सेब का मुरब्बा - Apple Murabba Recipe - Seb ka Murabba

सेब का मुरब्बा बहुत ही गुणकारी, मिनरल्स और विटामिन से भरपूर और ठंडक देने वाला होता है, पाचन के लिये भी सेब मुरब्बा अच्छा होता है.
Read - Apple Murabba Recipe - Seb ka Murabba Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Apple Murabba Recipe
- सेब - 8 (800 ग्राम)
- चीनी - 5 कप लेबल किये हुये (1 कि.ग्राम)
- नींबू - 2
- इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
विधि - How to make Seb ka Murabba
सेब का मुरब्बा बनाने के लिए, सबसे पहले सेब को अच्छे तरह धोकर ले लीजिए. पीलर की मदद से इन सभी के छिलके उतार लीजिए और डंठल हटा लीजिए, और पानी में डाल कर रख दीजिए ताकि इन पर कालापन न आ पाए.
एक बड़े बरतन में इतना पानी ले लीजिए जिसमें सारे सेब आसानी से डूब जाएं. पानी को गरम होने के लिए गैस पर रख दीजिए और जैसे ही पानी में उबाल आने लगे, सेब डाल दीजिए.
सेब को हल्का सा नरम होने तक पकने दीजिए. लगभग 15 मिनिट तक सेबों को उबाल लेने पर इन्हें चैक कीजिए. सेब हल्के नरम हो गये हों तो गैस बंद कर दीजिए, और सेब को पानी से अलग निकाल लीजिए.
सेब उबालने वाला जो पानी बचा है उसी में चाशनी बना लीजिए. इसके लिए 1 एक दूसरे बरतन में चीनी डाले और उसमें 3 -4 कप पानी डालें. चीनी पानी में घुलने तक पका लीजिए.

चाशनी में चीनी घुलने पर इसमें सेब डाल दीजिए. सेब को चाशनी में डालकर पकाइये, इन्हैं तब तक पकाएं जब तक की चाशनी शहद जैसी गाढी़ न हो जाए. चाशनी गाढी़ होने पर इसे चैक कर लीजिए. किसी प्याले में 1-2 बूंद गिरा कर, थोड़ा ठंडा होने के बाद, उंगली और उंगूठे के बीच चिपका कर देखिये कि 2 तार निकल रहे हैं और यदि 2 तार न भी बन रहें हो लेकिन तार काफी लम्बा हो रहा है, तब चाशनी बनकर तैयार है.
गैस बंद कर दीजिए, सेब को चाशनी में ही रहने दीजिए ताकि सेब के अंदर चाशनी की मिठास अच्छे से समा जाए.
चाशनी में नींबू का रस डाल कर मिक्स कर दीजिए. साथ ही इसमें इलायची पाउडर डाल कर मिक्स कर दीजिए. सेब को 2 दिन के लिये चाशनी में ही डूबे रहने दीजिए और रोजाना 1 दो बार चमचे से चला भी दिजिए, 2 दिन के बाद स्वादिष्ट सेब का मुरब्बा बनकर तैयार है.
मुरब्बा को फ्रिज में रख कर 2 महीनों तक आराम से खाया जा सकता है, और अगर आप इसे और ज्यादा दिनों तक रखना चाहते हैं तो इसमें ऎसिटीक ऎसिड या बेन्जोइक एसिड की 1 छोटी चम्मच चाशनी में डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए.
सुझाव
- सेब अगर पानी में ज्यादा उबाल दिए जाएं तो सेब फट जाएंगे और पानी में ही घुल जाएंगे. इसलिए इन्हें हल्का सा नरम रहने तक उबालें.
- चाशनी न ज्यादा पतली होनी चाहिए न ज्यादा गाढी. 1-2 तार की चाशनी मुरब्बा बनाने के लिए उपयुक्त होती है.
- अगर 2 दिन बाद चाशनी ज्यादा पतली लग रही है, तो आप इसे थोडा़ सा उबाल कर गाढा़ कर सकते हैं और यदि चाशनी ज्यादा गाढी़ लग रही हो तो इसमें 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर इसे पतला कर लीजिए.
- सेब चाशनी में अच्छे से डूबे होने चाहिए इससे ये ज्यादा समय तक अच्छे रहेंगे.
कमेंट (44)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अमित जी, बिलकुल आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर किजिएगा.
निशा: रूची जी, सेव का मुरब्बा छील कर ही अच्छा बनता है.
Is ko khana sa koi problem to nhi hoti ha naa.bp waala marij ko.lady ka liya kya fayada karta ha ya.ples tall me
निशा: नवनीत जी, एपल मुरब्बा ठंडा होता है, बीपी में इसके फायदे के बारे में तो नहीं पता लेकिन अगर आप इसे गर्मी के मौसम रोजाना थोड़ा थोड़ा खायें तो आप ठंडा फील करते रहेंगे.
निशा: अमरजीत जी, बिलकुल आप ये मुरब्बा बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
निशा: अरूण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanx.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिलाल जी, धन्यवाद.
निशा: सुरेन्द्र जी, यह एक प्रकार का प्रिजर्वेटिव है और बेन्जोइक एसिड के नाम से ही डिपार्टमेन्टल स्टोर पर मिल जाएगा.
निशा: धींगरा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: बलजीत जी, उसी पानी से चाशनी बनानी हैं.
मुझे कभी कभार कुक करने का शौक है जिसे आपकी साइट से अच्छे से पूरा कर लेता हूं। आपका शुक्रिया जीजी।
निशा: विक्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कमल जी, मुरब्बा के लिये वही सेव लिये जाते हैं जिन्हैं हम खाते है, एकदम अच्छे फल लेते हैं, लेकिन छोटे एपल लीजिये.
निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
.
Mera apse Ques he ke kya ham is murabbe me seb k chote tukde kat kr chashni me dal sakte he kya..!!
निशा: पूजा जी, डाल सकते हैं.
निशा: धीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, मुरब्बा के पूरी तरह ठंडे हो जाने के बाद इसमें नींबू का रस डालें.
निशा: नवाब जी, मुरब्बा साबुत सेब का ही बनाया जाता है, लेकिन आप इसे टुकड़े करके बनाना चाहते तब सेब के 4 टुकड़े करके आप इसे बना सकते हैं.
Ek baar try zarrur kare ge...
Thank you very much.
निशा: गगन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अशोक जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेश जी, आंवले को भाप में पकायें और काट कर शहद में प्रिजर्व करके रख लीजिये, मुरब्बा बन जायेगा.
निशा: बाबूलाल जी, हैल्दी घर में बना हुआ खाना लें, पालक और ड्राय़फ्रूट नहीं खायें, पानी खूब पीयें, दिन में 2-3 लीटर पानी पीयें. नानवेज बिलकुल नहीं खायें, डा. से सलाह लीजिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
mene aapki btayi hue raspe se bahut kuch sikha ha aur jb me ghar me bnati hu to sabko pasand aati hai thanks mam.
निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन जी, सेब पर कालापन नहीं आना चाहिए. मुरब्बा बनने पर पहले से ज्यादा नरम हो जाता है और अच्छे स्वाद में होता है.
निशा: अनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.