आटे की नमकीन मठरी - Wheat Flour Mathri recipe - Whole Wheat Namkeen Mathri Recipe

गेहू के आटे से बहुत ही क्रिस्पी और स्वादिष्ट मठरी बनती हैं, इन्हैं बिलकुल उसी तरह बनाया जाता है जिस तरह मैदा से मठरी बनाई जाती हैं. यदि आपको गेहूं के आटे से बनी मठरी पसंद न हों तो आप इन्हें बना सकते हैं.
Read - Wheat Flour Mathri recipe - Whole Wheat Namkeen Mathri Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Wheat Flour Mathri recipe
- गेहूं का आटा - 1 कप (200 ग्राम)
- सूजी - ¼ कप
- तेल - ¼ कप
- तेल - मठरी तलने के लिए
- नमक - 1/3 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/3 छोटी चम्मच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/3 छोटी चम्मच (कूटी हुई)
विधि - How to make Whole Wheat Namkeen Mathri Recipe
बड़े प्याले में गेहूँ का आटा ले लीजिए, इसमें सूजी, अजवायन, जीरा, काली मिर्च, नमक और तेल डाल दीजिए. अच्छी तरह से मिला लीजिए, आटे में थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी थोडा़ सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए, इस गूंथे हुए आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिए रख दीजिए, आटा सैट हो जाएगा.
अब गूंथे हुए आटे को अच्छी तरह से मसल-मसलकर चिकना कर लीजिए. इस तैयार किए हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर तैयार कर लीजिए, इतने आटे से 15-16 लोइयां बनाकर तैयार कर लीजिये.

एक लोई उठाएं और हाथ से दबाते हुए थोडा़ चपटा कर लीजिए और चकले पर रखकर 2 इंच के व्यास में मोटी पूरी बेलकर तैयार कर लीजिए और फोर्क की मदद से दोंनो ओर छेद कर दीजिए. तैयार मठरी को किसी प्लेट में रख लीजिये, सारी मठरी इसी तरह बेल कर बनाकर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रख दीजिए, तेल के मीडियम गरम होने पर मठरी तलने के लिये डाल दीजिए, कढ़ाई में एक बार में 4-6 मठरी या जितनी आसानी से आ जायं डाल दीजिये. मठरी को पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिए. तली हुई मठरियों को प्लेट में बिछे टिशु पेपर पर निकालकर रख लीजिए. इसी तरह सारी मठरियां तलकर निकाल लीजिए.

आटे की नमकीन मठरी बनकर तैयार है. मठरियों के पूरी तरह से ठंडा होने के बाद इन्हें एअर टाइट डिब्बे में भरकर रख दीजिए. इन मठरियों को आप 2 महीने से भी अधिक दिन तक यूज कर सकते हैं.
सुझाव:
मठरियों को मीडियम गरम तेल में, मीडियम और धींमी आग पर तलें, गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, मठरियां बहुत अच्छी क्रिस्पी बनेंगी.
- 20 मठरियों के लिये
- समय 50 मिनट
Wheat Flour Mathri recipe - Whole Wheat Namkeen Mathri Recipe Video in Hindi
कमेंट (37)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
दूसरा सूजी की जलेबी में आपसे सवाल पूछा है, हो सके तो उसका भी जवाब दीजियेगा.
अतिश्योक्ति के लिए क्षमा चाहते है. धन्यवाद. आपका दिन शुभ हो.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन जी, आपके प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा जी, दीप्ती जी, जब तेल कम गरम हो तो आप कुछ भी तलने के ललिये डालें वह बहुत ही कम बबल निकालता है, मीडियम तेल गरम होने पर थोडे अधिक बबल निकालता है और अगर तेल ज्यादा गरम हो तो वह सिकने वाली चीज उसमें जल्दी से सिक कर ऊपर आ जाती है, आप तलते समय ये चीजें बड़ी आसानी से पहचान लेते हैं.
It comes out very good and tasty..
Plz forward link for its microwave baked version so that family can enjoy it daily...
निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद. बेक करने के लिये कोशिश करती हूँ.
निशा: शीतल जी, थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल सकते हैं, मोयन पूरा डालें, आटा सख्त गूथे, और धीमी आग पर तलें, बहुत अच्छी, क्रिस्पी मठरी बन कर तैयार होंगी.
I doubt it will really be eatable for two months ?
निशा: सुभाष जी, बिलकुल आप इन्हें 2 महीने से भी अधिक दिन तक यूज कर सकते हैं.
निशा: बीना जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अश्विनी जी, धन्यवाद.
निशा: नेहल जी, धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, इसके लिए, पूरी के आटे से भी सख्त आटा लगाना होता है. मठरियों को थोड़ा मोटा ही बेलिए और मध्यम धीमी आंच पर क्रिस्पी होने तक तल लीजिए, बहुत अच्छी मठरी बन कर तैयार होंगी.
mam but MRI matri itni achi ni bni. help me
अंकिता जी, धन्यवाद. आप निराश मत होइए. एक बार, फिर से रैसिपी पढ़कर उचित मात्रा में सामग्री डालिए और विधि के अनुसार बनाइए. आप अच्छी मठरियां बना पाएंगी.
and aapki racipy bahut hi achi nd simple h....
thank u so much
निशा: आशा जी, धन्यवाद. आटे में बिना सूजी डाले भी मठरी बनाई जा सकती हैं, सूजी मिलाने से मठरी क्रिस्पी बनती हैं.
mem mujhe bhut acha lgta h jab m family ko kuch bnakr khilati hu i m very happy nd my hobbies...
orr ab to apki vajah s bhut hi aasan ho gya h...
m apki bhut bdi fan hu...
निशा: अंजुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुभम जी, इन्हैं बेक करके बना सकते हैं लेकिन ये फ्राई की हुई ज्यादा अच्छी लगती हैं.
i like ur recipe. i made it today it was awesome. thanku for telling different different recipes thanku
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जाग्रति जी, आपको अदरक का स्वाद पसन्द नहीं है तो अदरक को न डालें और आप इसमें प्याज डालकर बिलकुल इसी तरह बनायें आपको नूडल्स पसन्द आयेंगी.
Wheat mathri receipe is awesome. ..... very tasty n yummy
निशा: जागृती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapse shikhkar gulaab jamun banai thi or so bahot swadist Bani hai. Thanks Ma'm
निशा: मनिषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितु जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अलका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निर्मल जी, आप अपने स्वादानुसार दाल का उपयोग कर सकते हैं.
Tasty also
निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.