काजू कोरमा - Kaju korma recipe - Korma with Cashew Nuts Recipe

काजू कोरमा रिच ग्रेवी वाली बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है. इसे किसी त्योहार पर किसी खास अवसर पर या पार्टी के लिये बनाया जा सकता है, या फिर कुछ खास खाने का मन हो तब काजू कोरमा बना कर खाया जा सकता है.
Read - Kaju korma recipe - Korma with Cashew Nuts Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaju korma recipe
- काजू - 50 ग्राम
- ग्रेवी के लिये:
- टमाटर - 4 (250 ग्राम)
- अदरक - 1 इंच
- हरी मिर्च - 1
- काजू - 10-12 मसाले में डालकर पीसने के लिये
- क्रीम - 100 ग्राम
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - ¼ छोटी चम्मच
- साबुत गरम मसाला - बडी़ इलायची -1,लौंग - 2, काली मिर्च- 6-7, दालचीनी- 2-3
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च - ¼ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Korma with Cashew Nuts Recipe
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू को पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
पैन गैस पर रखकर गरम कीजिये, पैन में तेल डालिये, तेल के हल्का गरम होने पर, काजू डालकर, लगातार चलाते हुये, हल्का सा कलर चेन्ज होने तक, भून लीजिए.
तेल में जीरा डालकर भूनें, जीरा भूनने के बाद हींग, हल्दी पाउडर, साबुत गरम मसाले, बड़ी इलाइची को छीलकर, उसके बीज डालकर हल्का सा भूनें, अब टमाटर, काजू, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डाल कर मसाले को चमचे से चलाते हुए तब तक भूनें जब तक मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने,
लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए.

भूने मसाले में गरम मसाला और क्रीम डाल दीजिए. ग्रेवी में आधा कप पानी डाल दीजिये. ग्रेवी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, पानी मिला दीजिये और चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि ग्रेवी में फिर से उबाल न आ जाए. अब इसमें थोडा़ सा हरा धनिया डाल दीजिए. ग्रेवी में उबाल
आने पर नमक डाल दीजिए और भूने हुए काजू भी डाल दीजिए और ढककर के बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिए, ताकि काजू के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें.
सब्जी बनकर तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये. सब्जी को प्याले में निकालिये. हरा धनिया ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम काजू कोरमा को चपाती, परांठे, नॉन या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: यदि आप प्याज वाली ग्रेवी बनाना चाहते हैं तब एक प्याज बारीक काट कर, या पीस कर, जीरा भूनने के बाद डालकर भूनें, और बिलकुल इसी तरह सारे मसाले डालकर सब्जी बनालें.
ग्रेवी को आप अपनी पसंद के अनुसार खरबूजे के बीज, खसखस, मावा, पनीर, नारियल, जिससे चाहें बना सकते हैं.
यदि आप ज्यादा स्पाइसी सब्जी खाना चाहते हैं तब आप थोड़ी अधिक मिर्च डाल सकते हैं.
- 4-5 सदस्यों के लिए
- समय - 25 मिनिट
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Paneer ki grevy kse bnaenge.....