 दिन के लिये चाशनी में ही डूबे रहने दीजिए और रोजाना 1 दो बार चमचे से चला भी दिजिए, 2 दिन के बाद स्वादिष्ट सेब का मुरब्बा बनकर तैयार है.
मुरब्बा को फ्रिज में रख कर 2 महीनों तक आराम से खाया जा सकता है, और अगर आप इसे और ज्यादा दिनों तक रखना चाहते हैं तो इसमें ऎसिटीक ऎसिड या बेन्जोइक एसिड की 1 छोटी चम्मच चाशनी में डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए.
सुझाव
- सेब अगर पानी में ज्यादा उबाल दिए जाएं तो सेब फट जाएंगे और पानी में ही घुल जाएंगे. इसलिए इन्हें हल्का सा नरम रहने तक उबालें.
- चाशनी न ज्यादा पतली होनी चाहिए न ज्यादा गाढी. 1-2 तार की चाशनी मुरब्बा बनाने के लिए उपयुक्त होती है.
- अगर 2 दिन बाद चाशनी ज्यादा पतली लग रही है, तो आप इसे थोडा़ सा उबाल कर गाढा़ कर सकते हैं और यदि चाशनी ज्यादा गाढी़ लग रही हो तो इसमें 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर इसे पतला कर लीजिए.
- सेब चाशनी में अच्छे से डूबे होने चाहिए इससे ये ज्यादा समय तक अच्छे रहेंगे.
कमेंट (44)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सेब को हल्का सा नरम होने तक पकने दीजिए, मुरब्बा अच्छा मीठा ही होता है, इसमें थोड़ा सा नीबू का रस मिला दीजिये, अच्छा हो जायेगा.
निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji seb ka murabba kya sardiyo me bhi kha sakte hai kya
निशा: शेर सिंह जी, मुरब्बा खाना गर्मियों के मौसम में ही अच्छा होता है.
Kya ham in apple ko sabut ke bajay pieces me kaat kar murabba bana sakte hain.
निशा: आदित्य जी हां एपल को बड़े टुकड़े में काट कर मुरब्बा बनाया जा सकता है.
HELLO, Can we use honey in place of sugar to becoming more healthy?
निशा: Rituja, its is tasty and healthy with sugar, it is made up of sugar.
मैडम ये सेब को काट कर भी बनाया जा सकता है क्या ?
निशा: दिनेश जी, मुरब्बा साबुत सेव का ही बनाया जाता है, लेकिन आप इसे टुकड़े करके बनाना चाहते तब सेब के 4 टुकड़े करके आप इसे बना सकते हैं.
Mam plz give reply to my previous question about apple murabba. i am waiting for your reply as i have to make it for my daughter. plz check my question done on 15-aug-15. Thanks.
After boiling the apples in sugar syrup will it get smashed in sugar syrup because apples are soft and after boiling it in syrup it will get smashed into pieces in the syrup ? Please reply madam. Thanks.
mam kya hum isme namak ya kuchh aur bhi add kar sakte hain. isko thoda sa aur testy banane k lye. jese aapne awla murabba m add kiya tha.
निशा: दिव्य जी, इसमें हमने नीबू का रस और छोटी इलाइची पाउडर यूज किया है, मुरब्बा अच्छा स्वादिष्ट बनता है, आप चाहें तो थोड़ा सा काला नमक डाल सकती हैं.
mam sebmeke bingkakya hoga
hello mam ! Bahot achchi recipe hai mam . sweet si
निशा: जीनत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.