फ्राइड इडली - Idli Finger Fries Recipe - Crispy Idli Fried Recipe

इडली को काट कर, फ्राई करके, चाट मसाला डालकर बनी कुरकुरी फ्राइड इडली को हल्के स्नेक्स के रूप में या स्टार्टर के रूप में परोसा जा सकता है. कभी भी इडली बची रह जांय तो इसके इडली फिंगर फ्राय बना कर परोसिये सभी को पसंद आयेंगे.
Read - Idli Finger Fries Recipe - Crispy Idli Fried Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fried idli Recipe
- इडली - 6-7
- चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
- तेल - इडली तलने के लिए
विधि - How to make Fried idli Recipe
एक इडली को लम्बाई में चार टुकडों में काट कर तैयार कर लीजिए, इसी तरह बाकी की इडली को भी काट कर तैयार कर लीजिए.
कढा़ई में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दीजिए. तेल के अच्छा गरम होने पर इसमें इडली डाल दीजिए(जितनी इडली एक बार में कढा़ई में आ जाएं) उतनी डाल कर तल लीजिए.

इडली को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. इडली के गोल्डन ब्राउन होने पर इसे निकाल कर नेपकिन पेपर बिछी प्लेट में रख लीजिए. बाकी इडली को भी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिए.
तले हुए इडली के टुकड़ों पर चाट मसाला डालकर छिड़क दीजिए, क्रिस्पी फ्राइड इडली बनकर तैयार है, आप इसे चाय, कॉफी, चटनी या सॉस किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: इडली तलते समय ध्यान रखें कि तेल के अच्छा गरम होने पर ही इडली तलने के लिये तेल में डालें. अगर तेल कम गर्म होगा तो इडली में तेल अधिक भर सकता है.
2-4 सदस्यों के लिये
समय - 15 मिनट
कमेंट (6)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: किरन जी, इडली को पतला पतला काट कर डिप फ्राई करके स्नेक्स तैयार करना और इडली को काट कर थोड़ा सा तेल डालकर मसाले डालकर फ्राई करना, मसाले भी आप अपनी पसन्द से डाल सकते हैं, इस तरह इडली को अलग अलग तरह से बना सकते हैं.
निशा: प्रताप जी, आप यह रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करें.
निशा: तरुन जी, आटा गूथ कर अगर ज्यादा समय यानि कि ओवर नाइट रखा जाय तब इतनी गरमी में वह खट्टा हो सकता है. आटा लगाकर 2-3 घंटा रखा जाता है, आप इसके लिये वीडियो देख सकते हैं, आप अवश्य ही अच्छे पाव बना सकेंगे.
निशा: राहुल जी, आप रैसिपी में दी हुई सभी चीजों का उपयोग करें.
Auty hum ghar pe bhture bnate hai per ache ni bnte pls respie btaie . kya dale meede main kitna time gundh k rakhe.. And aunty g jo edli snaks respie hai es main idli suji ki bnae ya rice ke pla tel
निशा: नेहा जी, वेबसाइट और चैनल पर भटूरे की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर भटूरे लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, प्लीज रेसिपी देखिये, आप बड़ी आसानी से अच्छे भटूरे बना लेंगी.
Nice recipe. Thanks nisha ji.
Nisha ji green apple mojito kaise banta h .plsssss recipe upload kijiye.
निशा: रचना जी मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.