पत्तागोभी कोफ्ता करी - Cabbage Kofta Recipe - Band Gobi ke Kofte

कद्दूकस किये हुये पत्तागोभी में बेसन, देशी कुटे मसाले मिलाकर बनाये कोफ्ते और टमाटर की मसालेदार ग्रेवी से बनी पत्तागोभी कोफ्ता करी के स्वाद को आप बहुत पसंद करेंगे. इसे हम चपाती, चावल ओर परांठे के साथ परोस सकते हैं.
Read - Cabbage Kofta Recipe - Band Gobi ke Kofte Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cabbage Kofta Recipe
कोफ्ते के लिये
- पत्तागोभी - ½ ( 200 ग्राम)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- नमक - ½ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- बेसन - 1/2 कप
- तेल - तलने के लिए
ग्रेवी बनाने के लिए
- टमाटर - 4- 5 (200 -250 ग्राम)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हरी मिर्च - 1
- तेल - 2 -3 टेबल स्पून
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- गरम मसाला - 1/4 चौथाई छोटी चम्मच से कम
विधि - How to make Cabbage Kofta Recipe
पत्तागोभी को कद्दूकस कर लीजिए. इसमें कटी हुई हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, थोडा़ सा हरा धनिया और 4-5 टेबल स्पून बेसन डाल दीजिए. सभी चिजों को अच्छी तरह मिला लीजिए. कोफ्ते बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मिश्रण से थोडा़-थोडा़ मिश्रण निकाल कर गोले बनाकर तैयार कर लीजिए.
अच्छे गरम तेल में कोफ्ते डालें या कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ता आ जाएं, डाल दीजिये. इन्हें पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. दूसरे कोफ्ते कढ़ाई में डालिये और इसी तरह तल कर निकाल लीजिये, सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

ग्रेवी बनाने के लिए
टमाटर को धोइये, हरी मिर्च और अदरक भी धो लीजिये और बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, टमाटर के साथ मिलाकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और कसूरी मेथी डालकर हल्का सा भून लीजिए. टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालिये और धीमी आंच पर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. मसाले से तेल अलग होने लगा हो तो इसमें 2 -3 टेबल बेसन डालकर 2-3 मिनिट और भूनिये.
लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए और मसाले को लगातार चलाते हुए 2 मिनिट के लिए भून लीजिए. मसाले से तेल अलग होने पर, 1 कप पानी डालकर नमक, गरम मसाला डाल दीजिए. ग्रेवी को ढककर 4-5 मिनिट के लिए पकने दीजिए.
ग्रेवी बनकर तैयार है, इसमें थोडा़ सा हरा धनियां डालकर मिला दीजिए. कोफ्ते डाल कर ढक दीजिये.
पत्तागोभी के कोफ्ते की सब्जी बनकर तैयार है. सब्जी को प्याले में निकालिये और हरा धनिया डाल कर सजाइये. गरमा गरम पत्तागोभी कोफ्ते की सब्जी को चपाती, परांठे, नॉन या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- कोफ्ते के लिये ग्रेवी आप अपने पसन्द की बना सकते हें, ग्रेवी में प्याज डालना चाहते हैं, तब 1-2 प्याज बारीक कटी हुई, जीरा भूनने के बाद डालें और हल्का गुलाबी होने तक भूनें, और सब्जी को बिलकुल इसी तरह मसाले डालकर बनायें.
- 4 सदस्यों के लिये
- समय - 40 मिनट
कमेंट (69)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आस्था जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भारती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलू जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
I tried some of the vegetables from your recipe....It was really good...Taste was also very good...Great ...Keep adding the recipe..
Thanks
निशा: टिंकू जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. हमारी पूरी कोशिश रहेगी.
निशा: कालिन्दी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फुल्मानी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चिंकी जी, कद्दूकस करने पर पत्तागोभी हल्का सा जूस छोड़ देती है, उतने से ही कोफ्ते आसानी से बाइन्ड हो जाते है.
निशा: प्रियंका जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फरहा जी, धन्यवाद.
Thank u mam
निशा: किरण जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: मेघना जी, आप अपने स्वादानुसार रैसिपी में बदलाव कर सकती हैं.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, बहुत बहुत धन्यवाद.
recipe
Nisha mam
निशा: ओम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, आप अपनी पसंद के अनुसार बदलाव कर सकती हैं.
Your recipes are really simple and very good love u maam
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हर्षाला जी, कोफ्ते पहले बनाकर रखे जा सकते हैं, और बाद में गरम ग्रेवी में दाल दीजिये.
निशा: फॅराइन जी, आप इस लिंक पर जाकर रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: रीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Bhawann ji, thanks a lot.
Thanku u so much.
निशा: मयूरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mene bahut kuch seekha hai apki site se. specially aap jo ingrediants ki quantity batati hain wo exact hoti hai, that's too help a lot.
Thank u :)
निशा: नीलिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
main roz aapki ek recipe dekhti hu mere ghar me cabbage ko koi v like nahi karta h jab main ne aapki recipe ko apnaya waise to meri ammi khana banati h lekin aj dopahar me main ne is recipe ko banaya kamaal ho gaya mam har bar cabbage mere ghar me dustbin me chala jata lekin aj sabne bahut khusi se khaya thanks a lot
निशा: उज़मा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नाजिश जी, बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: दीपा जी, बेसन का उपयोग बाइन्डिंग और ग्रेवी के लिए किया गया है आप चाहें तो ग्रेवी के लिए काजू, टमाटर,पनीर, मावा, क्रीम या जो आपको पसंद हो उससे ग्रेवी बना सकते हैं.
निशा: माधुरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.