पत्तागोभी कोफ्ता करी - Cabbage Kofta Recipe - Band Gobi ke Kofte

कद्दूकस किये हुये पत्तागोभी में बेसन, देशी कुटे मसाले मिलाकर बनाये कोफ्ते और टमाटर की मसालेदार ग्रेवी से बनी पत्तागोभी कोफ्ता करी के स्वाद को आप बहुत पसंद करेंगे. इसे हम चपाती, चावल ओर परांठे के साथ परोस सकते हैं.
Read - Cabbage Kofta Recipe - Band Gobi ke Kofte Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cabbage Kofta Recipe
कोफ्ते के लिये
- पत्तागोभी - ½ ( 200 ग्राम)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- नमक - ½ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- बेसन - 1/2 कप
- तेल - तलने के लिए
ग्रेवी बनाने के लिए
- टमाटर - 4- 5 (200 -250 ग्राम)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हरी मिर्च - 1
- तेल - 2 -3 टेबल स्पून
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- गरम मसाला - 1/4 चौथाई छोटी चम्मच से कम
विधि - How to make Cabbage Kofta Recipe
पत्तागोभी को कद्दूकस कर लीजिए. इसमें कटी हुई हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, थोडा़ सा हरा धनिया और 4-5 टेबल स्पून बेसन डाल दीजिए. सभी चिजों को अच्छी तरह मिला लीजिए. कोफ्ते बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मिश्रण से थोडा़-थोडा़ मिश्रण निकाल कर गोले बनाकर तैयार कर लीजिए.
अच्छे गरम तेल में कोफ्ते डालें या कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ता आ जाएं, डाल दीजिये. इन्हें पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. दूसरे कोफ्ते कढ़ाई में डालिये और इसी तरह तल कर निकाल लीजिये, सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

ग्रेवी बनाने के लिए
टमाटर को धोइये, हरी मिर्च और अदरक भी धो लीजिये और बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, टमाटर के साथ मिलाकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और कसूरी मेथी डालकर हल्का सा भून लीजिए. टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालिये और धीमी आंच पर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. मसाले से तेल अलग होने लगा हो तो इसमें 2 -3 टेबल बेसन डालकर 2-3 मिनिट और भूनिये.
लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए और मसाले को लगातार चलाते हुए 2 मिनिट के लिए भून लीजिए. मसाले से तेल अलग होने पर, 1 कप पानी डालकर नमक, गरम मसाला डाल दीजिए. ग्रेवी को ढककर 4-5 मिनिट के लिए पकने दीजिए.
ग्रेवी बनकर तैयार है, इसमें थोडा़ सा हरा धनियां डालकर मिला दीजिए. कोफ्ते डाल कर ढक दीजिये.
पत्तागोभी के कोफ्ते की सब्जी बनकर तैयार है. सब्जी को प्याले में निकालिये और हरा धनिया डाल कर सजाइये. गरमा गरम पत्तागोभी कोफ्ते की सब्जी को चपाती, परांठे, नॉन या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- कोफ्ते के लिये ग्रेवी आप अपने पसन्द की बना सकते हें, ग्रेवी में प्याज डालना चाहते हैं, तब 1-2 प्याज बारीक कटी हुई, जीरा भूनने के बाद डालें और हल्का गुलाबी होने तक भूनें, और सब्जी को बिलकुल इसी तरह मसाले डालकर बनायें.
- 4 सदस्यों के लिये
- समय - 40 मिनट
कमेंट (69)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: देवेन्द्र जी, ये तो बहुत अच्छी बात है आप इसी तरह रैसिपी बनाते रहें और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर बांटे.
निशा: शिला जी, कद्दूकस करने के लिए बाजार से बर्तन मिलता है जिससे आप कद्दूकस कर सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आदिशक्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सैय्यद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी हां अवश्य बना सकती हैं.
निशा: पूजा जी, आप इस तरह कोफ्ते बना सकती हैं.
Mene aapki cabbage kofta kri try kiya mam besn dalne se vo gravy ki trh nhi hokr pura ek sath mix ho gya aap mjhe bta skte h aisa kis vjh se hua jisse me next tym ise thk bna sku
निशा: कंचन जी, बेसन डालने पर मसाले को लगातार चलाते रहना जरूरी होता है जिससे वह चिपके नहीं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
i want to know about this recipy is how much time i have cooked this recipy after add kofta
thanks
निशा: ग्रेवी बन जाने पर कोफ्ते डाल दीजिए और गरमा गरम परोसिये.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू जी. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिया जी, मेरी वेबसाइट पर नान बनाने की रेसिपी दी हुई है आप उसे देख सकते हैं. धन्यवाद.
Thanks madam
निशा: आदित्य जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दोसा के लिये मिश्रण को ज्यादा पतला करना है, मिश्रण को तवे पर भी बहुत पतला फैलाना है और सादा दोसा की ही तरह सेक लेना है.
निशा: मैं जल्द ही ये रेसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: राजवीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
meine ye recipe try kari. bahut acchi bani . sab ko pasnd ayi ghar mein. daily ki sabzi se itni tasty aur easy recipe.
thanku very much.
निशा: आप ऎसे ही खाना बनाते रहें और परिवार के सदस्यों को खुश करें.
Aapki batai hui har resipe itni sandaar our saral hai ki mai our meri wife aapke fan ban gaye hai.
Humein ummud hai aap isi tarah aage bhi hum sab ke liye nai nai resipe lekar aayengi.
निशा: श्रीधर जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
i want to know about the recipe of GUJRATI FAFRA..
निशा: आशा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
kya hum gravy me curds dal sakte h?
निशा: खुशबू जी, चना दाल डाल कर भी ग्रेवी बनाई जा सकती है.
Patta Gobhi ke Kofta banane ke liye, Kya Patta Gobhi ka pani nichodna hai, dough banane se pahle?
Kyunki patta Gobhi mein pahle se kafi pani tha and besan daalne se mixture kafi patla ho gaya tha
निशा: रेनू जी, पत्ता गोभी के ऊपर के पत्ते हटा कर उसे अच्छी तरह धो लीजिये, अब कद्दूकस कीजिये और अगर उसमें ज्यादा पानी लग रहा है तो पानी को निचोड़ दीजिये, और इसी तरह कोफ्ता बनाइये, बहुत अच्छे कोफ्ते बनकर तैयार होंगे.
Thanks mam...humne apki 2-3 receive ki try kari...and it was perfect. ..
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hello mam aap ko bahut like karti hu mai aap ki batayi recipi banaya bahut accha bana thanks i love u
निशा: अंशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha Ji. You r fantastic your all recipes r very nice I prepared rasgulla .every one praised that.R asgullas r very spongy. I m thankful to u
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki recepi bahut badhiya hoti he
Thank u so much
Nishaji
All ur receipes are superb and most importantly all the ingredients you use are easily available and taste like mother food. I tried ur palak paneer receipe and everyone liked it at my home. Thanks a lot
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.