काजू कोरमा - Kaju korma recipe - Korma with Cashew Nuts Recipe

काजू कोरमा रिच ग्रेवी वाली बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है. इसे किसी त्योहार पर किसी खास अवसर पर या पार्टी के लिये बनाया जा सकता है, या फिर कुछ खास खाने का मन हो तब काजू कोरमा बना कर खाया जा सकता है.
Read - Kaju korma recipe - Korma with Cashew Nuts Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaju korma recipe
- काजू - 50 ग्राम
- ग्रेवी के लिये:
- टमाटर - 4 (250 ग्राम)
- अदरक - 1 इंच
- हरी मिर्च - 1
- काजू - 10-12 मसाले में डालकर पीसने के लिये
- क्रीम - 100 ग्राम
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - ¼ छोटी चम्मच
- साबुत गरम मसाला - बडी़ इलायची -1,लौंग - 2, काली मिर्च- 6-7, दालचीनी- 2-3
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च - ¼ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Korma with Cashew Nuts Recipe
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू को पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
पैन गैस पर रखकर गरम कीजिये, पैन में तेल डालिये, तेल के हल्का गरम होने पर, काजू डालकर, लगातार चलाते हुये, हल्का सा कलर चेन्ज होने तक, भून लीजिए.
तेल में जीरा डालकर भूनें, जीरा भूनने के बाद हींग, हल्दी पाउडर, साबुत गरम मसाले, बड़ी इलाइची को छीलकर, उसके बीज डालकर हल्का सा भूनें, अब टमाटर, काजू, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डाल कर मसाले को चमचे से चलाते हुए तब तक भूनें जब तक मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने,
लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए.

भूने मसाले में गरम मसाला और क्रीम डाल दीजिए. ग्रेवी में आधा कप पानी डाल दीजिये. ग्रेवी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, पानी मिला दीजिये और चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि ग्रेवी में फिर से उबाल न आ जाए. अब इसमें थोडा़ सा हरा धनिया डाल दीजिए. ग्रेवी में उबाल
आने पर नमक डाल दीजिए और भूने हुए काजू भी डाल दीजिए और ढककर के बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिए, ताकि काजू के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें.
सब्जी बनकर तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये. सब्जी को प्याले में निकालिये. हरा धनिया ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम काजू कोरमा को चपाती, परांठे, नॉन या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: यदि आप प्याज वाली ग्रेवी बनाना चाहते हैं तब एक प्याज बारीक काट कर, या पीस कर, जीरा भूनने के बाद डालकर भूनें, और बिलकुल इसी तरह सारे मसाले डालकर सब्जी बनालें.
ग्रेवी को आप अपनी पसंद के अनुसार खरबूजे के बीज, खसखस, मावा, पनीर, नारियल, जिससे चाहें बना सकते हैं.
यदि आप ज्यादा स्पाइसी सब्जी खाना चाहते हैं तब आप थोड़ी अधिक मिर्च डाल सकते हैं.
- 4-5 सदस्यों के लिए
- समय - 25 मिनिट
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सनत जी, नमस्कार जी.
निशा: इंदु जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
Mam aap mje navratan korma in white gravy ki recipe dijiye na mam,,,
Thank you mam....
निशा: दिव्या जी, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: तनु जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: प्रज्ञा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निर्मल जी, आप रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.
I had seen one of "Kaju masala" recipe. It was with kaju and (tomato paste with cashew,ginger chili) and fried kaju with kasoori methi. It has now been removed. Kindly share that recipe as I tried it twice and everyone like it. The recipe is not available anywhere on the net.
regards,
Rekha
निशा: रेखा जी, ये काजू कोरमा रेसिपी है जिस पर आप कमेन्ट लिख रही है, प्लीज आप इसे बनाये बहुत ही स्वादिष्ट बनती है.
निशा: सिद्धू जी, क्रीम डेयरी पर मिल जाती है आप क्रीम कहकर ही इसे ले सकते हैं और अमूल की पैक क्रीम भी ले सकते हैं.
निशा: सिद्धू जी, क्रीम दूध से बनती है और ये डेयरी पर आसानी से मिल जाती है.
निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhe Aapki sabhi receipe Aachi lagati hai.
Mujhe simple Aur Testy chiken Biryani ki receipe dijiye please.
निशा: कल्पना जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
kya kaaju ke koraame me ready made masala nahi dal sakate...?
agar daal sakate h to kaun same ready made Marsala daale plz..btaiye
निशा: निधि जी, जब आप जीरा हींग डाल लें तब इसमें मसाला डाल कर भून लीजिए.
Kya kaju kurma main oil ki jagah ghee ka use kar sakte hain???
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Happy Diwali Madam,
kal Diwali party keliye maine kaju korma banaya. Aapne recipe bahut hi simple di hai. Korma bahut hi acha bana, sabko khub pasand aya.
Aapko thanks
निशा: ऎश्वर्या जी, आपको भी दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं. बहुत बहुत धन्यवाद.
hello nisha g
gravy me cream ki jagah malai use kr skte h ky?
निशा: दीपिका जी, अवश्य कर सकते हैं.
Please give me chilli paner resepi
निशा: हरीश जी, चिल्ली पनीर रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन चिल्ली पनीर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
This is a tasty recipe. Thank u for this recipe.
निशा: सुमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nice
kya mai kaju korma ma khoya use kar sakta hu?kab aur kaisa
निशा: चंद्रा जी, ग्रेवी में खोया यूज किया जा सकता है, मसाले के साथ खोया भूनें और ग्रेवी बनायें.
आप की गेवी वाली वेबसाइट का नाम बता दीजिए please
bahut hi lajavab vidhi aapne batai he aapko bahut bahut Dhanywad
Hi mam
Cream ke bina bhi bana sakte hai kya kaju korma
निशा:मोनिका जी हां इसे आप बिना क्रीम के भी बना सकते हैं.
nishaji.hi.
kaju korma sabji bahot famous ho gayi hai.receipe yad ho gayi.i added little honey in gravy.is it correct?
निशा: नन्दिनी जी, जी हां आप शहद या एक चम्मच शुगर डाल सकते हैं, ग्रेवी में अच्छा स्वाद आता है.
nishaji dry fry onion kese banate he.....
sev-mawa sabji ki recipe dijiye please.
निशा: शेलेन्द्रा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
made kaju korma sabji.too good n ekdum hotel receipe jaise bani.thanks nishaji