नमकपारे - Namak Pare Recipe | Namkpara Recipe

बाजार से लाया हुआ तरह तरह का नमकीन तो आप सभी खाते ही हैं, लेकिन घर में बनी नमकपारे या शांके (namakpare recipe ) का जायका कुछ अलग ही है. आज घर में नमकपारा (Namak para) बनाकर देखिए
Read - Namak Pare Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Namkpara Recipe
- मैदा- 2 कप
- तेल- ¼ कप (मैदा में मिलाने के लिए)
- नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अजवायन- ½ छोटी चम्मच
- तेल- नमकपारे तलने के लिए
विधि - How to make Namak pare
मैदा गूंथिए
मैदा में नमक, अजवायन और तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पूरी जैसा सख्त आटा गूंथ लीजिए. इसके बाद, आटे को मसल-मसलकर चिकना कर लीजिए. इतनी मात्रा का आटा लगाने में आधे कप से भी कम पानी का इस्तेमाल होता है. गुंथे आटे को 20 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि यह फूलकर सैट हो जाए.
मोटी बड़ी पूरी बेलिए
आटे को फिर से मसलकर चिकना कर लीजिए. दूसरी ओर कढ़ाही में तेल डालकर गरम होने रख दीजिए. आटे को 2 भागों में बांट लीजिए. एक भाग को उठाकर गोल कर लीजिए. इसे चकला बेलन की मदद से ¼ सेमी मोटा रखते हुए बड़ा बेल लीजिए.
नमकपारे काटिए
बेली हुई बड़ी पूरी को ¾ इंच के चौकोर में काटकर तैयार कर लीजिए. इसके लिए, पहले इसे लंबाई में काटिए और फिर चौड़ाई में काट लीजिए.

नमकपारे तलिए
कढ़ाही में गुंथे मैदे की जरा सी गोली बनाकर डालकर देखिए. अगर यह धीरे-धीरे सिककर ऊपर आ जाए, तो तेल उपयुक्त गरम है. नमकपारे तलने के लिए बहुत ज्यादा गरम तेल की आवश्यकता नही है. इतने ही गरम तेल में चौकोर टुकड़े डाल दीजिए और धीमी आंच पर इन्हें अच्छे से ब्राउन होने तक तल लीजिए. बीच-बीच में नमकपारों को कलछी से घुमा दीजिए
इसी बीच बाकी नमकपारे बेलकर तैयार कर लीजिए. बेली हुई इस पूरी से ½ सेमी की लंबाई में सांखे काटकर तैयार कर लीजिए.
चौकोर नमकपारों के सिक जाने के बाद, इन्हें नैपकिन पेपर बिछाकर रखी हुई प्लेट में निकाल लीजिए और लंबी सांखे तलने के लिए कढ़ाही में डाल दीजिए. ज्यादा लंबी सांखों को बीच में से आधा काटकर तलने के लिए डाल दीजिए और चौकोर नमकपारों की तरह ही तल लीजिए. एक बार की सांखे तलने में करीब 8 से 9 मिनिट लग जाते हैं.
कुरकुरे नमकपारे और सांखे तैयार हैं. आप इन्हें ऎसे ही या इनके ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला बुरककर मसालेदार बनाकर सर्व कीजिए. नमकपारों के पूरी तरह ठंडा होने के बाद एअर-टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिए और जब भी मन करे तब कन्टेनर से नमकपारे निकालकर 2 महीने तक खाते रहिए.
सुझाव
- आप अपनी पसंदानुसार साइज और आकार के नमकपारे काटकर तैयार कर सकते हैं.
- नमकपारों को धीमी आंच पर ही तलें वरना ये खस्ता नहीं बन पाते. तेज आंच पर ये बाहर से तो ब्राउन हो जाते हैं लेकिन अंदर से नरम ही रहते हैं.
कमेंट (79)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ज्योत्सना जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शबीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nishaji thanks a lot for the lovely recipe. I made it and it was enjoyed by my family :-)
निशा: वैदेही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुविधा जी, आटा गीला होने से बबल आ जाते हैं, 500 ग्राम मैदा में 125 ग्राम ओइल या घी डाला जाता है.
निशा: शिखा जी, रिफाइन्ड तेल का यूज करें तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: शुचि जी, शर्दी के मौसम में किसी भी प्रकार का आटा गुनगुने पानी से गूथा जाय तो आटा जल्दी ही गुथ कर तैयार हो जाता है, और जल्दी से सैट हो जाता है.
निशा: नन्दलाल जी, वेबसाइट और चैनल पर बहुत सारी गुजराती डिश है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Aapki recipes bahut easy aur well explained hoti hain. Maine aapki recipes se dhokla, handvo, besan ladoo, stuffed idli, rava dosa try kiya hai. Bahut accha bana. Aaj namakpare aur ate ki Mathri banani hai. Thanx again for ur wonderful recipes.
निशा: गौरी जी, मुझे बहुत खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
mere namak pare bahut jayada sakhat ho gaye aise kyun hua hoga. Pathar ke tarah
निशा: आटे में घी या तेल बहुत कम डाला जाय तो नमक पारे सख्त हो जाते हैं.
निशा: करुना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Very nice recipe....teaching very best....
Thanks
निशा: अल्का, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: करुना जी हां, आप नमक पारे को सरसों के तेल में भी तला जा सकता है.
Thanks
निशा: चारू, ट्रेवलिंग में खस्ता पूरियां, नमकीन पूरीयां, खस्ता दाल की कचौड़िया, मेथी के थेपला, और साथ में भरवां करेले या फ्राइड करेले और अचार, बहुत अच्छा लगेगा ये खाना.
निशा: शेफाली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंबिका जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Can you please tell the oil quantity in this recipe in milliliters. Another question is that how many milliliters your one cup can hold? Regards
निशा: भावना, 500 ग्राम मैदा 4 कप मैदा में 125 मि.ली. आधा कप तेल डाल कर आटा गूथिये. एक कप में लगभग 125 ग्राम मैदा और 1 कप में 250 मि. ली. तेल आ जाता है, धन्यवाद.
निशा: निशा, आटे में तेल अधिक होने के कारण एसा हो सकता है.
thanks
निशा: लक्ष्मण, आपने सब कुछ सही किया है, सिर्फ नमक पारे को धीमी आग पर नहीं तला, नमक पारे को धीमी आग पर तलिये, एक बार के नमक पारे तलने में लगभग 8-10 मिनिट लग जाते हैं.
निशा: नीलम, नमक पारे तो 2-3 महिने तक अच्छे रखे रहते हैं, नमक पारे को निकालते समय तेल निचोड़ कर निकालिये ज्यादा तेल उनमें नहीं रहना चाहिये, और हमें लग रहा ये तेल की भी कमी हो सकती है.
please advise. thanx
निशा: राखी, नमक पारे को 1/2 सेमी. मोटा रख लीजिये.
निशा: नंदिता, आप 200 ग्राम आटा लेना चाहती हैं तब 2 कप आटा या मैदा ले लीजिये, घी या तेल मोयन के लिये, 1/4 कप डालिये.