नमकपारे - Namak Pare Recipe | Namkpara Recipe

बाजार से लाया हुआ तरह तरह का नमकीन तो आप सभी खाते ही हैं, लेकिन घर में बनी नमकपारे या शांके (namakpare recipe ) का जायका कुछ अलग ही है. आज घर में नमकपारा (Namak para) बनाकर देखिए
Read - Namak Pare Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Namkpara Recipe
- मैदा- 2 कप
- तेल- ¼ कप (मैदा में मिलाने के लिए)
- नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अजवायन- ½ छोटी चम्मच
- तेल- नमकपारे तलने के लिए
विधि - How to make Namak pare
मैदा गूंथिए
मैदा में नमक, अजवायन और तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पूरी जैसा सख्त आटा गूंथ लीजिए. इसके बाद, आटे को मसल-मसलकर चिकना कर लीजिए. इतनी मात्रा का आटा लगाने में आधे कप से भी कम पानी का इस्तेमाल होता है. गुंथे आटे को 20 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि यह फूलकर सैट हो जाए.
मोटी बड़ी पूरी बेलिए
आटे को फिर से मसलकर चिकना कर लीजिए. दूसरी ओर कढ़ाही में तेल डालकर गरम होने रख दीजिए. आटे को 2 भागों में बांट लीजिए. एक भाग को उठाकर गोल कर लीजिए. इसे चकला बेलन की मदद से ¼ सेमी मोटा रखते हुए बड़ा बेल लीजिए.
नमकपारे काटिए
बेली हुई बड़ी पूरी को ¾ इंच के चौकोर में काटकर तैयार कर लीजिए. इसके लिए, पहले इसे लंबाई में काटिए और फिर चौड़ाई में काट लीजिए.

नमकपारे तलिए
कढ़ाही में गुंथे मैदे की जरा सी गोली बनाकर डालकर देखिए. अगर यह धीरे-धीरे सिककर ऊपर आ जाए, तो तेल उपयुक्त गरम है. नमकपारे तलने के लिए बहुत ज्यादा गरम तेल की आवश्यकता नही है. इतने ही गरम तेल में चौकोर टुकड़े डाल दीजिए और धीमी आंच पर इन्हें अच्छे से ब्राउन होने तक तल लीजिए. बीच-बीच में नमकपारों को कलछी से घुमा दीजिए
इसी बीच बाकी नमकपारे बेलकर तैयार कर लीजिए. बेली हुई इस पूरी से ½ सेमी की लंबाई में सांखे काटकर तैयार कर लीजिए.
चौकोर नमकपारों के सिक जाने के बाद, इन्हें नैपकिन पेपर बिछाकर रखी हुई प्लेट में निकाल लीजिए और लंबी सांखे तलने के लिए कढ़ाही में डाल दीजिए. ज्यादा लंबी सांखों को बीच में से आधा काटकर तलने के लिए डाल दीजिए और चौकोर नमकपारों की तरह ही तल लीजिए. एक बार की सांखे तलने में करीब 8 से 9 मिनिट लग जाते हैं.
कुरकुरे नमकपारे और सांखे तैयार हैं. आप इन्हें ऎसे ही या इनके ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला बुरककर मसालेदार बनाकर सर्व कीजिए. नमकपारों के पूरी तरह ठंडा होने के बाद एअर-टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिए और जब भी मन करे तब कन्टेनर से नमकपारे निकालकर 2 महीने तक खाते रहिए.
सुझाव
- आप अपनी पसंदानुसार साइज और आकार के नमकपारे काटकर तैयार कर सकते हैं.
- नमकपारों को धीमी आंच पर ही तलें वरना ये खस्ता नहीं बन पाते. तेज आंच पर ये बाहर से तो ब्राउन हो जाते हैं लेकिन अंदर से नरम ही रहते हैं.
कमेंट (79)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सिया, आटा ज्यादा सख्त हो तो उसे थोड़ा पानी डालकर मसल मसल कर चिकना कीजिये, और तब बेलिये, आप बेल लेंगी.
thanks
aseem
निशा: जी हां आप इन्हैं अलग अलग आटे मिला कर अलग स्वाद में इसी तरीके से बना सकती हैं.
magar muje aapse kuch puchna hai.jab me gur ki pakodi banati hoon to wo bahut kadak ho jati hai kya aap muje gur ki pakodi banane ka sahi tarika batayengi.plz rply soon.
निशा: शारदा, पकोड़ी के घोल को अच्छी तरह खूब फैटिये, पकोड़ी को पर्याप्त गरम तेल (तेल में पकोड़ी डालने पर वह थोड़ी ही देर में तेल के Šৠपर आकर तैरनी चाहिये) में डालिये और अब धीमी आग पर सुनहरे होने तक तल कर निकाल लीजिये, पकोड़ी अच्छी और मुलायम बनेंगी.
mere namakpare bahut hi soft bane wo crispy nahi the... next day to bilkul kharab lage jiske karan dustbin mein dalne padde... kya galti ho sakti hai. i hav no idea. plz suggest me.. shakar pare bahut crispy bane the lakin namak pare nahi.. mein mathri banane ki soch rahi thi lakin namak pare kharab ho gaye to wo abhi nahi banaye hai.. plz guide me.. mein doobra kharab nahi karna chahti..
plz advise..
निशा: इशिका: आपने शकरपारे अच्छे बना लिये, नमक पारे में आटा गूथते समय नमक जीरा ही तो डालना है, आटा थोड़ा सख्त गूथिये, मीडियम गैस पर ब्राउन होने तक सेकिये, बहुत अच्चे नमकपारे बनेंगे.