नींबू-गुड़ वाला मीठा अचार - Sweet Lemon Pickle With Jaggery Recipes - Gur Nimbu ka Mitha Achar Recipe

नींबू का अचार कई तरह से बनाया जाता है. आज हम नींबू का गुड़ वाला खट्टा मीठा अचार बना रहे हैं. नींबू के पारम्परिक अचार की तरह इस अचार की शैल्फ लाइफ भी अधिक है.
Read - Sweet Lemon Pickle With Jaggery Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gur Nimbu ka Mitha Achar Recipe
- नींबू - 12 (500 ग्राम), कागजी वैरायटी
- नमक - 3 टेबल स्पून (60 ग्राम)
- गुड़ - 600 ग्राम
- लाल मिर्च - ½ छोटी चम्मच
- इलायची - 5
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 2 छोटी चम्मच
- अदरक पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Sweet Lemon Pickle With Jaggery
नींबू के अचार बनाने के लिये, बाजार से अच्छे किस्म के पतले छिलके वाले, बिना धब्बों वाले नीबू ले आइये.
नींबू को साफ पानी से धोकर सुखा लीजिए.
एक नींबू को 8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये, उनके अन्दर के सारे बीज चाकू की सहायता से निकाल दीजिये.
कन्टेनर में नींबू के टुकड़ों को भर दीजिए और नमक मिला दीजिये, कन्टेनर के ढक्कन को बन्द करके 15-20 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, 2-3 दिन में एक बार कन्टेनर को हिला कर नींबू को ऊपर नीचे कर दीजिये. नींबू का छिलका नरम हो जायेगा.
15 दिनों के बाद नींबू नरम हो जाने पर गुड़ की चाशनी तैयार कर लीजिए. इसके लिए पैन में गुड़ और ½ कप पानी डालकर गैस पर गरम होने के लिए रख दीजिए.
इलायची को छीलकर कूट कर पाउडर बना लीजिए.
गुड़ की चाशनी बनने पर इसमें नींबू, अदरक पाउडर, काला नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और इलायची पाउडर, डालकर सभी मसालों को अच्छे से मिक्स कीजिए. नींबू को चाशनी में तब तक पकाएं जब तक की चाशनी अच्छे से गाढी़ न हो जाए.

चाशनी गाढी़ होने पर गैस बंद कर दीजिए अचार बनकर तैयार है, अचार को ठंडा होने दीजिए इसके बाद इसे प्याले में निकाल लीजिए. नींबू-गुड़ का अचार बनकर तैयार है. इसके पूरी तरह से ठंडा हो जाने पर इसे कंटेनर
में भर कर रख दीजिए और जब भी आपका मन करे अचार निकाल कर खाएं. नीबू का गुड़ वाला अचार 2 साल से भी अधिक रख कर खाया जा सकता है.
सुझाव:
कन्टेनर जिसमें अचार भर कर रखेंगे उसे उबलते पानी से धो लीजिये, और धूप में सुखा लीजिए. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
अचार जब भी खाने के लिये निकालें, हमेशा साफ और सूखी चम्मच का प्रयोग कीजिये.
With Jaggery Recipes - Gur Nimbu ka Mitha Achar Recipe
कमेंट (73)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thank you for this lovely recepie.
Regards
Malti Sethi
निशा: माल्ती जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
2 क्या इस में मेथी दाना और अजवायन भी डाली जा सकती है?
Plz मेम बताये
निशा: वीरेन्द्र जी, अदरक पाउडर सौंठ पाउडर ही है. आप रेसिपी में अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
थोड़ा स्पस्ट बताबे
निशा: वीरेन्द्र जी, गरम मसाला में तेजपत्ता, काली मिर्च, लोंग, बड़ी इलाइची, जावित्री, जायफल इत्यादि मसालों को प्रयोग में लाया जाता है. इसे बनाने का तरीका वेबसाइट और चैनल पर देखा जा है.
निशा: दीपाली जी, आप सादे नमक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. लेकिन काले नमक से स्वाद ज्यादा अच्छा आता है.
निशा: शीतल जी, हां आप गुड़ की जगह चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: कौसर जी, अचार इसी तरह से बनाया जाता है, कढ़वा नही होगा.
निशा: निधि जी, नींबू को काटकर उनके बीज निकालना है, और अचार बनाना है.
निशा: अमृ्ता जी, आप इसे कमरे में रखकर भी बना सकती हैं.
निशा: भारती जी, बडी़ इलायची का उपयोग किया है.
निशा: आशा जी, बड़े लैमन लिये जा सकते हैं.
Pls batao yeh ilaichi choti hai yan badi ilaichi?????
Waiting for ur kind response early.
Regards
Monika
निशा: मोनिका जी, बडी़ इलायची का उपयोग किया है.
Please teach us some recipes made by using dahlia.
Also lauki ki. sabji
Regards,
Swetha
निशा: श्वेता जी, आप मेरी वेबसाइट पर जाकर इनसे बनी रैसिपी देख सकती हैं सर्च पर जाकर देखें.
निशा: भावना जी, कई बार छिलकों की वजह से ऎसा हो जाता है.
Tusi great ho g
Ajwain to maine dal li thi kyunki jab apko msg kia tab main ise bana rahi this
Par mam really achaar come out awesome
I have no words
Jisne bhi khaya wo bus recepie puchta hai. Aur tarif karte nahi thakta
Mujhe to khud bahut pas and aya
Thank you so so so much
Regards
Your Student Monika
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, अजवायन डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: पूनम जी, अचार कड़वा नहीं होना चाहिए.
निशा: प्रीती जी, अधिक गलाने से ऎसा हो सकता है.
निशा: नरेन्द्र जी, नीबू के अचार में सिरका मिलाने की आवश्यकता नहीं होती.
निशा: अलका जी, आप इसमें गुड़ की मात्रा थोडी़ से बढा़ दीजिए.
निशा: नेहा जी, ये नीबू को धूप में रखकर या रूम के अन्दर रख कर ही बनाया जाता है. नीबू को उबाल कर बनने वाला अचार भी वेबसाइट पर उपलब्ध है, इन्सटेन्ट अचार लिखकर सर्च कर सकते हैं.
Hllo mam..nice recepie of yours....mam nimbu gudd ka aachar bnate waqt m gettak nikalna bhul gyi thi...jisse usme kuch kdwahat h....ab kuch ho skta h kya.....thanks.
निशा: सोहनी जी, क्या आप नीबू के बीज के लिये कह रहे हैं, आप परेशान न हों थोड़े समय बाद ये कड़वाहट दूर हो जायेगी.
kya ise thik kiya ja sakta hai aur ye khane layak ho jaye
निशा: अर्चना जी, थोड़ा सा नीबू का रस और मिला दीजिये, ये थोड़े सोफ्ट हो जायेंगे.
nishaji chashni ke sath nimbu pakane par nimbu ka chilka hard kyu ho gaya
निशा: अर्चना जी.नीबू थोड़ी अधिक देर तक चाशनी में पकते रहें और चाशनी ज्यादा गाढ़ी हो जाय तब नीबू सख्त हो जाते हैं.
Chashni kya 1tar ki banani hai
निशा: सुमन जी
how to make gudh ki chashni ?
निशा: सविता जी इस अचार के लिये हमने पहले गुड़ की चाशनी ही बनाई है.