पंजाबी मसाला मठरी - Punjabi Masala Mathri Recipe

📅 27 अगस्त 2015 👁 3.6 लाख बार देखी गई 💬 47 कमेंट ★ 3.7 (5029)


देशी मसालों के साथ बनी खस्ता कुरकुरी पंजाबी मसाला मठरी स्वाद में बहुत ही लाजवाब होती हैं. हम इन्हें किसी भी त्यौहार पर भी बना सकते हैं.

Read - Punjabi Masala Mathri Recipe 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Punjabi Masala Mathri

  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • गेहूं का आटा - ½ कप (75 ग्राम)
  • बेसन - ½ कप (50 ग्राम)
  • सूजी - ¼ कप (50 ग्राम)
  • तेल - ½ कप
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • अजवायन - ½ टेबल स्पून
  • साबुत धनिया - 1 छोटी चम्मच
  • सौंफ - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - ½ छोटी चम्मच
  • लौंग - 4
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
  • हींग - 1 पिंच
  • कसूरी मेथी - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Masala Mathri

साबुत धनिया, सौंफ, काली मिर्च और लौंग को दरदरा पीस लीजिए.
एक बड़े प्याले में मैदा, गेहूं का आटा, बेसन, सूजी, नमक, जीरा, अजवायन, हींग, कसूरी मेथी और दरदरे पिसे मसाले डाल कर सभी चीजों को मिलायें और तेल डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. अब थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.

गूंथे हुए आटे को सैट करने के लिये 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
आटा सैट हो गया है, आटे को थोडा़ मसल लीजिए और गूंथे हुये आटे से बराबर की छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिये, एक लोई उठाइये, हथेली पर रखिये और दूसरे हाथ से दबा कर थोड़ा बढ़ा लीजिये, और प्लेट में रख दीजिये. सारी लोइयों को इसी तरह दबा कर मठरी तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में जितनी भी मठरी आ सकें, डालिये, मीडियम और धीमी गैस पर मठरियों को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये. तली हुई मठरियां निकाल कर प्लेट पर रखिये. बची हुई मठरियां फिर से डालिये और तलिये, सारी मठरियां तल कर इसी तरह तैयार कर लीजिये.

मठरियां ठंडी होने के बाद, एअरटाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 2 महिने तक खाते रहें. मठरी के साथ थोड़ा कोई भी खट्टा अचार परोसिये, बहुत अच्छी लगती है.

सुझाव

  • आटा थोडा़ सख्त गूंथना चाहिए और मठरियां तलते समय तेल ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए. धीमी आग पर तली मठरी बहुत ही खस्ता और क्रिस्पी बनती हैं.
  • मठरियां हाथ से बढ़ाने के बजाय इन्हैं चकले पर बेलन की सहायता से थोड़ा मोटा बेलकर उसमें फोर्क की सहायता से छेद करके भी बनाया जा सकता है.
  • 25-30 मठरियां बनाने के लिये
  • समय 70 मिनिट

Punjabi Masala Mathri Recipe - How to make Masala Mathri

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (5029 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (47)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sabiya Khan
Nisha Ji aapki ye recipe Bahut hi achi h Maine aaj apke bataye hue tarike se mathri Banai aur Ye Bahut Hi jyada tasty bani.thank u for this wonderful recipe
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Sabiya Khan
Rekhagupta
Super swad mere femli me sabko bahut psand aaya thanks
NishaMadhulika
रेखा जी, मुझे खुशी है की आपने इसे बनाया और सभी को पसंद आई. बहुत बहुत धन्यवाद.
Anoop
Nisha madhulika जी मैं आपका बहुत बड़ा फेन हूँ और आपकी बताई हर recipe बहुत easy और उससे बहुत ही स्वादिष्ट पकवान बनते हैं,, धन्यवाद
NishaMadhulika
अनूप जी, आपके इस सहयोग और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
niyati arya
hello mam
main apki btai hrr recipe humari faimly me sb psnd krte h....thanks for all recipe
NishaMadhulika
नियति जी, आपके इस प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Punjaboo
Agar mathri beech me se kachi rahe toh kya kre .......????

निशा: तेज आंच पर तलने से मठरी कच्ची रह जाती है इसलिए ध्यान रखें की मठरियां तलते समय तेल ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए. धीमी आग पर तली मठरी बहुत ही खस्ता और क्रिस्पी बनती हैं.
betu gupta
Hi mam
Maine banai ye recipe
Bahut hi texty bani thi or sb ne badi tarif ki is mathari ki.
Thanku so much

निशा: बिट्टू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rajesh CHOUDHARY
Besan mugthaal
Shakti
Nisha ji मठरीयों के लिए ये मिश्रण बहुत ही स्वादिष्ट है और ये मठरी त्यौहार के दिन का रियल स्टार बन गया है बहुत बहुत धन्यवाद और होली की आदरसहित बधाई.

