आटे की नमकीन मठरी - Wheat Flour Mathri recipe - Whole Wheat Namkeen Mathri Recipe

📅 13 अक्टूबर 2015 👁 4.5 लाख बार देखी गई 💬 37 कमेंट ★ 4.0 (4709)


गेहू के आटे से बहुत ही क्रिस्पी और स्वादिष्ट मठरी बनती हैं, इन्हैं बिलकुल उसी तरह बनाया जाता है जिस तरह मैदा से मठरी बनाई जाती हैं. यदि आपको  गेहूं के आटे से बनी मठरी पसंद न हों तो आप इन्हें बना सकते हैं.

Read - Wheat Flour Mathri recipe - Whole Wheat Namkeen Mathri Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Wheat Flour Mathri recipe

  • गेहूं का आटा - 1 कप (200 ग्राम)
  • सूजी - ¼ कप
  • तेल - ¼ कप
  • तेल - मठरी तलने के लिए
  • नमक - 1/3 छोटी चम्मच
  • अजवायन - 1/3 छोटी चम्मच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • काली मिर्च -  1/3 छोटी चम्मच (कूटी हुई)

विधि - How to make Whole Wheat Namkeen Mathri Recipe

बड़े प्याले में गेहूँ का आटा ले लीजिए, इसमें सूजी, अजवायन, जीरा, काली मिर्च, नमक और तेल डाल दीजिए. अच्छी तरह से मिला लीजिए, आटे में थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी थोडा़ सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए, इस गूंथे हुए आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिए रख दीजिए, आटा सैट हो जाएगा.
अब गूंथे हुए आटे को अच्छी तरह से मसल-मसलकर चिकना कर लीजिए. इस तैयार किए हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर तैयार कर लीजिए, इतने आटे से 15-16 लोइयां बनाकर तैयार कर लीजिये.


एक लोई उठाएं और हाथ से दबाते हुए थोडा़ चपटा कर लीजिए और चकले पर रखकर 2 इंच के व्यास में मोटी पूरी बेलकर तैयार कर लीजिए और फोर्क की मदद से दोंनो ओर छेद कर दीजिए. तैयार मठरी को किसी प्लेट में रख लीजिये,  सारी मठरी इसी तरह बेल कर बनाकर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रख दीजिए, तेल के मीडियम गरम होने पर मठरी तलने के लिये डाल दीजिए, कढ़ाई में एक बार में 4-6 मठरी या जितनी आसानी से आ जायं डाल दीजिये.  मठरी को पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिए. तली हुई मठरियों को प्लेट में बिछे टिशु पेपर पर निकालकर रख लीजिए. इसी तरह सारी मठरियां तलकर निकाल लीजिए.


आटे की नमकीन मठरी बनकर तैयार है. मठरियों के पूरी तरह से ठंडा होने के बाद इन्हें एअर टाइट डिब्बे में भरकर रख दीजिए. इन मठरियों को आप 2 महीने से भी अधिक दिन तक यूज कर सकते हैं.
सुझाव:
मठरियों को मीडियम गरम तेल में, मीडियम और धींमी आग पर तलें, गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, मठरियां बहुत अच्छी क्रिस्पी बनेंगी.

  • 20 मठरियों के लिये
  • समय 50 मिनट

Wheat Flour Mathri recipe - Whole Wheat Namkeen Mathri Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (4709 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (37)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sangeeta
best dish sooji dry fruits gujhiya recipe
raminder
Madam,apki website bahut....nice and informative hai,thanks, kya suji ke bina bhi mathri bana sakte hain,kaise?thanks

निशा: आप इसे सूजी के बिना भी बना सकते हैं.
shweta
nisha ji pls. batye ke aloo ka rassa ke masala bhuna hai veh tej anch par ya slow anch par. kitni der

निशा: श्वेता जी, मसाले को आप धीमी और मीडियम आंच पर ही भूनें.
khushbu sharma
Maderi bhut swaadisth ban hai ... Nisha mam Thank you so much

निशा: खुशबू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhavanavora62
dear NISHAJI
happy new yea,r to u. i am your fan.your Hindi website is very good.whenever i am getting confused i see your recipe before starting and learn something new.i would like to know that from where did you inspired to speak Hindi? i am doctor was working as a class1medical officer.you explain each recipe very smoothly. so i would like to be your friend. bye. have a nice day. wish you a good future. thanks.