मक्की की रोटी (Makki Ki Roti Recipe)

Makki Ki Roti Recipe

सर्दी का मौसम है, शाम के खाने में यदि मक्के की रोटी (Makke Ki Roti) और सरसों का साग हो, तो खाने की बात ही कुछ और है. मक्की की रोटी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आइये आज हम मक्की की रोटी बनाते हैं.

Read - Makki Ki Roti Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makki Ki Roti Recipe

  • मक्की का आटा -- 400 ग्राम
  • नमक -- स्वादानुसार(यदि आप चाहें)
  • गरम पानी
  • मक्खन

विधि - How to make Makki Ki Roti Recipe

मक्की का आटा एक बर्तन में निकाल लें. बिलकुल रोटी बनाने से पहले, आटे में नमक डालें और गरम पानी की सहायता से आटे को गूथ लें, आटे को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

गैस पर तवा रख कर गरम कीजिये. आटे से थोड़ा सा आटा लेकर हथेली की सहायता से अच्छी तरह मसल मसल मसल कर मुलायम कीजिये, जब आटा मुलायम हो जाय तब उसमें से थोड़ा सा आटा उठा कर लोई बनाइये. लोई को हथेली से दबा कर बड़ा करक लीजिये.

अब हथेलियों पर थोड़ा सा पानी लगा कर लोई को दोनों हाथों की उंगलियों की सहायता से चक लोई बना लीजिये, अब इस चक लोई को दोनों हाथो की हथेलियों से दबा दबा कर 5-6 इंच के व्यास में रोटी बड़ा लीजिये.

इस रोटी को गरम तबे पर डालिये, और निचली तरफ से सिकने पर पलटे की सहायता से पलट दीजिये. जब रोटी दूसरी ओर अच्छी तरह सिक जाय, तब पलटे की सहायता से उठा कर गैस पर धीमी आग पर घुमा घुमा कर दोनों ओर ब्राउन चित्ती होने तक सेकिये.

गरमा गरम रोटी पर मक्खन या घी लगायें. मक्की की रोटी के साथ सरसों का साग का अलग ही स्वाद है. मक्की की रोटी को आप सरसों का साग या अपनी किसी भी मन पसन्द सब्जी से भी खा सकते हैं. मक्की की रोटी का स्वाद और अधिक बढ़ाने के लिये गुड़ और मक्खन भी रोटी के साथ खायें.

Makki Ki Roti Recipe Video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 07 November, 2019 08:59:57 AM Chanchal

    This is not a idea because my mom trying it but it can not get into shape

  2. 28 January, 2019 07:13:55 AM arunkumar

    makai nachni aur bajari chawal ka aata kaise banaye

    • 29 January, 2019 06:05:21 AM NishaMadhulika

      arunkumar जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं इसे बनाने की कोशिश करुंगी.

  3. 02 December, 2018 12:08:50 AM pooja bamney

    Mam makke ki roti ko bel kar nahi bna skte kya mujhse hath se nahi banti puri fat jati hai

    • 03 December, 2018 04:30:40 AM NishaMadhulika

      pooja bamney जी,, मक्के के आटे में ग्लूटोन नहीं होता है, इसलिये रोटिंयां टूटती है, इन्हें सावधानी से बनाना होता है. आप मक्के की रोटी पोलीथिन पर रख कर और दूसरी पोलीथिन उस पर रख कर बेल कर इसे बना सकते हैं.

  4. 25 November, 2018 03:29:59 AM Mahesh Kumar

    Good

    • 26 November, 2018 12:13:49 AM NishaMadhulika

      बहुत बहुत धन्यवाद Mahesh Kumar

  5. 27 November, 2017 12:36:34 AM Darakhshan

    Makke k aate k sath gehu ka aata mila kar roti bana skte h?? Agar test k liye methi daal loo to???
    निशा: आप अपने स्वादानुसार इसमें बदलाव कर सकते हैं.

  6. 07 November, 2017 07:48:55 AM simran

    thank u mam mujhe apki sabhi recipe bahut pasand aati our agar mujhe kbhi koi recipe dekhni hoti h to me sirf apki hi recipe dekhti hu our aap ki tarha hi banati hu thank u very much mam .
    निशा: सिमरन जी, मेरी रेसिपी बनाने और पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.

  7. 24 January, 2017 07:43:51 AM Neetu

    Nishaji jabse apki recipes banani shuru kari hain ghar me sabko bahut pasand a rahi hai thanks hamare liye mushkil dishes ko asan banane ke liye
    निशा: नीतू जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.