नींबू-गुड़ वाला मीठा अचार - Sweet Lemon Pickle With Jaggery Recipes - Gur Nimbu ka Mitha Achar Recipe

नींबू का अचार कई तरह से बनाया जाता है. आज हम नींबू का गुड़ वाला खट्टा मीठा अचार बना रहे हैं. नींबू के पारम्परिक अचार की तरह इस अचार की शैल्फ लाइफ भी अधिक है.
Read - Sweet Lemon Pickle With Jaggery Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gur Nimbu ka Mitha Achar Recipe
- नींबू - 12 (500 ग्राम), कागजी वैरायटी
- नमक - 3 टेबल स्पून (60 ग्राम)
- गुड़ - 600 ग्राम
- लाल मिर्च - ½ छोटी चम्मच
- इलायची - 5
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 2 छोटी चम्मच
- अदरक पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Sweet Lemon Pickle With Jaggery
नींबू के अचार बनाने के लिये, बाजार से अच्छे किस्म के पतले छिलके वाले, बिना धब्बों वाले नीबू ले आइये.
नींबू को साफ पानी से धोकर सुखा लीजिए.
एक नींबू को 8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये, उनके अन्दर के सारे बीज चाकू की सहायता से निकाल दीजिये.
कन्टेनर में नींबू के टुकड़ों को भर दीजिए और नमक मिला दीजिये, कन्टेनर के ढक्कन को बन्द करके 15-20 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, 2-3 दिन में एक बार कन्टेनर को हिला कर नींबू को ऊपर नीचे कर दीजिये. नींबू का छिलका नरम हो जायेगा.
15 दिनों के बाद नींबू नरम हो जाने पर गुड़ की चाशनी तैयार कर लीजिए. इसके लिए पैन में गुड़ और ½ कप पानी डालकर गैस पर गरम होने के लिए रख दीजिए.
इलायची को छीलकर कूट कर पाउडर बना लीजिए.
गुड़ की चाशनी बनने पर इसमें नींबू, अदरक पाउडर, काला नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और इलायची पाउडर, डालकर सभी मसालों को अच्छे से मिक्स कीजिए. नींबू को चाशनी में तब तक पकाएं जब तक की चाशनी अच्छे से गाढी़ न हो जाए.

चाशनी गाढी़ होने पर गैस बंद कर दीजिए अचार बनकर तैयार है, अचार को ठंडा होने दीजिए इसके बाद इसे प्याले में निकाल लीजिए. नींबू-गुड़ का अचार बनकर तैयार है. इसके पूरी तरह से ठंडा हो जाने पर इसे कंटेनर
में भर कर रख दीजिए और जब भी आपका मन करे अचार निकाल कर खाएं. नीबू का गुड़ वाला अचार 2 साल से भी अधिक रख कर खाया जा सकता है.
सुझाव:
कन्टेनर जिसमें अचार भर कर रखेंगे उसे उबलते पानी से धो लीजिये, और धूप में सुखा लीजिए. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
अचार जब भी खाने के लिये निकालें, हमेशा साफ और सूखी चम्मच का प्रयोग कीजिये.
With Jaggery Recipes - Gur Nimbu ka Mitha Achar Recipe
कमेंट (73)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
And tell me the quantity of salt and kala namak
निशा: रचना जी हमने इस अचार को बनाने में 500 ग्राम नीबू का यूज किया है 2 किग्रा नीबू से अचार बनाने के लिये सारी चीजें इससे 4 गुनी करनी होंगी.
निशा: Rberry jI, इतने अचार में 2 छोटे चम्मच अजवायन हाथ से क्रश करके मसाले के साथ ही डाले जा सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
मैंने आपके द्वारा बताए तरीके से नींबू का आचार बनाया परंतु खाने में थोड़ा कड़वा लग रहा है इसको कैसे ठीक करू कुछ सुझाव दीजिए प्लीज.
निशा: निशा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: अपूर्बा जी, गुड़ को बारीक करके एसे भी अचार में मिलाया जा सकता है, अचार को 3-4 दिन धूप में रख दें और ऊपर नीचे करते रहें, गुड़ मेल्ट होकर अचार को मीठा बना देता है.
निशा: मुकेश जी, पेस्ट भी डाल सकते हैं.
निशा: विजय जी, नीबू को नमक के साथ पहले ही रखकर उसका छिलका नरम कर लेते हैं, लेकिन कोई बात नहीं अब इसे इसी तरह खायें और ये बहूत लम्बे समय तक खाया जा सकता है तो धीरे धीरे थोड़ा नरम हो जाता है.
निशा: शिवम जी हां नीबू का अचार आप फूड ग्रेड प्लास्टिक डिब्बे में रख सकते हैं.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, आप इसमें थोड़ा सा नीबू का रस और गूड़ और थोड़ा सा काला नमक मिला दीजिये, अचार थोड़े दिन में सही हो जायेगा. अचार में कढ़वापन नीबू की वैरायटी के कारण होता है, अगली बार अचार के लिये नीबू पतले छिलके बाले पीले लाइयेगा, इनमें कढ़वापन नहीं होता है.
निशा: वैशाली जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam galgal ka achaar kese daalte hai
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद, गलगल का अचार भी बिलकुल इसी तरह बनाया जा सकता है.
निशा: निधि जी, हां थोड़ी और गुड़ की चाशनी बनाकर डाल सकते हैं.
mam jo nimbu ka ras hota hai wo b sath mein chaashni mein daalna hai ya nahi
निशा: मोनिका जी, वह चाशनी में ही डालना है.
निशा: बेनामी जी, हां, आप प्लास्टिक कन्टेनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: श्याम जी, शायद नींबू कढ़वे होंगे. कुछ किस्म के नींबू में कढ़वाहट होती है़. हमेशा पतले छिलके वाले बिना धब्बे के पीले कलर के नींबू का अचार डालना चाहिए.