निशा: शक्ति जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद और आपको भी होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.
Anchal verma
Mam can i use chat mashala in punjabi mathri???

निशा: अंचल जी, हां, आप चाट मसाला भी यूज कर सकती हैं.
Raman
Appke harek recipe lajawab hai Aur mera favrate

निशा: रमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mahi
Apki recepie bahut achi rhti hai ap bilkul meri mumma ki trh khna bnati hu

निशा: माही जी, धन्यवाद.
Soniya
Hello Mam : es ko kitne din rakh sakta ha

निशा: सोनिया जी, आप इन्हें एअर टाइट कन्टेनर में 2 माह तक स्टोर कर सकते हैं.
renu saini
it came out very well and very delicious.my husband loves watever recipes i make from your recipes

निशा: रेनू जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Sandhya gupta
Nisha ji
maine aaj mathri banai thi crunchy nahi bani hai khane me swad thik tha

निशा: संध्या जी, आटे में मोयन ठीक डालकर सख्त आटा लगाइए और मठरी को धीमी और मध्यम आंच पर क्रिस्प और गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए, एकदम क्रन्ची मठरी बनेंगी.
ashish
Mujhe mathri ke ooper dalne wala masala k ware main btaiye pls.
निशा: आशिश जी, मठरी के ऊपर चाट मसाला डाला जाता है, मेरे वेबसाइट और चैनल पर इसे बनाने का तरीका दिया है.
anugya
Nisha ji atta m kitna oil dalna h
Plz ek ratio btaye
Mne mathri bnayi wo bhut hard ho gyi
निशा: अनुग्या जी, मैदा में मोयन यानि कि घी या तेल की मात्रा कम होने पर एसा होता है. आटा गूथते समय थोड़ा थोड़ा पानी डालें, और सख्त आटा गूथे, पानी की मात्रा आटे की 1/4 - 1/3 तक लग जाती है.
Seema bhargav
Hello mam kya hum tele ki jagah per ghee dal sakte hain or isse koi problem to nhi hogi

निशा: सीमा जी, उपयोग कर सकते हैं.
Nuri
Apki recipe se sikha hua subhi dishes humne bnai h.....so I very thankful to you for this..... Thanks to you ....

निशा: नूरी जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Masarat bala
I really Lv& enjoy ur recipes wt my family. Thank u

निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
soni
namastey mam.... main apke site se recipe try kari....mathri bohot hi tasty and super khasta baney..... maine isey rakhi par snaks k liye banaya tha....thank you so much aunty.

निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Saee
Mam Maine aapaki bahot sari recipes try Ki hai aur wo very testy bhi bani hai. kya is mathari recipe me maide ke alava pura wheat flour use karnese mathari itani crispy banegi kya. Agar nahi to uske liye kya karna chahiye.. Thank you..
p.sreenivas
Nishaji,I made the punjabi masala mathri.It came out very well and very delicious.Thank you so much for such a tasty recipes.I had made backed handwo also from your recipe and it was awesome.My family loves watever recipes i make from your recipes.very tasty mam

निशा: श्रीनिवास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
soni
thank u nisha mam

निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
soni
nisha mam mene ye mathri bnai apki recipe padke . Mein apko btana chahti hu ke ye mathri khake gr me sb bht khush hue , mere papa to kahin b bahar jate h to kehte h ke mj yahi mathdi bnake do. thank u mam for your amazing recipes.

निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Lata tiwari
Nishagi mathri talne per foolegi to nahi
निशा: लता जी, आटा सख्त लगायें, मठरी बिलकुल नहीं फूलेंगी.
Riya
thankyou nisha ji, but mathri became too hard pls give me solution for this
Dimple
Thank you so much for such a delicious, mouthwatering recipe.
निशा: डिम्पल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rashmi karna
Market ki tarah crunchy nahi hua.q?
निशा: रश्मी जी, आटा यदि सख्त हो और मठरी को धीमी और मीडियम आग पर क्रिस्प और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, मार्केट से भी अच्छी मठरी बनती हैं.
prem singh
Chana msala ki rasepi chahta hu

निशा: प्रेम जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
parvati rao
mam in these mathri is it compulsory to put kasturi methi...mein bna kasturi methi ke try kiya....
निशा: पारवती जी, आप बिना कसूरी मेथी के भी ये मठरी बना सकती हैं.