पंजाबी मसाला मठरी - Punjabi Masala Mathri Recipe

देशी मसालों के साथ बनी खस्ता कुरकुरी पंजाबी मसाला मठरी स्वाद में बहुत ही लाजवाब होती हैं. हम इन्हें किसी भी त्यौहार पर भी बना सकते हैं.
Read - Punjabi Masala Mathri Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Punjabi Masala Mathri
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- गेहूं का आटा - ½ कप (75 ग्राम)
- बेसन - ½ कप (50 ग्राम)
- सूजी - ¼ कप (50 ग्राम)
- तेल - ½ कप
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- अजवायन - ½ टेबल स्पून
- साबुत धनिया - 1 छोटी चम्मच
- सौंफ - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - ½ छोटी चम्मच
- लौंग - 4
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- हींग - 1 पिंच
- कसूरी मेथी - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Masala Mathri
साबुत धनिया, सौंफ, काली मिर्च और लौंग को दरदरा पीस लीजिए.
एक बड़े प्याले में मैदा, गेहूं का आटा, बेसन, सूजी, नमक, जीरा, अजवायन, हींग, कसूरी मेथी और दरदरे पिसे मसाले डाल कर सभी चीजों को मिलायें और तेल डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. अब थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.
गूंथे हुए आटे को सैट करने के लिये 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
आटा सैट हो गया है, आटे को थोडा़ मसल लीजिए और गूंथे हुये आटे से बराबर की छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिये, एक लोई उठाइये, हथेली पर रखिये और दूसरे हाथ से दबा कर थोड़ा बढ़ा लीजिये, और प्लेट में रख दीजिये. सारी लोइयों को इसी तरह दबा कर मठरी तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में जितनी भी मठरी आ सकें, डालिये, मीडियम और धीमी गैस पर मठरियों को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये. तली हुई मठरियां निकाल कर प्लेट पर रखिये. बची हुई मठरियां फिर से डालिये और तलिये, सारी मठरियां तल कर इसी तरह तैयार कर लीजिये.
मठरियां ठंडी होने के बाद, एअरटाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 2 महिने तक खाते रहें. मठरी के साथ थोड़ा कोई भी खट्टा अचार परोसिये, बहुत अच्छी लगती है.
सुझाव
- आटा थोडा़ सख्त गूंथना चाहिए और मठरियां तलते समय तेल ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए. धीमी आग पर तली मठरी बहुत ही खस्ता और क्रिस्पी बनती हैं.
- मठरियां हाथ से बढ़ाने के बजाय इन्हैं चकले पर बेलन की सहायता से थोड़ा मोटा बेलकर उसमें फोर्क की सहायता से छेद करके भी बनाया जा सकता है.
- 25-30 मठरियां बनाने के लिये
- समय 70 मिनिट
कमेंट (47)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीलम जी, आप मठरी को बेक भी कर सकती हैं.
निशा: मोहिनी जी, मठरी में अजवायन का स्वाद अच्छा आता है, आपको अजवायन नहीं पसन्द है तब बिना अजवायन के भी मठरी बनाई जा सकती है.
Kya achari mathri bhi yahi hai.
Aur tel ka matlab mustered oil hai?
निशा: किरन जी, अचारी मठरी में आम के अचार का मसाला और मिलाया जाता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत खुशी हुई यह जानकर, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji apki mathri wali recepy mjedar he. Lga hi ni ki ghar ki bnayi hui h. 1 no. He. Thank you very much
निशा: अनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam,ur recipes r 2 gud....lv ur recipes.....mmmmuahhhh.....tnx alot mam....
निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nishaji ,aapka har receipe bahuthi easy and swadist hota hei hamne naan tawa par banaye bahut acha bana,lachha paratha bhi excellent hei .thank u very much.
निशा: त्रुषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam agar besan na dalna chahen to uska kya subsituite hai?
निशा: नलिनी जी, बिना बेसन के मठरी बनाई जा सकती है, ट्राई कीजिये, अच्छी मठरी बनेंगी.
Thanks mam aapki recipe vakai me bahut lajwab h.mere bacho ki fev.h aapki her recipe me bnati hu mere shoher ko bhi aapki her btai hui recipe k khane mast lagte h me apni trf se kbhi k. Kuch nahi bnati PR aapki her recipe bnane ka mja Kuch or hi h thanks mam ur so recipe queen..my queen mam thanksssss,.,'
निशा: हयात जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi mam m teena mjhe apse pizza bnana sikhna h pls
निशा: टीना जी, वेबसाइट पर कई प्रकार के पिज्जा की रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर पिज्जा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Nishaji,I made the punjabi masala mathri.It came out very well and very delicious.Thank you so much for such a tasty recipes.I had made backed handwo also from your recipe and it was awesome.My family loves watever recipes i make from your recipes.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.