पंजाबी मसाला मठरी - Punjabi Masala Mathri Recipe

देशी मसालों के साथ बनी खस्ता कुरकुरी पंजाबी मसाला मठरी स्वाद में बहुत ही लाजवाब होती हैं. हम इन्हें किसी भी त्यौहार पर भी बना सकते हैं.
Read - Punjabi Masala Mathri Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Punjabi Masala Mathri
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- गेहूं का आटा - ½ कप (75 ग्राम)
- बेसन - ½ कप (50 ग्राम)
- सूजी - ¼ कप (50 ग्राम)
- तेल - ½ कप
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- अजवायन - ½ टेबल स्पून
- साबुत धनिया - 1 छोटी चम्मच
- सौंफ - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - ½ छोटी चम्मच
- लौंग - 4
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- हींग - 1 पिंच
- कसूरी मेथी - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Masala Mathri
साबुत धनिया, सौंफ, काली मिर्च और लौंग को दरदरा पीस लीजिए.
एक बड़े प्याले में मैदा, गेहूं का आटा, बेसन, सूजी, नमक, जीरा, अजवायन, हींग, कसूरी मेथी और दरदरे पिसे मसाले डाल कर सभी चीजों को मिलायें और तेल डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. अब थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.
गूंथे हुए आटे को सैट करने के लिये 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
आटा सैट हो गया है, आटे को थोडा़ मसल लीजिए और गूंथे हुये आटे से बराबर की छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिये, एक लोई उठाइये, हथेली पर रखिये और दूसरे हाथ से दबा कर थोड़ा बढ़ा लीजिये, और प्लेट में रख दीजिये. सारी लोइयों को इसी तरह दबा कर मठरी तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में जितनी भी मठरी आ सकें, डालिये, मीडियम और धीमी गैस पर मठरियों को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये. तली हुई मठरियां निकाल कर प्लेट पर रखिये. बची हुई मठरियां फिर से डालिये और तलिये, सारी मठरियां तल कर इसी तरह तैयार कर लीजिये.
मठरियां ठंडी होने के बाद, एअरटाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 2 महिने तक खाते रहें. मठरी के साथ थोड़ा कोई भी खट्टा अचार परोसिये, बहुत अच्छी लगती है.
सुझाव
- आटा थोडा़ सख्त गूंथना चाहिए और मठरियां तलते समय तेल ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए. धीमी आग पर तली मठरी बहुत ही खस्ता और क्रिस्पी बनती हैं.
- मठरियां हाथ से बढ़ाने के बजाय इन्हैं चकले पर बेलन की सहायता से थोड़ा मोटा बेलकर उसमें फोर्क की सहायता से छेद करके भी बनाया जा सकता है.
- 25-30 मठरियां बनाने के लिये
- समय 70 मिनिट
कमेंट (47)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
main apki btai hrr recipe humari faimly me sb psnd krte h....thanks for all recipe
निशा: तेज आंच पर तलने से मठरी कच्ची रह जाती है इसलिए ध्यान रखें की मठरियां तलते समय तेल ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए. धीमी आग पर तली मठरी बहुत ही खस्ता और क्रिस्पी बनती हैं.
Maine banai ye recipe
Bahut hi texty bani thi or sb ne badi tarif ki is mathari ki.
Thanku so much
निशा: बिट्टू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शक्ति जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद और आपको भी होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.
निशा: अंचल जी, हां, आप चाट मसाला भी यूज कर सकती हैं.
निशा: रमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माही जी, धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, आप इन्हें एअर टाइट कन्टेनर में 2 माह तक स्टोर कर सकते हैं.
निशा: रेनू जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
maine aaj mathri banai thi crunchy nahi bani hai khane me swad thik tha
निशा: संध्या जी, आटे में मोयन ठीक डालकर सख्त आटा लगाइए और मठरी को धीमी और मध्यम आंच पर क्रिस्प और गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए, एकदम क्रन्ची मठरी बनेंगी.
निशा: आशिश जी, मठरी के ऊपर चाट मसाला डाला जाता है, मेरे वेबसाइट और चैनल पर इसे बनाने का तरीका दिया है.
Plz ek ratio btaye
Mne mathri bnayi wo bhut hard ho gyi
निशा: अनुग्या जी, मैदा में मोयन यानि कि घी या तेल की मात्रा कम होने पर एसा होता है. आटा गूथते समय थोड़ा थोड़ा पानी डालें, और सख्त आटा गूथे, पानी की मात्रा आटे की 1/4 - 1/3 तक लग जाती है.
निशा: सीमा जी, उपयोग कर सकते हैं.
निशा: नूरी जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रीनिवास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लता जी, आटा सख्त लगायें, मठरी बिलकुल नहीं फूलेंगी.
निशा: डिम्पल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मी जी, आटा यदि सख्त हो और मठरी को धीमी और मीडियम आग पर क्रिस्प और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, मार्केट से भी अच्छी मठरी बनती हैं.
निशा: प्रेम जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: पारवती जी, आप बिना कसूरी मेथी के भी ये मठरी बना सकती हैं.