पत्तागोभी कोफ्ता करी - Cabbage Kofta Recipe - Band Gobi ke Kofte

📅 17 जुलाई 2015 👁 3.4 लाख बार देखी गई 💬 69 कमेंट ★ 3.3 (4880)


कद्दूकस किये हुये पत्तागोभी में बेसन, देशी कुटे मसाले मिलाकर बनाये कोफ्ते और टमाटर की मसालेदार ग्रेवी से बनी पत्तागोभी कोफ्ता करी के स्वाद को आप बहुत पसंद करेंगे. इसे हम चपाती, चावल ओर परांठे के साथ परोस सकते हैं.

Read - Cabbage Kofta Recipe - Band Gobi ke Kofte Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cabbage Kofta Recipe

कोफ्ते के लिये

  • पत्तागोभी - ½ ( 200 ग्राम)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • नमक - ½ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • बेसन - 1/2 कप
  • तेल - तलने के लिए

ग्रेवी बनाने के लिए

  • टमाटर - 4- 5 (200 -250 ग्राम)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • हरी मिर्च - 1
  • तेल - 2 -3 टेबल स्पून
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी - 2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
  • गरम मसाला - 1/4 चौथाई छोटी चम्मच से कम

विधि - How to make Cabbage Kofta Recipe

पत्तागोभी को कद्दूकस कर लीजिए. इसमें कटी हुई हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, थोडा़ सा हरा धनिया और 4-5 टेबल स्पून बेसन डाल दीजिए. सभी चिजों को अच्छी तरह मिला लीजिए. कोफ्ते बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मिश्रण से थोडा़-थोडा़ मिश्रण निकाल कर गोले बनाकर तैयार कर लीजिए.

अच्छे गरम तेल में कोफ्ते डालें या कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ता आ जाएं, डाल दीजिये. इन्हें पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. दूसरे कोफ्ते कढ़ाई में डालिये और इसी तरह तल कर निकाल लीजिये, सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.


ग्रेवी बनाने के लिए
टमाटर को धोइये, हरी मिर्च और अदरक भी धो लीजिये और बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, टमाटर के साथ मिलाकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.

कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और कसूरी मेथी डालकर हल्का सा भून लीजिए. टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालिये और धीमी आंच पर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. मसाले से तेल अलग होने लगा हो तो इसमें 2 -3 टेबल बेसन डालकर 2-3 मिनिट और भूनिये.

लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए और मसाले को लगातार चलाते हुए 2 मिनिट के लिए भून लीजिए. मसाले से तेल अलग होने पर, 1 कप पानी डालकर नमक, गरम मसाला डाल दीजिए. ग्रेवी को ढककर 4-5 मिनिट के लिए पकने दीजिए.

ग्रेवी बनकर तैयार है, इसमें थोडा़ सा हरा धनियां डालकर मिला दीजिए. कोफ्ते डाल कर ढक दीजिये.
पत्तागोभी के कोफ्ते की सब्जी बनकर तैयार है. सब्जी को प्याले में निकालिये और हरा धनिया डाल कर सजाइये. गरमा गरम पत्तागोभी कोफ्ते की सब्जी को चपाती, परांठे, नॉन या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:

  • कोफ्ते के लिये ग्रेवी आप अपने पसन्द की बना सकते हें, ग्रेवी में प्याज डालना चाहते हैं, तब 1-2 प्याज बारीक कटी हुई, जीरा भूनने के बाद डालें और हल्का गुलाबी होने तक भूनें, और सब्जी को बिलकुल इसी तरह मसाले डालकर बनायें. 
  • 4 सदस्यों के लिये
  • समय - 40 मिनट

Cabbage Kofta Recipe - Band Gobi ke Kofte

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (4880 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (69)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anupriya Rana

mam kya kofte ko gravy me dalkar gas band karna hai ya aur pakana hai


निशा: अनुप्रिया जी, कोफ्ते ग्रेवी में डालकर 2-3 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, कोफ्ते ग्रेवी एब्जोर्ब करके नरम हो जायेंगे, सब्जी को गरमा गरम सर्व कीजिये.
Madhu...

Mam is recipe me nuts add kar sakte hai...


निशा: मधु जी, आपको पसन्द हैं तो अवश्य कीजिये.
JYOTI

looking so nice i will try


 

nita bhatia

Message...

neelu

i learnt cooking from your website. Thank u.. :)


निशा: नीलू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Megha

Apki recipes bahut acchi hoti hai....

Sejal shah

Nishaji,


Me apki bahut badi fen hu. me aapki site se kafi recepies banati hu. aaj muje aapki ek special help chahie.


Me gujarat se hu. hamare yaha 28 july se 10 yr. tak ki girls ke liye ek vrat shru hota hai. jo 5 din tak chalta hai. vo 5 days girls ko bina NAMAK or MIRCH ka khana khana hota hai.


krupya aap muje bina namak or mirch me kya recepies achhi lagti hai vo batayengi.


aapke reply ka me wait karungi.


निशा: सेजल जी, वेबसाइट और चैनल पर नवरात्र व्रत के लिये अनेक रेसिपी हैं, जिसमें व्रत में खाया जाने वाला सेंदा नमक यूज किया गया है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर या व्रत के लिये रेसिपी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
rupali

mam apne isme kute masale to dale hi nhi

sangita ratan

Mam m ur fan 


Ur all recipes were excellent


Aapkirecipes se meine bohut kuch sikha h thnxx mam


निशा: संगीता जी,बहुत बहुत धन्यवाद.